For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

50/30/20 नियम से महिलाएं खुद को करें फाइनेंशियल मजबूत, हर कामकाज होगा आसान: Money Management for Women

03:00 PM Mar 22, 2024 IST | Nikki Mishra
50 30 20 नियम से महिलाएं खुद को करें फाइनेंशियल मजबूत  हर कामकाज होगा आसान  money management for women
Money Management for Women
Advertisement

Money Management for Women: भारतीय महिलाएं न सिर्फ एक हाउस-वाइफ या सैलरीड एम्पलाई या निवेशक बनकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, बल्कि स्टार्टअप या प्रमुख कंपनियों में भी एक अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। आज हर एक क्षेत्र में भारतीय महिलाएं अपने परचम फहरा रही हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने फाइनेंस से जुड़ी बातों का अच्छे से ज्ञान होना भी जरूरी होता है। आप में से कई लोगों ने 50/30/20 नियम के बारे में पढ़ा हो। लेकिन कई ऐसी महिलाएं हैं, जो इस रुल से अनजान हैं। आइए जानते हैं क्या है 50/30/20 रुल और इससे होने वाले फायदे?

Also read : एफडी बनवाने के लिए चुनें ये 4 बैंक, दूसरी बैंकों से ज्यादा है इंटरेस्ट रेट

Money Management for Women
financial rule

महिलाओं को फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना बहुत ही जरूरी है। वहीं, अगर आप एक सैलरीड वर्किंग वूमेंन हैं, तो आपको 50:30:20 नियम का पालन जरूर करना चाहिए। 50:30:20 नियम बजट का एक नियम है, जिसमें आप एक बजट निर्धारित करते हैं।

Advertisement

50:30:20 नियम में आय का 50% घर की जरूरतों के लिए जैसे- किराया, बच्चों की फीस, राशन इत्यादि के लिए रखें। 30% आय अपनी जरूरतों जैसे- बाहर खाना, घूमना, शॉपिंग, छुट्टियां बिताना इत्यादि पर खर्च करें।

वहीं, आय का लगभग 20 फीसदी हिस्सा सेव करें, जिसे आप इंवेस्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सेव किया हिस्सा जरूरत पड़ने पर आपके बहुत ही काम आ सकता है।

Advertisement

न्यूनतम ट्रैकिंग की होती है जरूरत: जब भी आप बजट को ट्रैक करने के लिए बैठते हैं, तो आपको ज्यादा स्ट्रेस फील नहीं होता है। बस आप कुछ गणित को फॉलो करके अपनी चीजों को ट्रैक कर सकते हैं।

रहती है फ्लैक्सिबिलिटी : यदि आप अपनी आय को इन हिस्सों में बांटकर रखते हैं, तो आप अपनी छोटी-छोटी आवश्यकता, खर्च इत्यादि को सही तरीके से प्लान कर पाते हैं। धीरे-धीरे आप जब इस नियम को फॉलो करते हैं, तो आपके अंदर अपने आप चीजों को व्यवस्थित तरीके से फॉलो करने की आदत विकसित होती है।

Advertisement

Money Management

एक टेम्पलेट होता है सेट: यदि आप कई महीनों तक 50-20-30 नियम को फॉलो करते हैं, तो आपको अपके वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त करने में जल्द से जल्द मदद मिलती है। आप एक सही और सटीक बजट प्लान कर पाते हैं। साथ ही आपको बिना वजह कर्ज लेने की भी जरूरत महसूस नहीं होती है।

खर्च पर रहता है नियंत्रण : 50-20-30 नियम को फॉलो करने वाले अपने खर्च पर कंट्रोल कर पाते हैं। वे बिना वजह से फिजूल खर्ची को करने से पहले अपने लक्ष्य पर फोकस करते हैं। इससे आगे किसी तरह की फाइनेंसियल दिक्कत नहीं आती है।

लाइफस्टाइल भी होता है बेहतर : 50-20-30 नियम को फॉलो करने वाली महिलाएं लगभग 30 फीसदी हिस्सा अपनी जरूरतों पर देती हैं। इससे उनका लाइफस्टाइल भी बेहतर होता है, क्योंकि वे इन पैसों से अपनी जरूरतों को पूरा करके अपने लाइफस्टाइल को इन्हैंस करती हैं।

50-20-30 नियम का पालन करने से आप एक सही बजट प्लान कर सकते हैं। यह नियम न सिर्फ महिलाओं के लिए अच्छा है, बल्कि पुरुषों के लिए भी ये नियम बेस्ट हो सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement