For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

व्हाइट विनेगर से चुटकियों में चमकाएं पीला पड़ चुका वॉश बेसिन: White Vinegar For Cleaning

वॉश बेसिन की सफाई के लिए व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। बस कुछ देर वॉश बेसिन पर विनेगर और बेकिंग सोडा डालकर छोड़ दें, इसका प्रभाव अपने आप सारी गंदगी को निकाल देता है, जिसे आसानी से पानी डालकर साफ किया जा सकता है।
05:30 PM Oct 19, 2023 IST | Renuka Goswami
व्हाइट विनेगर से चुटकियों में चमकाएं पीला पड़ चुका वॉश बेसिन  white vinegar for cleaning
White Vinegar For Cleaning
Advertisement

White Vinegar For Cleaning: घर की साफ सफाई महिलाओं के लिए हमेशा ही बड़ी समस्या का विषय रहता है। वॉश बेसिन, बाथरूम और टॉयलेट की नियमित सफाई करना अति आवश्यक है, लेकिन यहां जमे जिद्दी दाग निकालना कोई आसान काम नहीं है। महिलाएं पूरे दिन साफ सफाई में लगे रहने के बाद भी कई बार बाथरूम को चकाचक रखने में विफल हो जाती हैं।

अच्छे से साफ सफाई ना होने पर वॉश बेसिन और टाइल्स पीले पड़ने लगते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो इनमें जमी गंदगी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। ऐसे में कैसे वॉशरूम और टॉयलेट को साफ रखा जाए यह बड़ा सवाल बन जाता है। कुछ घरेलू नुस्खे बाथरूम और टॉयलेट की सफाई में आपकी मदद कर सकते हैं। व्हाइट विनेगर चुटकियों में पीली पड़ चुके वॉश बेसिन को साफ करने के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं, व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कैसे आपके वॉशरूम को चमका सकता है।

वाइट विनेगर का इस्तेमाल कर ऐसे साफ कर लें गंदा वॉश बेसिन

White Vinegar For Cleaning
White Vinegar For Cleaning-Wash Basin

नूडल्स और फ्राइड जैसे चाइनीज फूड आइटम्स में अक्सर ही व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही ये विनेगर बाथरूम और टॉयलेट की साफ सफाई में भी आपकी मदद कर सकता है। विनेगर आसानी से घरों और बाजारों में उपलब्ध हो जाता है, ऐसे में किफायती दाम और दमदार सफाई के लिए व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। विनेगर का साइट्रिक एसिड एलिमेंट उसे साफ सफाई के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। बेकिंग सोडा या दूसरे घरेलू उत्पादों के साथ उपयोग करने पर व्हाइट विनेगर चमकता बाथरूम तैयार कर सकता है।

Advertisement

यह भी देखे-ट्रेवल के दौरान स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये लुक्स: Travel Look

वॉश बेसिन साफ करने के लिए टिप्स

Tips to Clean Yellow Wash Basin With White Vinegar
  • वॉश बेसिन साफ करने के लिए गुनगुने पानी से सिंक को धो लें। इससे सर्फेस पर नमी आ जाती है और सफाई करना आसान हो जाता है।
  • अब इसके ऊपर तीन से चार चम्मच बेकिंग सोडा का छिड़काव करें। बेकिंग सोडा को वॉश बेसिन के पाइप और ओपनिंग के पास भी अच्छे से छिड़कें। ऐसा करने से पाइप को भी साफ करने में मदद मिलती है।
  • इसके बाद एक गिलास व्हाइट विनेगर वॉश बेसिन पर डाल दें। ध्यान रहे की सारा विनेगर केवल एक जगह पर ना गिरे और पूरे वॉश बेसिन पर अपना असर दिखा पाए।
  • 1 घंटे के लिए व्हाइट विनेगर और बेकिंग सोडा को ऐसे ही छोड़ दें। ये दोनों मिलकर अपना असर दिखाते हैं और जमी हुई गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं।
  • एक घंटे बाद ब्रश से वाश बेसिन को घिस लें ताकि निकली हुई काई और गंदगी अच्छे से साफ हो सके। इसके बाद दोबारा वॉश बेसिन पर गर्म पानी डालकर इसे धो लें। ऐसा करने से बिना अधिक परिश्रम किए वॉश बेसिन चमकने लगेगा।
  • महिलाओं को वॉश बेसिन साफ करने के लिए अपनी सारी ताकत का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिसके बाद भी जमी हुई चिकनाई निकालना मुश्किल पड़ता है। व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल आपको चमचमाते वॉश बेसिन का उपहार दे सकता है।
  • व्हाइट विनेगर केवल वॉश बेसिन ही नहीं बल्कि पूरा बाथरूम चमकाने में मददगार साबित हो सकता है। बाथरूम टाइल्स से लेकर शावर हेड तक व्हाइट विनेगर बाथरूम और टॉयलेट के हर हिस्से को चमकाने में मदद करता है। व्हाइट विनेगर को थोड़ी देर गंदगी वाली जगह पर डालकर रखें और एक से आधे घंटे के लिए छोड़ दें, इतनी देर में विनेगर अपना काम पूरा कर देता है। पानी से धुलने पर आप एकदम साफ और चमकता बाथरूम देख सकेंगे।
  • व्हाइट विनेगर से सफाई करने का सबसे बड़ा फायदा यह है की ज्यादा ताकत और समय का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। व्हाइट विनेगर को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं। एक बार व्हाइट विनेगर को अपने बाथरूम की सफाई में शामिल करके अपने काम को हल्का करने का प्रयास किया जा सकता है।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement