स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

सफर के दौरान आती है उल्टी, तो काम आएंगे ये जरुरी उपाय: Vomiting During Travel

08:30 PM May 31, 2023 IST | Pinki
Vomiting During Travel
Advertisement

Vomiting During Travel: सफर को आरामदायक बनाने के लिए हम पहले से ही कुछ तैयारियां करके चलते हैं। लेकिन, कई लोगों को सफर में उल्टी आती है, जो उनके सुहावने सफर को ख़राब कर देती हैं। और इसी वजह से कई बार लोग सफर पर निकलने से भी कतराते हैं। हालांकि सफर में उल्टियों का आना कोई बीमारी नहीं बल्कि मोशन सिकनेस है। बावजूद ये एक समस्या के तौर पर लोगों को नजर आती है। लेकिन, कुछ उपायों के जरिये आप सफर में आने वाली उल्टियों को रोककर अपने सफर को एन्जॉय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

Advertisement

क्यों होती है सफर में उल्टी?

Vomiting during travel

सफर के दौरान उल्टी होना कोई गंभीर समस्या नहीं है। दरअसल, सफर के दौरान होने वाली उल्टी को मोशन सिकनेस कहते हैं जिसका मतलब होता है हलचल के कारण होने वाली समस्या। ये कोई बीमारी न होकर एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें हमारी आंख, कान और त्वचा को दिमाग से अलग-अलग सिग्नल मिलते हैं, जिसकी वजह से सेंट्रल नर्वस सिस्टम कन्फ्यूज हो जाता है। आपको जानकर अजीब लगेगा कि उल्टी आने के पीछे का कारण पेट नहीं बल्कि कान, आंख और दिमाग होता है। दरअसल, सफर के दौरान वाहन के अंदर स्थिर और बाहर हलचल होती है। यही स्थिति दिमाग में गड़बड़ी का संकेत पैदा करता है, जो वोमेटिंग सेंटर को उल्टी करने के संकेत देती है।

Advertisement

उल्टी रोकने के उपाय

सफर में उल्टी के लिए कई लोग दवाइयां भी लेते हैं। अगर आप दवाइयों से परहेज करते है तो कुछ आसान उपाय कर के भी आप सफर में आने वाली उल्टी को रोक सकते हैं। यहां कुछ ऐसे ही उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं।

Advertisement

काला नमक

काला नमक सफर के दौरान उल्टी आने की समस्या को कई हद तक कम या रोक सकता है। जब भी आपको सफर में उल्टी जैसा महसूस हो तो एक गिलास पानी में कुछ चुटकी काला नमक डालकर पी लें। इसके अलावा आप इसमें निम्बू भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

Advertisement

नींबू

Lemon

सफर में उल्टी रोकने में नींबू भी कारगर साबित होता है। अगर आपको पता है आपको उल्टी आती है या आपको बीच सफर में उल्टी जैसा महसूस हो रहा है तो नींबू को काटकर सूंघे। या फिर आप बीच-बीच में नींबू के रस की कुछ बूंदों को मुंह में डाल सकते हैं। ऐसा करने से उल्टी आने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

पुदीने की पत्ती या पेपरमिंट ऑयल

सफर में उल्टी जैसा महसूस होने पर पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदे किसी सूती कपड़े या रुई पर डालकर अच्छे से सूंघे। इसके अलावा आप पुदीने की कुछ पत्तियों को मुंह में रख सकती हैं। धीरे-धीरे पत्तियों का रस आपके गले में जाएगा, जो उल्टी आने की संभावना को ख़त्म या कम कर सकता है।

अदरक भी कारगर

नींबू की ही तरह अदरक भी उल्टी को रोकने में मददगार साबित होती है। अगर आपको सफर में उल्टी जैसा महसूस हो तो अदरक के एक इंच टुकड़े को छीलकर मुंह में रख लें। उल्टी रोकने में अदरक फास्ट रिलीफ की तरह काम करती है। अगर आपको पता है कि सफर में आपको उल्टी आती ही है तो अदरक को अपने साथ ले जाना बिल्कुल भी न भूलें।

भुनी लौंग

भुनी लौंग भी उल्टी को रोकने में कारगर है। इसलिए सफर पर निकलते वक्त भुनी लौंग को अपने साथ रखना बिल्कुल भी न भूलें। उल्टी के साथ लौंग बेचैनी में भी राहत पहुंचता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

Tags :
grehlakshmimotion sicknessTravel Tipsvomiting
Advertisement
Next Article