For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गणगौर पूजा में पहनें सेलेब्रिटीज इंस्पायर्ड बांधनी साड़ी: Celebrity Bandhani Saree

02:48 PM Apr 10, 2024 IST | Swati Kumari
गणगौर पूजा में पहनें सेलेब्रिटीज इंस्पायर्ड बांधनी साड़ी  celebrity bandhani saree
Celebrity Bandhani Saree
Advertisement

Celebrity Bandhani Saree: बॉलीवुड में इन दिनों बांधनी साड़ी का काफी ट्रेंड चल रहा है। जाह्नवी कपूर से लेकर सारा अली खान तक पिछले दिनों बांधनी साड़ी में नज़र आ चुकी है। वैसे आपको बता दें कि गणगौर पूजा भी आने वाला है। इस दिन महिलाएं व्रत करती हैं और सज-धज कर तैयार होती है। ऐसे में अगर आप भी गणगौर पूजा करने वाली है, तो आज आपके लिए हम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बांधनी साड़ी के कुछ लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

Also read: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन की पूजा के लिए पहने अलग-अलग रंग के कपड़े: Chaitra Navratri Outfits

Celebrity Bandhani Saree
Janhvi Kapoor

एक इवेंट में जाह्नवी ने ग्रीन और ब्लू शेड की बांधनी साड़ी पहनी थी। उन्होंने आउटफिट के साथ ग्रीन प्लेन वेलवेट ब्लाउज़ और स्टेटमेंट चोकर नेकपीस स्टाइल किया था। जो उन्हें अलग लुक दे रहा था। उन्होंने अपने बालों को लूज रखते हुए नो मेकअप लुक को अपनाया था। आप चाहे तो बालों को कर्ल करके खुला रख सकती हैं।

Advertisement

ऑरेंज कलर के बांधनी साड़ी के साथ रकुल प्रीत सिंह ने मैचिंग वी नेक ब्लाउज़ पहना है। उनके आउटफिट के बॉर्डर को गोल्डन लेस से सजाया गया है, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा है। ग्लोइंग मेकअप के साथ उन्होंने कानों में बड़े झुमके पहने हुए है। बालों में बन बनाकर उन्होंने गजरा लगाया है।

येलो शिफॉन फैब्रिक वाले बांधनी साड़ी के साथ सारा अली खान ने पिंक राउंड नेक ब्लाउज़ पहना है। जिसपर गोल्डन एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हाथों में गोल्डन चूड़ियां और पोटली बैग कैरी किया है। अगर मेकअप की बात करें तो उन्होंने ग्लोइंग मेकअप के साथ माथे पर बिंदी लगाई है।

Advertisement

ब्लू और पिंक कलर की बांधनी सिल्क साड़ी के साथ माधुरी दीक्षित ने जरी एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज़ पहना है। उनके साड़ी के बॉर्डर को गोल्डन चौड़े लेस से सजाया गया है। ग्लॉसी मेकअप के साथ उन्होंने हाथों में जड़ाऊ कंगन और गले में जड़ाऊ नेकलेस पहना है। ग्लॉसी लिपशेड के साथ उन्होंने बालों में मैसी बन बनाया है।

यामी गौतम रेड कलर के बांधनी साड़ी और हॉल्टर नेक ब्लाउज़ में काफी हॉट लग रही हैं। विंग्ड आईलाइनर के साथ उन्होंने मैट बेस मेकअप किया है। साथ ही अपने चिक बॉन्स को हाई लाईट किया है। यामी ने मिनिमल एक्सेसरीज के साथ अपने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है। आप चाहें तो ऐसे आउटफिट के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहन सकती हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement