For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन गलतियों की वजह से घर में नहीं टिकता पैसा, जानिए वास्तु उपाय: Vastu Tips

08:00 PM Sep 02, 2023 IST | Deepshikha
इन गलतियों की वजह से घर में नहीं टिकता पैसा  जानिए वास्तु उपाय  vastu tips
Advertisement

Vastu Tips: हम सभी के जीवन में धन एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पैसे के बिना कोई भी काम पूरा नहीं किया जा सकता है। पैसे कमाने के लिए व्यक्ति जी तोड़ मेहनत करता है। लेकिन कभी ऐसा भी होता है, व्यक्ति पैसे तो कमाता बहुत है लेकिन बचत नहीं कर पाता। घर में अधिक पैसे आने के बाद भी व्यक्ति को धन हानि होती है। जब व्यक्ति का धन अनावश्यक रूप से खर्च होने लगता है, तो व्यक्ति परेशान हो जाता है। उसे समझ ही नहीं आता कि वो क्या करे, जिससे उसके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र की माने तो घर में मौजूद वास्तु दोष की वजह से भी व्यक्ति को धन हानि उठानी पड़ती है। घर में कभी-कभी कुछ गलतियां भी होती हैं, जो दिखने में बहुत ही साधारण लगती है लेकिन इससे व्यक्ति को समस्या का सामना करना पड़ जाता है।

अगर आप भी घर में पैसा ना टिकने की वजह से परेशान हैं, तो एक बार अपने घर में नजर घुमाइए और देखिए कि कहीं ये चीजें तो आपके घर में नहीं हो रही हैं।

Advertisement

घर में पानी की बर्बादी

Vastu Tips
Vastu Tips-Wastage of Water

आपके घर में बाथरूम या किचन कहीं के भी नल से पानी टपक रहा है, तो ये वास्तु अनुसार भी दोष है। नल से पानी के बहने से घर में पैसे की हानि होती है। अगर आपके घर में भी ऐसा हो रहा है, तो अपने घर का नल ठीक करा लें।

घर में रखे सूखे पेड़ पौधे

Dried Plant
Vastu Tips-Dried Plant

वास्तु अनुसार अगर आपके घर में या आसपास कोई सूखा पेड़ पौधा है, तो इससे भी नेगेटिविटी बढ़ती है क्योंकि इससे पॉजिटिव ऊर्जा का फ्लो नहीं हो पाता। इससे घर का माहौल भी बुझा-बुझा सा हो जाता है। इसलिए अगर आप घर में पेड़ पौधे लगाते हैं, तो उनका अच्छे से ख्याल रखें। उन्हें कभी सूखने ना दें। अगर किसी कारणवश ये सुख जाएं, तो हटा दें और नया पौधा लगा लें।

Advertisement

दक्षिणावर्ती शंख के उपाय

Dakshinavrati Shankh
Vastu Tips-Dakshinavrati Shankh

अगर आपको लगातार धन की समस्या हो रही है, तो घर में पूजा स्थल में दक्षिणावर्ती शंख रखें। इस शंख को रखने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।

घर को साफ सुथरा रखें

Keep Home clean
Keep Home clean

जिस घर में साफ सफाई का ख्याल नहीं रखा जाता उस घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। घर में लक्ष्मी के वास के लिए घर, बाथरूम, किचन हर स्थान को साफ एवं चमका कर रखें।

Advertisement

नियमित पूजा पाठ करें

Puja Path
Puja Path

अगर आपके घर में पूजा पाठ नहीं होती है, तो करना शुरू कर दें। वास्तु के अनुसार, जिस घर में पूजा पाठ नहीं होता है, उस घर में नेगेटिविटी घर कर जाती है ।इसलिए सुबह शाम पूजा जरूर करें।

दक्षिण की दीवार ऊंची रखें

South Wall
Vastu Tips South Wall

अगर आपके घर की दक्षिण दिशा नीचा है, तो ये गंभीर वास्तु दोष है। इसलिए अपने घर के दक्षिण दिशा को पूर्व और उत्तर की अपेक्षा ऊंचा ही रखें।

तिजोरी उत्तर दिशा में खुले

Locker
Locker

उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है। अपने घर में धन की कमी ना हो, इसके लिए तिजोरी को इस तरह रखें कि उसका मुख उत्तर की तरफ खुले।

इन उपायों की मदद से आप अपने घर में पैसों की दिक्कत होने से बच सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement