For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

कब और क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा? जानें इसके बारे में: Ganga Dussera 2024 Date

06:00 AM May 19, 2024 IST | Sunaina
कब और क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा  जानें इसके बारे में  ganga dussera 2024 date
Ganga Dussera 2024 Date
Advertisement

Ganga Dussera 2024 Date: गंगा दशहरे के दिन गंगा मां की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तों का ब्रह्म मुहूर्त में गंगा में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है इसलिए बहुत सारे लोग गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। ऐसा माना जाता है की ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि को गंगा मां का अवतरण भू लोक पर हुआ था। इसलिए हर साल ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है की जो लोग इस दिन गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं उनके सारे पापों से उन्हें मुक्ति मिल जाती है। गंगा मां की कृपा से भक्तों को मन वांछित फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कब है गंगा दशहरा और इसका मुहूर्त।

Also read: उत्तराखंड में सुरकंडा देवी मंदिर समेत करें इन शक्ति पीठों के दर्शन: Devi Shakti Peeth

शुभ मुहूर्त

कब और क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा? जानें इसके बारे में: Ganga Dussera 2024 Date
Ganga Dussera 2024 Subh Muhurat

यह तिथि इस साल 16 जून को रात 2 बज कर 32 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 17 जून को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बज कर 43 मिनट पर खत्म होगी। अतः 16 जून को ही गंगा दशहरा मनाया जायेगा।
इस दिन वरियाण योग का निर्माण हो रहा है। यह योग शाम को 9 बज कर 3 मिनट तक रहेगा। इसके बाद परिघ योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं। अगर आप इन योग के दौरान गंगा में स्नान करते हैं तो अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

Advertisement

इस दिन आप को सच्चे मन से गंगा मां की पूजा करनी चाहिए और नदी में स्नान करने से आप के सारे पाप नष्ट हो सकते हैं। इस दिन का हर साल लाखों भक्तों को इंतजार होता है। गंगा नदी के किनारों पर इस दिन भारी संख्या में लोग इकट्ठे होते हैं और हर जगह भीड़ लगी रहती है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement