For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आपके बिजनेस को कामयाब बनाएंगे वास्तु टिप्स, अपनाएं ये तरीके: Vastu Tips for Business

06:00 PM Jun 09, 2024 IST | Nikki Mishra
आपके बिजनेस को कामयाब बनाएंगे वास्तु टिप्स  अपनाएं ये तरीके  vastu tips for business
Vastu Tips for Business
Advertisement

Vastu Tips for Business : क्या आप कोई नया बिजनेस खोलने जा रहे हैं? क्या आप अपने बिजनेस में हमेशा कामयाबी देखना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए आपको एक बेहतर शुरुआत करने की जरूरत होती है। बेहतर शुरुआत में वास्तु के कुछ नियम भी शामिल है। जी हां, वास्तु के नियम न सिर्फ घर पर लागू होते हैं, बल्कि अगर आप वास्तु के हिसाब से अपने बिजनेस की शुरुआत करते हैं, तो आपका बिजनेस काफी शानदार हो सकता है। आप अपने बिजनेस में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। इससे सारे दोष दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं बिजनेस में कामयाबी हासिल करने के लिए वास्तु के किस नियम को फॉलो करने चाहिए?

Also read: बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके: Feng Shui for Business

Vastu Tips for Business
Business Growth

व्यापार में अगर आप वृद्धि चाहते हैं, तो व्यापार वृद्धि यंत्र लगाएं। हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान यंत्रों का इस्तेमाल करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा में यंत्रों को शामिल करने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। ऐसे में अगर आप आर्थिक रूप से मजबूती चाहते हैं, तो व्याहार वृद्धि यंत्र को लगाना न भूलें।

Advertisement

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन के देवता कुबेर का प्रमुख स्थान उत्तर दिशा में होता है। ऐसे में यदि आप अपने बिजनेस में तरक्की चाहते हैं, तो उत्तर दिशा को दोषमुक्त बनाएं। उत्तर दिशा में किसी तरह की बाधाएं हैं, तो मनुष्य की आर्थिक उन्नति में कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि बिजनेस शुरु करने से पहले उत्तर दिशा को दोष मुक्त रखें।

Ganpati
Ganpati

अपने व्यापार स्थल पर श्वेतार्क गणपति को स्थापित करना न भूलें। यह गणपति काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही एकाक्षी श्री फल की स्थापना करें। नियमित रूप से धूप, दीप दिखाएं। इससे व्यापार में वृद्धि आती है। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी आती है।

Advertisement

Turtle at Office
Turtle at Office

व्यापार में तरक्की चाहते हैं, तो अपने कार्य स्थल पर कछुआ रखना बिल्कुल भी न भूलें। अगर आप अपने व्यापार स्थल पर कछुआ रखते हैं, तो इससे आपको धन लाभ प्राप्त होता है। साथ ही रुके हुए काम भी काफी जल्दी पूरे होते हैं। इसलिए व्यापार में वृद्धि पाने के लिए ऑफिस में कछुआ रखना बिल्कुल भी न भूलें।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अपने कार्य स्थल में रंगों का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। अगर आपकी कोई दुकान, फैक्ट्री या फिर ऑफिस है, तो यहां के रंगों को हमेशा थोड़े हल्के रंगों में रखें। कोशिश करें कि रंगों से सकारात्मकता का प्रवाह होता है। आप क्रीम, सफेद या फिर हल्का गुलाबी रंग का चुनाव कर सकते हैं।

Advertisement

ऑफिस का मुख्य द्वार हमेशआ उत्तर दिशा में रखें। यह काफी शुभ माना जाता है। उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में मुख्य द्वार रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही उन्नति का प्रवाह अच्छे ढंग से होता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement