For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

महिलाएं महाशिवरात्रि वाले दिन ऐसे करें मिनिमल मेकअप: Mahashivratri Minimal Makeup Tips

05:00 PM Mar 07, 2024 IST | Swati Kumari
महिलाएं महाशिवरात्रि वाले दिन ऐसे करें मिनिमल मेकअप  mahashivratri minimal makeup tips
Mahashivratri Minimal Makeup Tips
Advertisement

Minimal Makeup Tips: महिलाओं को सजना संवरना पसंद होता है। इसके लिए वे आए दिन नए से नए टिप्स एंड ट्रिक्स ट्राई करती हैं। लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड्स की करें तो आजकल न्यूड मेकअप से लेकर मिनिमल मेकअप का क्रेज महिलाओं में काफी देखने को मिल रहा है और बात जब शादी या किसी त्यौहार की हो तो वे अलग तरह के लुक को जरूर ट्राई करना पसंद करेंगी। ऐसे में महाशिवरात्रि का त्यौहार आने वाला है और आपका उस दिन व्रत भी होगा। ऐसे में आपको एक बार मिनिमल मेकअप ट्राई करना चाहिए। तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप महाशिवरात्रि के मौके पर मिनिमल मेकअप कैसे कर सकती हैं।

  • मिनिमल मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपने फेस को माइल्ड क्लींजिंग मिल्क से क्लीन करें। क्लींजिंग मिल्क से त्वचा की डीप क्लीनिंग हो जाती है। इसके बाद पोर्स को मिनिमाइज करने के लिए टोनर की मदद ले सकते है। आप चाहें तो गुलाबजल से भी चेहरा साफ कर लें। अब आप परफेक्ट लुक के लिए लाईट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा में ऑयल एब्जॉर्ब हो जाएगा। अगर आप गालों को हाईलाइट करना चाहती हैं तो पिंक या पीच शेड का ब्लशर लगाएं। ब्लश कैसा लगाना ये आप खुद तय कर सकती हैं।

Also read: गर्मियों में अपनाएं हल्का-फुल्का मेकअप

Minimal Makeup Tips
Contouring
  • आप चेहरे को नेचुरल टच देने के लिए पीच कलर के ब्लश को चुने। इसके साथ ही ब्लश के लिए आप लिक्विड या क्रीम बेस्ड ब्लश को चुन सकती हैं। ब्लश को ब्लेंड करने के लिए आप डेब किए हुए ब्यूटी ब्लेंडर की सहायता ले। ऐसा करने पर आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। मिनिमल मेकअप के लिए आपके चेहरे पर अधिक लेयरिंग नहीं होनी चाहिए।
Minimal Makeup Tips
Minimal Makeup Tips
  •  मिनिमल मेकअप लुक में लिप और आंखों को भी सिंपल रखा जाता है। कई महिलाएं आंखों को सिंपल रखना पसंद नहीं करती है। वह मिनिमल मेकअप में भी आंखों पर बोल्ड शेड अप्लाई करना पसंद करती हैं। वहीं बात जब आंखों की आए तो उसे डिफरेंट लुक दें। आंखों को स्किन टोन के अनुसार, मेकअप करें और उसे एक एवरग्रीन लुक दें। मिनिमल मेकअप में स्मोकी आईज भी अच्छे लगते हैं। आप चाहें तो पीच कलर के ग्लिटर से आंखों को डिफाइन लुक दे सकती हैं। इसके बाद आप इनर कार्नर में या फिर बीच में ग्लिटर आईशैडो का सिर्फ एक टच दें।
Gold and bronze eyeshadow
Gold and bronze eyeshadow
  • ध्यान रखें कि मिनिमल मेकअप में आपकी आंखें बड़ी लगनी चाहिए। ऐसे में आप पलकों पर मस्कारा लगाना बिल्कुल भी ना भूल।  इसके अलावा आप काजल को वाटरलाइन पर अप्लाई करें। इससे आपकी आंखें आकर्षक लगेगी।
Nude Shade Lipstick
Nude Shade Lipstick
  • लिप मेकअप को करने से पहले आई मेकअप को ध्यान में रखना चाहिए। मिनिमल मेकअप में ऑलओवर लुक लाइट रहता है ,इसलिए लिप्स पर भी न्यूड शेड लगाएं। ध्यान दें, अगर आप बोल्ड लिप रखना चाहती हैं तो ब्लश पिंक लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। इसके ऊपर ग्लॉस लगाना न भूलें।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement