For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

घर और बालकनी को इन विंडो फ्रेम से दें नया लुक: Window Frame Decor

05:30 PM Sep 16, 2023 IST | Deepshikha
घर और बालकनी को इन विंडो फ्रेम से दें नया लुक  window frame decor
Advertisement

Window Frame Decor: हर कोई चाहता है उसका घर सबसे अलग सबसे सुंदर दिखें। आप भी घर सजाने की शौकीन होंगी, तो आप भी यही चाहती होंगी कि आपका घर सबसे अलग दिखे। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं घर की खिड़कियां या बालकनी। अगर आप भी अपने घर की खिड़कियों और बालकनी को अलग तरह से सजाती है, तो आपको अपने घर से प्यार हो जाएगा।

आजकल लोग अपने घरों को सजाने के लिए खिड़की जैसे दिखने वाले झरोखे से सजा रहे हैं, जो दिखने में काफी सुंदर लगते हैं। ये झरोखे बिल्कुल विंडो फ्रेम जैसे लगते हैं और आपके घर को रीच लुक देते हैं। दरअसल ये झरोखे हाथ से बने हुई खिड़कियों के डिजाइन हैं।

चलिए सजाते हैं अपने घर और बालकनी को इन झरोखों से:

Advertisement

एंटीक झरोखे

Window Frame Decor
Window Frame Decor-antique jharokha

एंटीक झरोखे जो आपको पुराने जमाने के राजा महाराजाओं वाली फीलिंग कराएगा। अगर आप इन झरोखों से अपने लिविंग रूम और बेडरूम को सजाती हैं तो ये बिल्कुल ही राजसी लुक देता है। इनके साथ आप अपने लिविंग रूम और बेडरूम में भी एंटीक सजावट कर के पूरे जगह का लुक ही बदल सकती हैं। ये वुडन फ्रेम में काफी अच्छे लगते हैं।लेकिन वुडन झरोखा आपको थोड़ा महंगा मिल सकता है, लेकिन ये झरोखे आपको एमडीएफ वुड या प्लास्टिक में वुडन की कलाकृतियों के साथ सस्ते में भी बाजार में मिल जाएंगी।

विंडो मिरर फ्रेम झरोखा

Window mirror frame
Window Frame Decor-Window mirror frame

ये विंडो फ्रेम आजकल बहुत ही प्रचलित हो रहे हैं। ये मेटल और वुड में उपलब्ध हैं। ये विंडो फ्रेम की खास बात ये है कि आप इनमें मिरर लगा सकते हैं और ये बिल्कुल खिड़की के जैसे लगते हैं। ये डिफरेंट कलर में भी मिल जाते हैं। अगर आपके पास प्लेन वॉल है तो आप इन विंडो फ्रेम से अपने घर या बालकनी को सजा सकते हैं। अगर आप इसे व्हाइट वॉल पर लगाती हैं तो ये बिल्कुल ' ग्रीक ' स्टाइल में आपके घर का लुक देगा।

Advertisement

फोटो फ्रेम झरोखा

photo frame jharokhe
photo frame jharokhe

झरोखा फ्रेम की मदद से आप अपनी तस्वीरें या कलाकृतियों को दीवार पर सजा सकते हैं।इससे आपकी कलाकृतियों को या तस्वीरों को फ्रेम मिलेगा और इस फ्रेम की मदद से आप अपने घर को ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं। आजकल लोग फ्यूजन लुक बहुत पसंद कर रहे हैं अपने घरों में। आप अपने वॉल के आकार से इन झरोखा फोटो फ्रेम को लगा सकती हैं जैसे 1 या 2 या फिर 3 आप अपने हिसाब से चयन कर सकती हैं।

पॉट स्टैंड झरोखे

Jharokha with pot stand
Window Frame Decor-Jharokha with pot stand

ये झरोखे कैंडल होल्डर और पॉट स्टैंड के साथ भी ये झरोखे आते हैं।आप स्टैंड पर प्लांट पॉट्स रखकर अपने घर को एथनिक लुक दे सकती हैं। किसी उत्सव जैसे दीवाली पर आप इन कैंडल होल्डर वाले झरोखों को अपने दरवाजे के दोनों साइड सजा कर अपने घर को बिल्कुल एथनिक और राजसी लुक दे सकती हैं।

Advertisement

तो ये थे आजकल के विंडो फ्रेम जिनकी मदद से आप अपने घर को एंटीक लुक दे सकती हैं और लोग ' वाउ ' किए बिना रह नहीं पाएंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement