For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

लाइफ पार्टनर चुन रहे हैं या बना रहे हैं दोस्त, माथे की लाइनों से जानें सामने वाली की पर्सनालिटी कैसी है: Personality Test

05:00 PM Jun 06, 2024 IST | Ankita Sharma
लाइफ पार्टनर चुन रहे हैं या बना रहे हैं दोस्त  माथे की लाइनों से जानें सामने वाली की पर्सनालिटी कैसी है  personality test
Personality Test
Advertisement

Personality Test: '​माथे पर बल क्यों डाल रखे हैं', 'माथे पर चिंता की लकीरें नजर आना' ये कहावत तो आपने जरूर सुनी होंगी। बड़े ​बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि टेंशन से माथा सिकोड़ना गलत बात है। उम्र बढ़ने के साथ हमारे फॉरहेड की स्किन वैसी ही शेप लेने लगती है। और जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं ये झुर्रियों के रूप में नजर आने लगती हैं। लेकिन इन झुर्रियों या माथे पर नजर आने वाली लाइनों के पीछे भी साइंस है। वो साइंस जिसे हमारे बुजुर्ग हमेशा से जानते हैं और मानते भी हैं, बस हमने ही उसपर ध्यान देना बंद कर दिया। चलिए आज जानते हैं आखिर क्या कहती हैं आपके माथे की लकीरें।

Personality Test
The 'science' behind forehead lines

दरअसल, माथे की लाइनें बहुत कुछ कहती हैं। ज्यादातर लोग जब टेंशन में होते हैं तो अपनी भौहें सिकोड़ते हैं। आगे चलकर यही सिकुड़न झुर्रियों में बदल जाती है। कई बार ऐसा आनुवांशिक कारणों से भी होता है। दोनों भौहों के बीच में नजर आने वाली लाइनें इंसान की फीलिंग और इमोशन को बताती हैं। डर, खुशी, टेंशन, हैरानी सभी फीलिंग्स का आप भौहों के बीच की लाइन देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। खास बात ये है कि हर इंसान की भौहों के बीच नजर आने वाली ये लाइनें अलग होती हैं। किसी के माथे पर एक लकीर नजर आती है तो किसी के दो या तीन। हर लकीर का अपना एक अलग मतलब होता है, जो इंसान की पर्सनालिटी से जुड़ा है।

Advertisement

जिन लोगों की दोनों भौहों के बीच एक लाइन होती है, वे लोग आमतौर पर काफी कॉन्फिडेंस वाले होते हैं। वे एक बार जो ठान लें, वो करके ही रहते हैं। ऐसे व्यक्तियों का फोकस हमेशा अपने लक्ष्य पर होता है। ये काफी बुद्धिमान होते हैं और स्थितियों का आकलन करने में माहिर होते हैं। यही कारण है कि इनकी प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रहती है। गुड कम्यूनिकेशन और टीम हैंडलिंग के स्किल इन्हें जन्म से मिले होते हैं। ऐसे लोगों को ऑलराउंडर कहा जा सकता है।

कई लोगों की भौंहों के बीच में दो लाइनें नजर आती हैं। आमतौर पर ये दोनों भौहों के बीच समानांतर दिखाई देती हैं। ऐसे लोग काफी विचारशील और विश्लेषणात्मक होते हैं। ये मेहनती लोग अपनी मेहनत से सफल करियर तो बनाते हैं, लेकिन हमेशा किसी न किसी तनाव और दबाव में रहते हैं। यही कारण है कि इनके चेहरे पर हर समय चिंता नजर आती है। ये हर बात को गहराई से सोचते हैं और हर बात का तर्क खोजने में जुटे रहते हैं। अपने विचारों और स्टडी के कारण ही इन्हें करियर में सफलता मिलती है।

Advertisement

बहुत कम लोगों के माथे पर तीन लाइनें नजर आती हैं। ऐसे लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। क्योंकि ये बहुत ही बुद्धिमान, व्यावहारिक, जिंदादिल, दयालु और अनुभवी होते हैं। ये लोग मल्टी टास्कर होते हैं और एक ही समय में कई काम कर लेते हैं। हर स्थिति को देखने और परेशानी को सुलझाने के लिए उनके पास अपना एक अलग नजरिया होता है। ये काफी साफ दिल होते हैं और खुलकर अपनी बातें बोलते हैं। यही कारण है कि ये किसी की आलोचना करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement