For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या है साइलियम हस्क? जानिए इसके फायदों के बारे में: Psyllium Husk

साइलियम हस्क सॉल्युबल फाइबर का स्त्रोत है जो प्रकृति रूप से कई फूड्स में पाए जाते हैं। साइलियम सप्लीमेंट्स कब्ज, कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड शुगर, डायरिया आदि समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। लेकिन, इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।
07:00 AM Apr 02, 2024 IST | Monika Agarwal
क्या है साइलियम हस्क  जानिए इसके फायदों के बारे में  psyllium husk
Advertisement

Psyllium Husk: साइलियम हस्क अन्य सॉल्युबल फाइबर की तरह ही होता है जो पूरी तरह से टूटे या एब्जॉर्ब हुए बिना छोटी आंत से गुजरता है। यह वो मेडिकेशन है, जिसका इस्तेमाल कब्ज के उपचार के लिए होता है। यह सप्लीमेंट स्टूल में पानी की मात्रा को बढ़ा कर काम करता है, जिससे स्टूल सॉफ्ट हो जाता है और इसे पास होने में आसानी होती है। साइलियम हस्क को अन्य शब्दों में समझाया जाए, तो यह एक तरह का बल्क-फॉर्मिंग लैक्सटिव है, जिसका इस्तेमाल सही डाइट के साथ हाई कोलेस्ट्रॉल के उपचार के लिए किया जाता है। यही नहीं, इस फाइबर का प्रयोग ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन कम करने के लिए भी किया जा सकता है। आइए जानें साइलियम हस्क के फायदों और नुकसान बारे में विस्तार से।

Also read: क्या आप जानते हैं कब्ज से जुड़े ये मिथक और तथ्य: Constipation Myths and Facts

कब्ज

स्टडीज यह बताती हैं कि साइलियम हस्क कब्ज से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद है। जब इसे पानी में मिलाया जाता है, तो यह फुल जाता है और इंटेस्टाइन को सिकुड़ने के लिए स्टिम्युलेट करता है। इससे यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट के माध्यम से मल के शरीर से बाहर निकलने की प्रोसेस को आसान बनाने में मदद करता है।

Advertisement

डायबिटीज 

स्टडीज यह भी बताती हैं कि हाई फाइबर युक्त डाइट से इन्सुलिन और ब्लड शुगर लेवल को लो रखने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही इससे डायबिटीज के रोगियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी सही रहता है।

होली के बाद डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें खास ध्यान: Post Holi Diabetes Tips
Post Holi Diabetes Tips

डायरिया

साइलियम हस्क माइल्ड से मॉडरेटर डायरिया से राहत पाने में भी मददगार है। यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में काफी मात्रा में पानी को सोख लेता है, जिससे मल सख्त हो जाता है और मल त्यागने की गति धीमी हो जाती है।

Advertisement

बवासीर

डॉक्टर स्टूल को सॉफ्ट बनाने और बवासीर से जुडी दर्द को कम करने के लिए साइलियम हस्क की सलाह दे सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर 

साइलियम हस्क को लेने के बाद ब्लड प्रेशर कम होने में हेल्प मिल सकती है। हालाँकि, इसके बारे में पर्याप्त स्टडीज नहीं की गयी हैं। इसके अलावा भी इस सप्लीमेंट के कई फायदे हैं। अधिक जानकारी के लिए मेडिकल एक्सपर्ट की सलाह लें।

Advertisement

हार्ट डिजीज 

अपनी डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने से हार्ट डिजीज का जोखिम कम होने में मदद मिलती है।  यही नहीं, स्टडीज यह भी बताती हैं कि साइलियम हस्क युक्त डाइट से कोलेस्ट्रॉल लेवल व ट्राइग्लिसराइड लेवल लो रहता है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का रिस्क कम होता है।

Semi Vegetarian Diet
Heart Health

साइलियम हस्क के साइड इफेक्ट्स

साइलियम हस्क की वजह से होने वाले साइड इफेक्ट्स आमतौर पर माइल्ड होते हैं। इन माइल्ड साइड इफेक्ट्स में गैस और ब्लोटिंग आदि शामिल हैं। साइलियम हस्क के कारण एलर्जिक रिएक्शन होना दुर्लभ है। लेकिन, अगर आपको इसे लेने के बाद कोई भी एलर्जिक रिएक्शन नजर आता है, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

कई तरह की होती है एलर्जी, कैसे करें बचाव: Allergy Types and Prevention
Allergy Types and Prevention

क्योंकि, सप्लीमेंट्स लेने से किसी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं या यह अन्य मेडिकेशन्स से इंटरैक्ट नहीं करते हैं। लेकिन, इन्हें केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए। साइलियम हस्क सॉल्युबल फाइबर का स्त्रोत है जो प्रकृति रूप से कई फूड्स में पाए जाते हैं। साइलियम सप्लीमेंट्स कब्ज, कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड शुगर, डायरिया आदि समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। लेकिन, इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

Advertisement
Tags :
Advertisement