For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

माइंड रीडिंग के इन आसान तरीकों से आप बिना बोले समझ सकते हैं सामने वाले की फीलिंग्स: Mind Reading Tricks

02:30 PM Apr 14, 2024 IST | Ankita Sharma
माइंड रीडिंग के इन आसान तरीकों से आप बिना बोले समझ सकते हैं सामने वाले की फीलिंग्स  mind reading tricks
Mind Reading Tricks
Advertisement

Mind Reading Tricks: कहते हैं जो व्यक्ति ​दूसरों का दिमाग और चेहरा पढ़ना जानता है, वो जीवन में हमेशा सफल होता है। ये एक कला है, जिससे आप अपने साथ होने वाली गलत बातों का एहसास पहले ही कर पाते हैं। और आपकी यह ​काबिलियत आपको कई परेशानियों से भी बचा लेती है। मनोवैज्ञानिकों के ​अनुसार ऐसे कई संकेत हैं, जिनके माध्यम से इंसान यह पता लगा पाता है कि सामने वाला आपके बारे में क्या सोच रहा है। ऐसे में आप सतर्क होकर सही निर्णय ले पाते हैं और कई परेशानियों से बच पाते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बात रहे हैं, जिनके ​जरिए आप सामने वाले शख्स की भावनाओं को भांप सकते हैं।

कोई आपके लिए कैसी फीलिंग रखता है, यह जानने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है, उसका चेहरा पढ़ना। सामने वाले के चेहरे के हाव-भाव, मुद्रा, आंखें, होंठ और आवाज का स्वर इसमें महत्वपूर्ण है। इन्हीं के आधार पर आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। जैसे कुछ लोग आपको देखकर खुशी के मुस्कुराते हैं, तो कुछ जलन से, कुछ मजाक उड़ाते हुए तो कई लोगों के चेहरों पर कुछ​ छुपाने की मुस्कान होती है। आपको उसकी आंखों और भाव से इसका पता लगा चाहिए।

Advertisement

Mind Reading Tricks
continuously talking negative

दूसरा व्यक्ति क्या कह रहा है ये जानने के लिए ध्यान से सुनने और समझने की कोशिश करना महत्वपूर्ण है। बिना बोले जो इशारे मिलते हैं उन पर भी ध्यान दें। किसी को भी बात करने के दौरान बीच में टोकने से बचें। उसकी बात पूरी होने दें। इससे आपको पूरी बात और उद्देश्य समझ आएगा। आपके उठने पर या खड़े होने पर अगर पीठ पीछे कोई बात कर रहा है तो उसपर भी आप ध्यान दें।

हाथों की मुद्राएं बहुत कुछ कहती हैं। जी हां, आप हाथों से भी सामने वाले का मन पहचान सकते हैं। अगर सामने वाले व्यक्ति ने अपने हाथ बांध रखे हैं तो इसका मतलब हो सकता है कि वह आपकी बाते सुनने में रुचि नहीं रखता। अगर हथेलियां ऊपर की ओर है तो वह आपको कोई सलाह देना चाहता है। वहीं अगर हथेलियां नीचे की ओर हैं तो वह कुछ डिमांड करना चाहते हैं।

Advertisement

हर इंसान की आंखें बहुत कुछ बोलती हैं। इन्हें पढ़ना सीखें। आपकी बातें सुनते समय या आपके कुछ बोलने पर सामने वाले की आंखों के भावों पर ध्यान दें। अगर आपके बोलने के दौरान सामने वाला इधर-उधर देख रहा है या नीचे देख रहा है तो इसका मतलब है कि वो आपकी बात सुनना नहीं चाहता। अगर वह आंखों में आंखें डालकर देख रहा है तो वह सच्चा इंसान हो सकता है। आंखों के साथ ही आइब्रो पर भी ध्यान दें।

आपने देखा होगा कि कई लोग बात करते हुए पैर हिलाते हैं, ये उनकी असुरक्षा को दिखाता है। वहीं कुछ लोग पैर क्रॉस करके बैठते हैं, ये उनकी असहजता बताते हैं। अगर आप पैरों को सीधा रखकर बैठते हैं तो ये बेस्ट पोज है। इससे आपको सामने वाले की पर्सनैलिटी का अंदाजा लग पाता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement