For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Whatsapp Help: व्हाट्सएप पर ऐसे बनाएं ग्रुप और लोगों को करें आमंत्रित

11:02 AM Oct 01, 2021 IST | Spardha Rani
whatsapp help  व्हाट्सएप पर ऐसे बनाएं ग्रुप और लोगों को करें आमंत्रित
Whatsapp Help
Advertisement

आपको एक साथ कई लोगों को एक ही मैसेज भेजना है! जाहिर सी बात है कि आप अलग- अलग करके सबको मैसेज भेजते होंगे। लेकिन अगर आप उन लोगों को मिला करके एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें, तो आपके लिए सब को एक साथ मैसेज भेजने की आसानी हो जाती है। व्हाट्सएप ग्रुप बनाना खासकर तब बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है, जब आप कोई बिजनेस कर रहे हों। आप एक साथ ही अपने ग्रुप से जुड़े सभी लोगों को प्रोडक्ट और उससे जुड़ी हर तरह की जानकारी भेज सकते हैं। अगर आप नहीं जानते हैं कि व्हाट्सएप ग्रुप कैसे बनाया जाए, तो यह आर्टिकल उसमें आपकी मदद कर सकता है। लेकिन एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आप एक व्हाट्सएप ग्रुप में 256 सदस्यों को जोड़ सकते हैं।

ऐसे बनाएं व्हाट्सएप ग्रुप 

  • व्हाट्सएप में अपनी चैट के ऊपर बने मेन्यू आइकन पर क्लिक करें। 
  • या फिर आप नई चैट आइकन पर क्लिक कर सकते हैं। 
  • अब “नया ग्रुप” पर क्लिक करें। 
  • आप इस ग्रुप में जिन कांटेक्ट को जोड़ना चाहते हैं उन्हें खोज लें या चुन लें। इसके बाद आपको हरे रंग के ऐरो आइकन पर क्लिक करना है। 
  • इस ग्रुप को आप कोई भी नाम दे सकते हैं। ग्रुप के सभी सदस्यों को यह नाम दिखेगा। 
  • ध्यान दें कि ग्रुप का नाम 25 कैरेक्टर से बड़ा नहीं हो सकता है। 
  • अगर आप अपने ग्रुप के नाम के साथ इमोजी जोड़ना चाहते हैं तो उसके लिए इमोजी आइकन पर क्लिक करके किसी भी मनपसंद इमोजी को जोड़ा जा सकता है। 
  • आप चाहें तो अपने ग्रुप के नाम के साथ फोटो भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको कैमरा पर क्लिक करके फोटो जोड़ने की जरूरत पड़ेगी। आप  ग्रुप फोटो जोड़ने के लिए फोटो ले सकते हैं, फोटो अपलोड कर सकते हैं या “वेब पर ढूंढें” में से कोई विकल्प चुन सकते हैं। यह फोटो आप की चैट लिस्ट में ग्रुप के नाम के साथ सबको दिखेगी। 
  • जब ग्रुप बन जाए तो आपको हरे रंग के चैट पर क्लिक करना है। 

ऐसे आमंत्रित करें लोगों को लिंक भेज कर 

Advertisement

अगर आपने ग्रुप बनाया है, तो आप उस ग्रुप के एडमिन बन जाएंगे। आप लोगों को लिंक भेज कर ग्रुप में आमंत्रित कर सकते हैं। आपके लिए यह जानना भी जरूरी है बतौर एक एडमिन आप पुराने आमंत्रण लिंक को अमान्य कर के नया लिंक बनाने के लिए किसी भी समय लिंक को रीसेट कर सकते हैं।

  • व्हाट्सएप पर ग्रुप चैट खोलें और ग्रुप के नाम पर क्लिक करें।  
  • आप चाहें तो स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाहिनी ओर मेन्यू पर क्लिक करके ग्रुप की डिटेल्स पर क्लिक कर सकते हैं। 
  • लिंक भेज कर “ग्रुप में आमंत्रित करें” पर क्लिक करें। 
  • “व्हाट्सएप से लिंक भेजें” या “लिंक कॉपी करें” में से कोई एक  विकल्प चुनें।  
  • अगर आप व्हाट्सएप से लिंक भेज रहे हैं तो “कांटेक्ट खोजें या चुनें और भेजें” पर क्लिक करना है। 
  • अगर आप लिंक को रिसेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए “लिंक रिसेट करें” पर टैप करके लिंक को रिसेट  कर सकते हैं। 

ध्यान दें -

Advertisement

आमंत्रण का प्रयोग करके कोई भी व्यक्ति आपके ग्रुप में शामिल हो सकता है। इसलिए आप इस लिंक को सिर्फ उन लोगों के साथ शेयर करें, जिन पर आप भरोसा करते हैं। यूजर्स चाहें तो इस लिंक को दूसरे लोगों को भी फॉरवर्ड कर सकते हैं। इस स्थिति में अन्य लोग इस लिंक का इस्तेमाल करके एडमिन के अनुमति के बिना भी ग्रुप में शामिल हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement