For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वास्तु की दृष्टि से घर की दीवारों पर क्या सजाएं, जानना है जरूरी: Vastu Tips For Home

05:30 PM Oct 20, 2023 IST | Deepshikha
वास्तु की दृष्टि से घर की दीवारों पर क्या सजाएं  जानना है जरूरी  vastu tips for home
Vastu Tips For Home
Advertisement

Vastu Tips for Home: घर सजाना हर किसी का शौक होता है। हर कोई चाहता है उसका घर सबसे सुंदर दिखे। इसके लिए घर की दीवारें बहुत ही मायने रखती है। वास्तु अनुसार अगर घर साफ सुथरा और सुसज्जित है, तो माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती है। इसलिए लोग अपने घर को विभिन्न तरीकों से सजाते हैं। घर को सजाने में दीवारों का बहुत ही योगदान रहता है। घर की दीवारों को सजाने के लिए लोग वॉल हैंगिंग, पेंटिंग्स, आर्ट से घरों को सजाते हैं I

लेकिन क्या आप जानते हैं घर की दीवारों पर कोई भी तस्वीर नहीं लगाया जा सकता है क्यूंकि वास्तु की दृष्टि में कुछ तस्वीरें या पेंटिंग्स घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करती है। घर की दीवारों पर क्या लगाएं और क्या ना लगाएं ये जानना बहुत ही जरूरी है।

महाभारत की तस्वीर

Vastu Tips For Home
Vastu Tips For Home-Mahabharat Painting

महाभारत की तस्वीर लड़ाई को प्रदर्शित करती है। कुछ लोग सोचते हैं महाभारत में भगवान कृष्ण गीता का उपदेश दे रहे हैं, तो ये घर में लगाना अच्छा होगा। लेकिन वास्तु और अध्यात्म की दृष्टि से महाभारत अलगाव और झगड़े को दिखाती है। महाभारत की तस्वीर कभी-भी घर में ना लगाएं क्योंकि इससे घर के सदस्यों में भी तनाव और अलगाव की स्थिति बनती है। महाभारत की तस्वीर के जगह राम दरबार की तस्वीर लगाएंगे, तो इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

Advertisement

हिंसक जानवरों की मूर्ति या तस्वीर

Violent animal pictures
Vastu Tips For Home-Violent animal pictures

कुछ लोग बाघ या शेर की मूर्ति या तस्वीर घर में लगा लेते हैं जो बिल्कुल ही गलत है। घर में हिंसक जानवरों जानवरों की तस्वीर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। इससे घर में तनाव और कलह बढ़ सकता है।

उदास तस्वीर

Sad paintings
Vastu Tips For Home-Sad paintings

घर में कभी भी उदास या रोता हुआ तस्वीर ना लगाएं। इससे घर में रह रहे सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है। इससे बेहतर पारिवारिक सदस्यों के साथ खिलखिलाता हुआ तस्वीर ड्राइंग रूम के पूर्व, उत्तर या पश्चिम की दीवारों पर लगाएं, जिससे अपने परिवार के साथ खुशहाल पलों को याद दिलाता रहे।

Advertisement

डूबते सूरज की तस्वीर

Sunset Image
Sunset Image

डूबते सूरज की तस्वीर लगाने से भी नकारात्मकता आती है। इसलिए कभी भी डूबते सूरज की तस्वीर ना लगाएं।

ताजमहल की तस्वीर

Tajmahal Painting
Vastu Tips For Home-Tajmahal Painting

ताजमहल एक मकबरा है। इसलिए इसकी तस्वीर या मूर्ति लगाना भी शुभ नहीं माना जाता है।

Advertisement

बहते पानी की तस्वीर

Flowing water
Flowing water

बहते पानी की फोटो भी वास्तु अनुसार लगाना अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इससे पैसा भी पानी की तरह ही बह जाएगा।

कांटेदार पौधा

Cactus Plant paintings
Vastu Tips For Home-Cactus Plant paintings

कुछ लोग घर को कैक्टस से सजाते हैं, लेकिन वास्तु अनुसार घर में कांटेदार पौधा या उसकी तस्वीर रखने से भी पारिवारिक सदस्यों में कलह होने लगती है।

घर की दीवारों पर क्या सजाएं?

Good Paintings for home
Vastu Tips For Home-Good Paintings for home
  • राधा कृष्ण की पेंटिंग बेडरूम में लगाएं।
  • सात घोड़ों की तस्वीर लगाएं।
  • हाथी के जोड़े की तस्वीर या बच्चे के साथ की तस्वीर या मूर्ति लगाएं।
  • हंस और मोर के जोड़ों वाली पेंटिग लगाएं।
  • पॉजिटिव कोट्स वाले वॉल हैंगिंग या पेंटिंग्स लगाएं।
  • कामधेनु गाय की बछड़े के साथ वाली मूर्ति लगाएं।
  • सुंदर खुशबू वाले पौधों से घर सजाएं।

घर में पॉजिटिव वाइव्स के साथ साथ घर सुंदर दिखें। इसके लिए घर में हमेशा सकारात्मक तस्वीर और खुशहाल तस्वीरों से घर की दीवारें सजाएं।

Advertisement
Tags :
Advertisement