For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वजन घटाने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखेगा अंतर: Weight Loss Exercise

Weight Loss Exercise in Hindi :   शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ फायदेमंद एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए कौन से एक्सरसाइज करें?
07:30 AM Oct 22, 2023 IST | Nikki Mishra
वजन घटाने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज  कुछ ही दिनों में दिखेगा अंतर  weight loss exercise
Weight Loss Exercise
Advertisement

Weight Loss Exercise:  एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही एक्सरसाइज करने से आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो सकता है। अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स अधिक है, तो उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा रहता है। ऐसी स्थितियों में एक्सरसाइज करना काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे वजन को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। यदि आपको डायबिटीज है, तो आप अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए भी एक्सरसाइज मददगार हो सकता है।

वजन कम करने के लिए जिन दो महत्वपूर्ण कारकों पर विचार किया जाना चाहिए वे हैं व्यायाम और डाइटिंग। दोनों के बीच संतुलन बहुत जरूरी है। इन दोनों चीजों को अगर आप अपनी रोजमर्रा के रुटीन में शामिल करते हैं, तो इससे काफी हद तक वजन को घटाने में मदद मिल सकती है।

व्यायाम से वजन घटाने के साथ-साथ शरीर को कई लाभ भी मिल सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से मूड को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सकती है। यह कई पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करता है। आइए जानते हैं वजन घटाने वाले कुछ महत्वपूर्ण एक्सरसाइज की लिस्ट-

Advertisement

एक्सरसाइज से घटाएं वजन - Best Exercises to Lose Weight in Hindi

एरोबिक एक्सरसाइज

नियमित रूप से पैदल चलना वजन घटाने में काफी ज्यादा मददगार हो सकता है। यह सरीर की कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मददगार हो सकता है। साथ ही एक्सरसाइज करने से शरीर पर अधिक भार भी नहीं पड़ता है। इसे आप दिन प्रतिदिन की गतिविधियों में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

कई अध्ययनों के अनुसार, 70 किलो का व्यक्ति अगर प्रतिदिन 6.4 किमी प्रति घंटे की गति से 30 मिनट तक चलता है, तो इससे 167 कैलोरी बर्न हो सकती है। यह भी देखा गया है कि एक व्यक्ति प्रति सप्ताह 3 बार 50-70 मिनट तक पैदल चलकर अपने शरीर की चर्बी को औसतन 1.5% कम कर सकता है। साथ ही कमर की परिधि को 2.8 सेमी तक कम किया जा सकता है।

Weight Loss Exercise
Weight Loss Exercise-Brisk Walk Vs Running

वहीं, जॉगिंग और रनिंग को वजन घटाने वाली एक्सरसाइज का किंग माना जाता है। ये दोनों ही एक्सरसाइज संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। रनिंग और जॉगिंग करने से पैरों को मजबूत करने में मदद मिलती है। साथ ही यह पेट की चर्बी को कम करने में मददगार हो सकता है। रनिंग और जॉगिंग के बीच मुख्य अंतर गति का है। जॉगिंग 6-9 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच है और रनिंग लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक का होता है।

Advertisement

स्किपिंग और जंपिंग

वजन कम करने के लिए स्किपिंग और जंपिंग एक्सरसाइज भी फायदेमंद हो सकता है। यह मांसपेशियों की ताकत, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और कम समय में कई कैलोरी जलाने में मदद कर सकता है।

नियमित रूप से जंपिंग और स्किपिंग एक्सरसाइज करने से डिप्रेशन और चिंता को कम करने में मदद मिल सकती है। यह वर्कआउट आपकी हृदय गति को बढ़ती है, जिसके परिणामस्वरूप आपके दिल को बेहतर और स्वस्थ स्थिति को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। स्किपिंग और जंपिंग एक्सरसाइज से ब्लड शरीर में पंपिंग अच्छा हो सकता है। यह लंग्स को भी मजबूती प्रदान करने वाले एक्सरसाइज में से एक है।

Weight Loss Exercise-Home equipment for HIIT exercise

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग होता है। ऐसे में इसका रिजल्ट भी अलग-अलग हो सकता है। अगर आप 1 घंटे तक जंपिंग करते हैं, तो इससे लगभग 1300 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक पोज़ या प्लैंक एक्सरसाइज सबसे प्रभावी फुल-बॉडी वर्कआउट में से एक है। प्लैंक वर्कआउट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर के अधिकांश प्रमुख मांसपेशी समूहों को टारगेट करता है। नियमित रूप से प्लैंक एक्सरसाइज करने से कंधे, छाती, पीठ और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटा सकता है। इसकी मदद से तेजी से वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है।

क्विक रिजल्‍ट पाने के लिए कितनी देर करना चाहिए प्‍लैंक, जानें बेनिफि‍ट्स भी: Plank Exercise
Weight Loss Exercise-Plank Exercise

यह एक ऐसा वर्कआउट जो देखने में सरल और आसान लगता है लेकिन इसे करने से आपको काफी थकान हो सकती है। अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो नियमित रूप से प्लैंक एक्सरसाइज को अपने रुटीन में शामिल जरूर करें।

पुश-अप्स और पुल-अप्स

पुश-अप्स सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक है और यह एक ऐसा वर्कआउट है जिसे किसी भी समय, कहीं भी और कोई भी कर सकता है। वजन घटाने के लिए पुश-अप्स एक्सरसाइज बहुत उपयोगी हो सकता है, क्योंकि इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का सारा भार हाथों पर पड़ता है और फिर इसे जमीन विपरीत ओर धकेलता है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न हो सकती है।

पुश-अप एक्सरसाइज कैलोरी को बर्न करने का काफी अच्छा एक्सरसाइज है। यह ऊपरी शरीर की बड़ी मांसपेशियों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। पुश-अप वर्कआउट आपकी छाती, कंधों, पीठ, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स पर भी फोकस केंद्रित करता है। पुश अप एक्सरसाइज की मदद से मांसपेशियों को भी मजबूती मिल सकती है। यह शरीर को शारीरिक रूप से स्थिर और स्वस्थ बनाने में मददगार हो सकता है।

45 पुशअप्स और बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड : Push-ups World Record
Push-ups

पुश-अप्स हमारी छाती, कंधों, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स में अधिक दुबली मांसपेशियां बनाने में मदद करते हैं। अगर आप कुछ सप्ताह या कुछ महीनों तक पुशअप्स एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं, तो इससे वजन को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

स्क्वाट वजन घटाने में है प्रभावी

स्क्वाट एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इस एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य शरीर के निचले हिस्से को बेहतर बनाना है। स्क्वैट्स शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में भी फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं, यह शरीर के निचले हिस्से में फैट को जमा होने से रोक सकता  है। यह एक्सरसाइज आपकी गतिशीलता और संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करता है। बेहतर परिणाम के लिए प्रतिदिन 12-15  के 3 सेट का स्क्वाट्स जरूर करें।

World Arthritis Day
Squat

लंजेस एक्सरसाइज

लंजेस वेट लॉस एक्सरसाइज में सबसे महत्वपूर्ण एक्सरसाइज की लिस्ट में से एक है। यह आपके पूरी शरीर को मजबूत और टोन करता है। इससे फिटनेस और एथलेटिक परफोमेंस में सुधार किया जा सकता है। लंजेस एक्सरसाइज मुख्य रूप से पीठ, कूल्हों और पैरों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।

walking lunges
lunges

लंजेस एक्सरसाइज मांसपेशियों के निर्माण और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में काफी हद तक मददगार हो सकता है। अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इस एक्सरसाइज का नियमित रूप से अभ्यास करें।

योग से तेजी से वजन होगा कम

शरीर को फिट रखने के लिए योग काफी ज्यादा पुरानी चिकित्सा पद्धति में से एक है। ऐसा माना जाता है कि इसे सदियों से ऋषियों और ब्राह्मणों द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसके 5 बुनियादी सिद्धांत हैं: व्यायाम, आहार, श्वास, विश्राम और ध्यान।

yoga
yoga

योग और स्वस्थ भोजन के संयोजन से शरीर को फिट रखा जा सकता है। आपके शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में यह काफी हद तक मददगार हो सकता है। अगर आप वजन घटाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना चाहते हैं, तो योग का अभ्यास जरूर करें।

वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ इन बातों का रखें ध्यान - Important Tips for Weight Loss in Hindi

वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज से काफी हद तक फायदा हो सकता है। हालांकि, इसके साथ-साथ आपको निम्न बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे-

  • अगर आप पहली बार एक्सरसाइज करने जा रहे हैं, तो किसी अच्छे ट्रेनर की मदद जरूर लें।
  • एक्सरसाइज के साथ-साथ संतुलित आहार का सेवन करें। 
  • वजन घटाने के लिए स्ट्रेस और डिप्रेशन से दूर करें। 
  • पूरे दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। साथ में अन्य पेय पदार्थों का सेवन करें।

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

तेजी से वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा एक्सरसाइज कौन सा है?

कैलोरी बर्न करने के लिए सबसे अच्छे एक्सरसाइज में से रनिंग, जॉगिंग, साइकलिंग, वेट लिफ्टिंग जैसे एक्सरसाइज फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा योग और पिलेट्स को भी आप रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

पूरे शरीर को पतला करने के लिए क्या करे?

पूरे शरीर को पतला करने के लिए योग के साथ-साथ खानपान, एक्सरसाइज जैसी चीजों पर भी ध्यान दें। नियमित रूप से सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करें और गर्म पानी पीने की आदत डालें। इसके अलावा एरोबिक्स एक्सरसाइज करें।

पतला होने के लिए क्या पीना चाहिए?

पतला होने के लिए नींबू पानी, मेथी का पानी, दालचीनी का पानी, हल्दी का पानी इत्यादि को शामिल करना चाहिए। इससे समग्र शरीर को काफी ज्यादा लाभ मिल सकता है। साथ ही वेट लॉस तेजी से हो सकता है।

पतला होने के लिए क्या पीना चाहिए?

पतला होने के लिए नींबू पानी, मेथी का पानी, दालचीनी का पानी, हल्दी का पानी इत्यादि को शामिल करना चाहिए। इससे समग्र शरीर को काफी ज्यादा लाभ मिल सकता है। साथ ही वेट लॉस तेजी से हो सकता है।

भूखे रहने से वजन कम होता है क्या?

सबसे पहले तो आपको बता दें कि भूखे रहने से वजन कम नहीं होता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement