बहुत आध्यात्मिक हैं विराट और अनुष्का, तस्वीरें हो रहीं हैं वायरल: Virushka News
Virushka News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को इन दिनों अध्यात्मिक भक्ति में लीन देखा जा रहा है। ये दोनों साधु-संतों और गुरुओं के बीच नजर आ रहे हैं और आंतरिक शांति की खोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले इन्हें वृंदावन के आश्रम में देखा गया था इसके बाद यह नैनीताल पहुंचे थे और नीम करौली आश्रम में देखे गए थे।
Virushka News: ऋषिकेश आश्रम

अनुष्का को ऋषिकेश के शीशम झाड़ी में देखा गया था। वह दोनों यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु दयानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने कुछ धार्मिक अनुष्ठान किए और दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन करने के बाद गंगा आरती में शामिल हुए।
वृंदावन

कपल को अपनी बेटी वामिका के साथ वृंदावन यात्रा करते हुए देखा गया। हां पर वह संत परमानंद महाराज के भजन सुनते और आशीर्वाद लेते दिखाई दिए। आनंद जाने पहचाने संत हैं और बताया जाता है कि 22 साल की उम्र से उनकी किडनी खराब है लेकिन उनके चेहरे का तेज आज भी वैसा ही है और वह भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
कैंची धाम

विराट और अनुष्का को नैनीताल के प्रसिद्ध नीम करोली आश्रम में देखा गया था यहां पर यह दोनों कुछ देर तक रुके थे और बाबा का आशीर्वाद लिया था। इस दौरान 1 हफ्ते तक यह नैनीताल में ही रहे और बाबा की सभी मंदिरों के दर्शन करते हुए दिखाई दिए।
महाकाल

विराट और अनुष्का विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए भी पहुंचे थे और यहां पर यह दोनों नंदी हॉल में आम दर्शनार्थियों के साथ बैठकर बाबा की भस्म आरती निहारते हुए नजर आए। उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था मानो कोई सेलिब्रिटी नहीं बल्कि आम इंसान बाबा की भक्ति में लीन है।
क्यों अध्यात्म यात्रा पर विरुष्का
धर्माचार्यों के मुताबिक विराट और अनुष्का सही मार्ग पर चल रहे हैं क्योंकि जीवन में कभी ना कभी आध्यात्मिक शांति और गुरुओं के आशीर्वाद की जरूरत होती है उसके बिना व्यक्ति आगे बढ़ने में संभव नहीं हो पाता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि विराट और अनुष्का जबसे धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं उसके बाद क्रिकेटर के परफॉर्मेंस में बदलाव देखा गया है और वह अपने करियर के शुरुआती दिनों की तरह बेहतरीन परफॉर्म कर रहे हैं।