For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वास्तु अनुसार कैसी और कहाँ हो सीढ़ियाँ: Vastu Tips for Stairs

10:55 AM May 02, 2023 IST | Deepshikha
 strong वास्तु अनुसार कैसी और कहाँ हो सीढ़ियाँ  vastu tips for stairs  strong
Advertisement

Vastu Tips for Stairs: कइयों को कहते सुना होगा वो आदमी लगातार सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ रहा है I सीढ़ियाँ? सीढ़ियाँ वास्तव में सिर्फ सीढ़ियाँ नहीं होती बल्कि इसका घर में विशेष महत्व होता है और अगर इसका निर्माण वास्तु के नियमों के अनुसार होता है, तो वास्तव में घर में रह रहे व्यक्ति सफलता और तरक्की की सीढ़ियाँ चढ़ते हैंI

हर कोई घर बड़ी मुश्किलों से बनाता है लेकिन अगर घर में किसी चीज का निर्माण गलत दिशा या स्थान पर हो जाता है, तो भविष्य में उन्हे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है I

वास्तु में सीढ़ियों को तरक्की से जोड़कर देखा गया हैI इसलिए अगर आप नया घर बना रहें है तो सीढ़ियाँ वास्तु के अनुसार ही बनाएं, क्योंकि सीढ़ियाँ नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही ऊर्जा लाती है I घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली के लिए हमें वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए, तो आइए जानते हैं क्या कहता है सीढ़ियों का वास्तु :

Advertisement

किस दिशा में हो सीढ़ियाँ

घर में सीढ़ियाँ हमेशा दक्षिण,दक्षिण पश्चिम या पश्चिम दिशा में होनी चाहिए, क्योंकि वास्तु में दक्षिण पश्चिम का भारी होना शुभ माना जाता है और इस दिशा में सीढ़ियाँ बनाना श्रेष्ठ माना जाता है I इस स्थान में बनी सीढ़ियाँ धन संपत्ति और स्वास्थ्य कारक होती है I

Advertisement

दक्षिण में बनी सीढ़ियां यश और कीर्ति बढ़ाती है और समाज में मान सम्मान मिलता हैI पश्चिम दिशा की सीढ़ियाँ भी लाभदायक होती हैI अगर ये दिशा आपको उपलब्ध ना हो तो आप आग्नेय या उत्तर पश्चिम में भी सीढ़ियाँ बनवा सकते हैं I

कहाँ ना हो सीढ़ियाँ

Advertisement

सीढ़ियाँ कभी भी घर के बीचोंबीच ना हो क्योंकि ये ब्रह्मस्थान होता हैI ये स्थान खुला हुआ होना चाहिएI ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में सीढ़ियाँ नहीं बनवानी चाहिएI वास्तु में इस स्थान को खुला हुआ हल्का रखने की सलाह दी गई हैI सीढ़ियाँ कभी भी ऐसी नहीं बनवानी चाहिए कि घर में घुसते समय उस पर नजर पड़े I

क्या हो सीढ़ियों की संख्या

सीढ़ियों की संख्या सम ना हो बल्कि विषम होनी चाहिए I विषम 3,5,7,9,11,15,17,21,23। आदर्श सीढ़ी की संख्या 17 अच्छी मानी गई हैI सीढ़ियाँ चौड़ी अच्छी मानी जाती है I

कैसी हो सीढ़ियाँ

सीढ़ियों हमेशा क्लॉक वाइज़ घूमना चाहिए ना कि एंटीक्लॉकI घड़ी के विपरीत दिशा में बनी सीढ़ियां परिवार में रह रहे लोगों के करिअर ग्रोथ पर नकारात्मक असर डालती हैI ऐसी सीढ़ियाँ वास्तु दोष उत्पन्न करती है I घर के मुख्य दरवाजे के सामने कभी भी सीढ़ियाँ ना बनवाएं I

सीढ़ियाँ बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सीढ़ियाँ चढ़ते वक्त व्यक्ति का मुख पश्चिम या दक्षिण की तरफ हो I सीढ़ियों की ऊंचाई एक दूसरे से कम से कम 9 इंच होनी चाहिए I

सीढ़ियों से जुड़े अन्य वास्तु टिप्स और वास्तु दोष उपाय

*सीढ़ियों का रंग हमेशा हल्का रखे I काले रंग से परहेज करे तो अच्छा है I

*सीढ़ियों को अंधेरा कर के ना रखें बल्कि हवादार और रोशनी उपलब्ध रहे I

*सीढ़ियों के नीचे पूजा घर या शौचालय का निर्माण ना करे I

*सीढ़ियों के नीचे वाले स्थान को साफ, सुंदर और सजा कर रखे I

*सीढ़ियों के नीचे कूड़ा या जूता चप्पल ना रखें I

*सीढ़ियों का वास्तु दोष दूर करने के लिये यहाँ एक पिरामिड लगा दें जिससे वास्तु दोष को कम हो जाए I

*सीढ़ियों के शुरुआत और अंत में दरवाजा बनाए I

*सीढ़ियां अगर मुख्य द्वार पर बन गई है तो वास्तु दोष को कम करने के लिये सीढ़ियों के बीच शीशा या घंटी लगाएं I

आप भी सीढ़ियाँ बनाते समय वास्तु के नियम का पालन करे या वास्तु विशेषज्ञ की सलाह लें , जिससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहे और तरक्की के रास्ते खुलेI

Advertisement
Tags :
Advertisement