For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए 9 ऐसे स्रोत के बारे में जिनसे विटामिन डी मिलता है: Vitamin D Sources

04:35 PM Mar 18, 2023 IST | Nidhi Goel
जानिए 9 ऐसे स्रोत के बारे में जिनसे विटामिन डी मिलता है  vitamin d sources
Advertisement

Vitamin D Sources: शरीर में जब विटामिन की कमी होती है तो उसका असर हमारे शरीर पर दिखने लगता है। ऐसा लगता है जैसे कितना कमजोर होता जा रहा है शरीर। शरीर को पूर्ण पोषण की आवश्यकता होती है। लेकिन आपने ज्यादातर देखा होगा कि आजकल दौड़ती भागती जिंदगी में तो जैसे अपने खान पान पर ध्यान देना भूल गए है। इसी वजह से विटामिन डी जो हमारे शरीर में लगातार कम होता जा रहा है। आजकल हर दूसरे इंसान में विटामिन डी की कमी है जिसके कारण हमारी हडिडयां कमजोर हो जाती है। इसके कम होने का असर हमारे पूरे शरीर पर दिखता हैं तो जानिए ऐसी चीजे जिनसे विटामिन डी मिल सके-

Vitamin D Sources-1) पनीर

पनीर तो आपको पता ही आपकी सेहत के लिए कितना अधिक फायदेमंद है। इसमें विटामिन डी भी पाया जाता है। इसे आप काटकर सलाद की तरह,सब्जी की तरह या फिर सैंडविच बनाकर खा सकते है। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है कि पनीर की क्वालिटी अच्छी है आजकल पनीर में काफी मिलावट मिल रही है।

2) सोया प्रोडक्ट

सोया प्रोडक्ट में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। सोया प्रोडक्ट से सम्बन्धित टोफू,सोया मिल्क और सोया दही में विटामिन डी की काफी मात्रा होती है तो आप इन्हे अपने आहार में शामिल कर सकते है।

Advertisement

3) धूप में बैठना

धूप में बैठना विटामिन डी का एक अच्छा स्त्रोत है। धूप में बैठकर आप विटामिन डी की कमी पूरा कर सकते हे। सुबह की धूप काफी फायदेमंद होती है। तो सुबह थोड़ी देर धूप में बैठे। धूप में आप कुछ कॉटन का कपड़ा ढक्कर भी बैठ सकते है।

4) दूध

रोजाना एक गिलास दूध आपके अंदर कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा को पूरा करता है। आप नियम बांध लें कि रोज एक गिलास दूध जरूर पीना है। इससे आपको काफी लाभ पहुंचेगा।

Advertisement

5) दही

जितने भी डेयरी उत्पाद होते है वे हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। दही में विटामिन डी भी होता है। जो आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी है। तो दही को अपने भोजन में जरूर शामिल करें।

6) मशरूम

Vitamin D Sources
Vitamin D Sources Foods

मशरूम विटामिन डी का स्त्रोत है। आप इसे अलग अलग तरह से खा सकते है। जैसे सलाद में,सब्जी में और सूप के जरिए मशरूम को खा सकते है। मशरूम का सेवन करने से कैल्शियम और विटामिन डी की कमी पूरी होती है। मशरूम का सेवन और भी तरीके से आप कर सकते है।

Advertisement

7) ऑरेंज जूस

जूस तो हर किसी को पसंद होता है। तो आप अपनी डाइट में ऑरेंज जूस को लें। ऑरेंज जूस में कैल्शियम और विटामिन डी होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे फल और जूस के रूप में ले सकते है। गर्मियों में तो आप इसका भरपूर फायदा उठा सकते है।

8) अंडा

अंडा तो वैसे भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंडा में इतने अधिक पोषक तत्व होते है जिसमें विटामिन डी भी मौजूद होता है। अगर आप अंडे का रोज सेवन करते है तो आपको विटामिन डी की कमी भी पूरी होती है। साथ ही शरीर को और भी पोषक तत्व मिलते है।

9) मछली

जो लोग मांसाहारी है तो उनके लिए सबसे बेहतर विकल्प है मछली खाना। मछली में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तो आप अपनी डाइट में मछली को जरूर शामिल करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement