For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

'कंगुवा' से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक किसकी याद दिलाता है: Bobby Deol Kanguva Look

02:45 PM Jan 29, 2024 IST | Srishti Mishra
 कंगुवा  से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक किसकी याद दिलाता है  bobby deol kanguva look
Bobby Deol Kanguva Look
Advertisement

Bobby Deol Kanguva Look: बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' के कारण काफी चर्चा में रहे। फिल्म एनिमल से बॉबी ने अपने फैंस का दिल जीत लिया और बेस्ट कमबैक की श्रेणी में आ गए। इससे पहले ओ टी टी सीरीज 'आश्रम' में भी बॉबी देओल को काफी पसंद किया गया था। फिर फिल्म 'एनिमल' में तो उनका जो अवतार नज़र आया वो उनके फैंस के दिल को छू गया। फिल्म ही नहीं बल्कि इसके गाने भी सुपर हिट हुए। 'जमाल कुडू' जिसे बॉबी देओल पर फिल्माया गया था। इसे बहुत पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर तो छा गया था। अब बॉबी देओल अपने फैंस के लिए कुछ नया ला रहे हैं। जी हाँ फिल्म 'कंगुवा' में बॉबी देओल नज़र आने वाले हैं। फिल्म कंगुवा से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक सामने आया है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं कैसा है बॉबी देओल का फर्स्ट लुक।

Also read: क्या आप भी ‘जमाल कुदु’ पर थिरक रहे हैं तो जानिए क्या है इसका सही मतलब: Jamal Kudu Song Meaning

बॉबी देओल ने अपने जन्मदिन पर फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया पर फिल्म कंगुवा से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस में ख़ुशी की लहर है। बॉबी देओल ने अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन लिखा 'क्रूर , ताकतवर और अविस्मरणीय'। बॉबी देओल का ये लुक बेहद डरावना लग रहा है। बॉबी देओल के इस लुक को देखकर बाहुबली के कालकेय की याद आ जाती है। वही गुस्सा , वही भयानक चेहरा जिसे पहली बार देखने पर हर कोई चौंक गया था। बॉबी देओल भी कंगुवा में कुछ ऐसा ही रूप धारण किये नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

फिल्म कंगुवा का निर्देशन शिवा कर रहे हैं। फिल्म कंगुवा में सूर्या , बॉबी देओल , दिशा पटानी और योगी बाबू जैसे कलाकार नज़र आएँगे। अभी फिल्म कंगुवा से बॉबी देओल का ही फर्स्ट लुक सामने आया है। अप्रैल में फिल्म के रिलीज़ होने की बात कही जा रही है। देखना होगा कि दर्शकों को फिल्म कितनी पसंद आएगी। बॉबी देओल के फैंस उनकी इस फिल्म कितने खुश होंगे ये तो फिल्म के रिलीज़ होने के बाद पता चलेगा।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement