For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

महिलाएं होली में सफेद कुर्ती के साथ कैरी करें ये दुपट्टा डिज़ाइन: Dupatta for White Kurtis

04:30 PM Mar 19, 2024 IST | Swati Kumari
महिलाएं होली में सफेद कुर्ती के साथ कैरी करें ये दुपट्टा डिज़ाइन  dupatta for white kurtis
Dupatta for White Kurtis
Advertisement

Dupatta for White Kurtis: महिलाओं के लिए उनके अलमारी में एक अच्छा दुपट्टा रहना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह एक सिंपल से सूट सलवार को बेहद स्टाइलिश बना सकता है। ऐसे में होली का त्यौहार आने वाला है। इस दिन अधिकांश महिलाएं सफेद रंग के सूट पहनती है। अब अपने सफेद सूट को स्टाइलिश बनाने के लिए आपको एक फैंसी दुपट्टे की जरूरत होगी। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे दुपट्टे डिजाइंस के बारे में बताने वाले हैं, जो सफेद रंग की कुर्ती के साथ काफी अच्छे लगेंगे और आपको स्टाइलिश लुक देंगे।

Also read: होली पार्टी में दिखना है स्टाइलिश तो ट्राई करें ये व्हाइट आउटफिट्स

Dupatta for White Kurtis
Bhagalpuri Silk Dupatta

अगर आप होली में चिकनकारी सफेद कुर्ती पहन रही हैं, तो आपको एक बार भागलपुरी कॉटन सिल्क दुपट्टा खरीदना चाहिए। क्योंकि, इनकी ये खासियत होती है कि इसकी चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है। इसके साथ ही इसे कोकून के धागों से तैयार किया जाता है, जो पर्यावरण के अनुकूल होती हैं। होली में ये दुपट्टा आपके आउटफिट में जान डाल देगा।

Advertisement

Fulkari Dupatta
Fulkari Dupatta

पिंक कलर का यह फुलकारी दुपट्टा सफेद कुर्ती के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। इसे बनाने के लिए मल्टी कलर धागों का इस्तेमाल किया गया है। धागे की घनी कढ़ाई की गई है। साथ में किनारे पर गोटा पट्टी लगाई गई है, इसमें मिरर वर्क का काम किया गया है। आप ऐसे दुपट्टे के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी करें।

Net Design Dupatta
Net Design Dupatta

इस सुंदर से दुपट्टे को आप पिंक, व्हाइट और ग्रीन रंग के कुर्ती के साथ कैरी करें। हालांकि आप अपनी पसंद और ड्रेस के हिसाब के कोई भी रंग का चुनाव कर सकती हैं, लेकिन इस दुपट्टे के साथ सफेद रंग सबसे ज्यादा सुंदर लगेगा और इस दुपट्टे को आप किसी भी सूट या कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं।

Advertisement

Patola Silk dupatta

सफेद कुर्ती के साथ अन्य सिल्क दुपट्टे के मुकाबले पटोला सिल्क दुपट्टा बेहद खूबसूरत दिखता है। बाजार में इसके कई तरह के नए डिज़ाइम मिलने लगे हैं। आप चाहें तो पटोला दुपट्टा अपने सफेद आउटफिट के साथ होली में ट्राई कर सकती हैं। वैसे ये दुपट्टे थोड़े महंगे होते हैं।

फैशन ट्रेंड से कभी भी राजस्‍थानी लहरिया और बंधनी डिज़ाइन दुपट्टा बाहर नहीं जाता है। बांधनी दुपट्टा आपके प्लेन सफेद सूट को भी बेहद कलरफुल लुक देता है। आप चाहें तो इसे होली के केजुअल से लेकर ऑफिस के होली पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी एलिगेंट लगते हैं।

Advertisement

Floral Print Dupatta
Floral Print Dupatta

कई दुपट्टे के डिज़ाइन ऐसे होते हैं, जिन्हें हम किसी भी आउटफिट के साथ ट्राई कर सकते हैं। ऐसे में आप होली में अगर सफेद रंग की कुर्ती पहन रही है, तो उसके साथ कोई फ्लोरल प्रिंट वाला दुपट्टा स्टाइल करें। आपको इसके कई डिज़ाइन मार्केट में मिल जाएंगे और यह अधिक महंगे भी नहीं होते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement