For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या आपके किचन का स्लैब भी है पश्चिम में? जानिए इसके वास्तु उपाय: Vastu Tips for Kitchen

10:30 AM Jun 25, 2023 IST | Deepshikha
क्या आपके किचन का स्लैब भी है पश्चिम में  जानिए इसके वास्तु उपाय  vastu tips for kitchen
Advertisement

Vastu Tips for Kitchen: हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हमारा किचन होता है, जिसका घर में वास्तु के अनुसार उचित स्थान पर बना होना बहुत जरूरी होता है। यह वो स्थानलहोता है जहां से व्यक्ति को जीने के लिए ऊर्जा यानि भोजन मिलता है। इसलिए इसका निर्माण करने से पहले इसके दिशा पर पहले ही विचार कर लेना चाहिए ताकि बाद में किसी परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

वास्तु अनुसार किचन की सही दिशा आग्नेय कोण है यानि साउथ ईस्ट। लेकिन अगर आपको इस स्थान पर जगह नहीं मिल पा रहा है, तो दूसरी महत्वपूर्ण दिशा नॉर्थ वेस्ट यानि उत्तर पश्चिम है। यहां किचन बनाने के लिए उपुयुक्त है। लेकिन कभी कभी हमारे साथ समस्या तब आती है जब किचन तो हमने साउथ ईस्ट या नॉर्थ वेस्ट में बना लिया, लेकिन किचन में हब या चूल्हे को रखने के लिए स्लैब पश्चिम दिशा की तरफ बना लिया। ये समस्या तब भी आती है जब किराए के मकान में हम रहते हैं और किचन का स्लैब पश्चिम दिशा की तरफ बना होता है। वास्तु को मानने वाले लोग परेशान हो जाते हैं क्यूंकि खाना बनाते वक़्त तो पूर्व की तरफ मुंह होना जरूरी होता है। अब उनके मन में अनजाना सा डर हो जाता है कि अब क्या करें? 

तो,ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है ये कुछ उपाय है जिसकी मदद से आप बेफिक्र होकर पश्चिम दिशा के स्लैब पर खाना बना सकती हैं;

Advertisement

पश्चिम में स्लैब है तो क्या करें?

Vastu Tips for Kitchen
vastu tips for kitchen

पश्चिम में स्लैब अगर आपने बनवा लिया है तो आप ये सुनिश्चित करें कि उसके ऊपर एग्जॉस्ट फैन या एक विंडो जरूर बनवाएं। चूंकि अग्नि कोण या नॉर्थ वेस्ट में आपने किचन बनवा लिया है पर खाना बनाने के लिए स्लैब पश्चिम में है, तो किचन के अग्नि कोण में आप माइक्रोवेव रखने की व्यवस्था करें या नहीं तो किचन के अग्नि कोण में एक बल्ब जलाएं।

Advertisement

अगर नॉर्थ वेस्ट में किचन है तो घर के अग्नि कोण में एक बल्ब रोज जलाएं।ऐसा करने से आपके किचन में वास्तु दोष नहीं रहेगा।

किचन के लिए अन्य वास्तु टिप्स:

Advertisement

Water Sink
water sink in kitchen

*किसी भी दिशा के किचन में पीने के पानी की व्यवस्था किचन के नॉर्थ ईस्ट या नॉर्थ वेस्ट में करें।

*बर्तन धोने के सिंक की व्यवस्था किचन के नॉर्थ वेस्ट में करना अच्छा होता है।

kitchen cabinet
kitchen cabinet

*किसी भी दिशा का किचन हो अलमीरा,बर्तन स्टैंड या स्टोरेज दक्षिण या पश्चिम या दक्षिण पश्चिम में ही बनवाएं।

Kitchen storage
Kitchen storage

*खाने के समान और मसालों का भंडारण उत्तर दिशा में करें।

*पूर्व और उत्तर दिशा में हल्के समान को ही रखें।

*माइक्रोवेव और बिजली से चलने वाले सामान को आप दक्षिण पूर्व दिशा में रखें।

*किचन में स्लैब पर लगा हुआ ग्रेनाइट हल्के रंगों का होना चाहिए जैसे सफेद लेकिन काले रंग के ग्रेनाइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

*किचन के दीवारों का रंग भी हल्के रंगों का होना चाहिए।

*किचन के दक्षिण पूर्व में पानी से संबंधित चीजें ना रखें।

Dustbin
dustbin

*किचन का डस्टबिन नॉर्थ वेस्ट में रखें।

अगर आप किचन के लिए इन वास्तु नियम को अपनाती हैं, तो आपके और परिवार के सेहत के लिए अनुकूल रहता है और घर भी खुशहाल रहता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement