For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

महिलाएं ईद पार्टी के लिए इन एथनिक आउटफिट्स को करें ट्राई: Eid Ethnic Outfits Ideas

11:30 AM Apr 06, 2024 IST | Swati Kumari
महिलाएं ईद पार्टी के लिए इन एथनिक आउटफिट्स को करें ट्राई  eid ethnic outfits ideas
Eid Ethnic Outfits Ideas
Advertisement

Eid Ethnic Outfits Ideas: ईद आने में बस सब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में महिलाओं ने अपने लिए कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी होगी। अगर आप अभी भी अपने लिए कपड़े नहीं खरीद पाई हैं और काफी कन्फ्यूज हो रही है कि इस बार ईद में क्या पहनें तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपके लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों के कुछ एथेनिक आउटफिट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप ईद में रीक्रिएट कर सकती हैं।

Also read: सयानी गुप्ता के खूबसूरत साड़ी लुक्स से लें, नवरात्रि आउटफिट इंस्पिरेशन

इस फोटो में दीपिका पादुकोण ने जरी एंब्रॉयडरी वाला ब्लैक सूट पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। पोकर स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने कानों में ग्रीन एमराल्ड इयरिंग्स कैरी किया है। अगर मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्मोकी आईज़ मेकअप किया है और लिप के लिए ग्लॉसी लिपशेड चुना है।

Advertisement

इस लुक में सारा ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ व्हाइट कलर का शरारा सूट पहना है। चिकनकारी सूट में हैंडक्राफ्टेड एंब्रॉयडरी काफी खूबसूरत लग रही हैं। शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा स्टाइल पैंट सारा पर काफी काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ सारा ने व्हाइट कलर की चुनरी टीमअप की है, जिस पर येलो व पिंक कलर का बार्डर है। कोहल आईज मेकअप के साथ उन्होंने बालों को पिन अप किया है। साथ ही हाथों में सफेद और गुलाबी रंग की चूड़ियां पहनी हुई है।

आलिया भट्ट ने येलो कलर की ऑर्गेंजा एंब्रॉयडरी वाली नेट की साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने येलो साड़ी लुक में चार चांद लगाने के लिए एक पन्ना चोकर नेकलेस, मैचिंग स्टड और एक रिंग पहनी हुई है। ब्रेडेड हेयर डू के साथ उन्होंने ग्लॉसी मेकअप किया है, जो उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है।

Advertisement

येलो कलर के फ्लोरल मोटिफ वर्क वाले सलवार सूट में हिना खान काफी अच्छी लग रही हैं। इस आउटफिट को उन्होंने मैचिंग लहरिया प्रिंट दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है, जिसमें टैसल्स की डिटेलिंग है। अगर मेकअप की बात करें तो उन्होंने गोल्डन झुमकों के साथ ड्यूई बेस मेकअप किया है और बालों को कर्ल करके ओपन रखा है। एक्ट्रेस ने नाक में नथ भी पहना है, जो उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है।

गोल्डन लेस बॉर्डर वाले ब्लश पिंक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने गोल्डन एंब्रॉयड्रेड ब्लाउज़ पहना है। मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने न्यूड बेस मेकअप किया है। कुंदन चोकर नेकलेस के साथ उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement