For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सपने में सोना देखने से क्या होता है? संकेत जानकर हैरान हो जाएंगे: Dream Interpretation Gold

06:00 PM Feb 12, 2024 IST | Pratima Singh
सपने में सोना देखने से क्या होता है  संकेत जानकर हैरान हो जाएंगे  dream interpretation gold
sapne me sona dekhna
Advertisement

Dream Interpretation Gold: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों के मतलब शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के हो सकते हैं और भविष्य में इसके परिणाम भी ऐसे मिल सकते हैं। ज्यादातर लोगों को नींद में सपने आते हैं, जिसमें कुछ सपने डरावने होते हैं तो वहीं कुछ सपने सुखद आनंद देने वाले होते हैं। सपनों पर किसी बस नहीं चलता। स्वप्न में व्यक्ति कुछ भी देख सकता है। ऐसे ही कुछ लोग सपने में सोना या इससे बने आभूषण देखते हैं। ‌ऐसे सपने घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। तो जानते हैं कि ऐसे सपने का आखिर क्या मतलब होता है और इसके बारे में स्वप्न शास्त्र क्या कहता है।

Also read: सपने मार्गदर्शक हैं अपने: Meaning Of Dreams

Dream Interpretation Gold
Seeing gold or jewelery as a gift in a dream

अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी को सोने से बने गहने गिफ्ट करते हुए दिखाई देता है। तो ऐसा सपना शुभ होता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको कहीं से धन लाभ मिलने वाला है। ऐसा सपना दिखे तो यह इसका संकेत हो सकता है कि आपको बिजनेस और नौकरी में तरक्की हो सकती है।

Advertisement

सपने में अगर कोई व्यक्ति खुद को स्वर्ण या इसके आभूषण पहने हुए देखता है तो ऐसा सपना शुभ नहीं बल्कि अशुभ होता है। यह सपना इस बात का इशारा करता है कि आपका कोई अपना आपसे बिछड़ने वाला है। ऐसा सपना परिवार में बिखराव या रिश्ते टूटने का भी संकेत हो सकता है।

अगर आप सपने में गोल्ड या इसके गहनों को चोरी होते हुए देखते हैं तो यह सपना भी अशुभ संकेत देता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि भविष्य में जल्द ही आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है या आपके पार्टनर को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

Advertisement

Dreams About Gold
Dreams About Gold

इसी तरह अगर आप सपने में जमीन पर गिरा हुआ सोना देखते हैं। तो ऐसे में आपको सचेत हो जाना चाहिए। क्योंकि यह सपना दरअसल, यह संकेत देता है कि आपको किसी भी जगह पैसे सोच समझ कर खर्च करना चाहिए और गलत जगह धन खर्च करने से बचें। नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। कुल मिलाकर अपने बजट को ध्यान में रखते हुए खर्च करें।

gold buying in dream
gold buying in dream

सपने में खुद को सोने के गहनों को खरीदते हुए देखना शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में भाग्य आपका साथ देगा और आप बड़ी ही तेजी से तरक्की करने वाले हैं। इसके अलावा आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है।

Advertisement

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने सपने का खो जाना बुरा संकेत देता है, लेकिन अगर सोना खो जाने के बाद आप इसे ढूंढ लेते हैं तो यह अच्छे इशारे हो सकते हैं। इस तरह का सपना धन लाभ का संकेत देता है। वहीं यदि सोना खो जाने के बाद मिलता नहीं है तो यह अच्छे संकेत नहीं है।

Advertisement
Tags :
Advertisement