For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूर अपनाएं यह वास्तु नियम: Vastu Tips For Couple

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दंपति के कमरे का रंग हल्का होना चाहिए। दंपति को दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए।
06:30 AM Aug 31, 2023 IST | Naveen Parmuwal
पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूर अपनाएं यह वास्तु नियम  vastu tips for couple
Advertisement

Vastu Tips For Couple: पति और पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। दोनों में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी होता है। यदि पति और पत्नी में बेवजह तकरार होने लगती है तो घर का माहौल भी खराब होने लगता है। आजकल इस चकाचौंध वाली दुनिया में लोग घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण घर का वास्तु खराब होने लगता है और पति, पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। आपको अपने दांपत्य जीवन में सुधार लाने के लिए कुछ वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दंपति कुछ वास्तु नियमों का पालन करके अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। आइए पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानते हैं किन वास्तु नियमों का पालन करके पति और पत्नी अपने रिश्ते को मजबूत और मधुर बना सकते हैं।

बेडरूम की दिशा

vastu tips for couple

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए पति और पत्नी को अपने कमरे के वास्तु शास्त्र पर ध्यान देना चाहिए। पति और पत्नी का कमरा घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में होना चाहिए। कमरे में हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। कमरे की दिवार पर भी हल्के रंग करवाने चाहिए। इसके साथ पर्दों का रंग भी हल्का ही रखना चाहिए। इसके अलावा सोने के लिए केवल लकड़ी से बने बेड का प्रयोग करना चाहिए। दंपति को दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए। पति को बेड की दायीं तरफ तथा पत्नी को बायीं तरफ सोना चाहिए।

कमरे में तस्वीर

vastu tips for couple

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पति पत्नी को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बेड के पीछे की दीवार पर राधा और कृष्ण जी की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके साथ ही दंपति को अपने कमरे में जोड़ों की मूर्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसी मूर्तियां चुनें, जिसमें पशु पक्षियों का जोड़ा हो। जैसे खरगोश, कबूतर, तोते का जोड़ा। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बना रहता है। पति और पत्नी को अपनी तस्वीर हमेशा पश्चिम दिशा में लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पति और पत्नी के कमरे में आईना नहीं होना चाहिए। इसके अलावा हिसंक पशुओं, ताजमहल, महाभारत की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

vastu tips for couple

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए दंपति को अपने बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक के सामान नहीं रखने चाहिए, क्योंकि इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और पति—पत्नी में मानसिक दबाव पनपता है। जिससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए बेडरूम में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ना रखें। ये वास्तु टिप्स अपनाकर आप अपने वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप नकारात्मक ऊर्जा को रोककर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। इन वास्तु नियमों से पति और पत्नी के रिश्ते में हमेशा मिठास बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही दंपति को करने चाहिए अपनी हथेली के दर्शन, होते हैं अनेक लाभ: Hand Vastu

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement