For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ये है दुनिया के सबसे खतरनाक स्काई वॉक, इन पर चलना है हिम्मत का काम: World Dangerous Sky Walk

आसमान से बात करते दुनिया के सबसे खतरनाक ग्लास स्काई वॉक को देखने हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं, लेकिन इतनी ऊंचाई पर चलने का साहस हर किसी में नहीं होता।
12:00 PM Aug 27, 2023 IST | Ankita Sharma
ये है दुनिया के सबसे खतरनाक स्काई वॉक  इन पर चलना है हिम्मत का काम  world dangerous sky walk
Advertisement

World Dangerous Sky Walk: दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं जहां जाते ही लोगों के कदम डर के कारण कांपने लगने हैं। लोगों को इनकी भव्यता तो लुभाती है, लेकिन उनकी ऊंचाई पर पहुंचकर उन्हें खूबसूरत के साथ ही खौफनाक मंजर नजर आता है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे खतरनाक ग्लास स्काई वॉक की। आसमान से बात करते इन स्काई वॉक को देखने हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं, लेकिन इतनी ऊंचाई पर चलने का साहस हर किसी में नहीं होता। चलिए आज आपको बताते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक स्काई वॉक के बारे में—

झांगजियाजी ग्रैंड कैन्यन, चीन

World Dangerous Sky Walk
The Zhangjiajie Grand Canyon in China is one of the longest and highest glass bridges in the world

दुनिया के सबसे लंबे और ऊंचे कांच के पुलों में शुमार है चीन में बना झांगजियाजी ग्रैंड कैन्यन। अपनी ऊंचाई के कारण दुनियाभर के लोग इसे देखने आते हैं। चारों ओर हरी भरी घाटियां और गहरी खाई को जोड़ता बादलों से बात करता यह ब्रिज अपने आप में अनोखा है। ग्रांड कैन्यन स्काईवॉक 430 मीटर लंबा है। इसकी चौड़ाई 6 मीटर है। यह जमीन से करीब 985 फीट ऊंचा है। यह ग्लास स्काईवॉक तियानमेन पर्वत से जुड़ा है। ग्लास फ्लोर होने के कारण इसे पार करना हिम्मत वालों का ही काम है। यहां हवा इतनी तेज चलती है कि आपको कदम जमाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है।  

ग्लेशियर स्काईवॉक, कनाडा

ग्लेशियर स्काईवॉक कनाडा के मशहूर पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां सैर का अनुभव आपको अलग ही रोमांच देगा। सुन वप्ता घाटी से करीब 270 मीटर ऊपर चट्टान पर यह 1475 फीट लंबा स्काईवॉक बनाया गया है। यहां से पर्यटक कैनेडियन रॉकीज में जैस्पर नेशनल पार्क के पहाड़ी क्षेत्रों का अनोखा नजारा देख सकते हैं। यह स्काईवॉक स्टील और ग्लास का बनाया गया है। स्काईवॉक की खासियत है इसकी बाहर की ओर निकली कैंटिलीवर संरचना। जहां से आप आइसफील्ड में स्थित अथाबास्का ग्लेशियर करीब से देख सकते हैं।

Advertisement

ग्रैंड कैन्यन स्काईवॉक, यूएसए

यूएसए का ग्रांड कैन्यन स्काईवॉक कई मायनों में अलग है।
USA's Grand Canyon Skywalk is different in many ways.

यूएसए का ग्रांड कैन्यन स्काईवॉक कई मायनों में अलग है। जमीन से करीब 290 मीटर ऊंचाई पर बनाए गए इस स्काईवॉक से आप कैन्यन का आखिरी छोर देख सकते हैं। यह स्काई वॉक 10 फीट चौड़ा है। घोड़े की नाल के आकार में बना यह ग्लास ब्रिज रिम 70 फीट तक फैला हुआ है। पत्थरों की गहरी खाई के बीच हवा में झूलता यह ब्रिज आपको रोमांच से भर देगा। यहां सनसेट का नजारा बहुत ही शानदार लगता है। कहा जाता है कि यह स्काई ब्रिज इतना मजबूत है कि यह 747 यात्री जेट का वजन उठा सकता है।  

तियानमेन स्काईवॉक, चीन

दक्षिणी चीन में तियानमेन पर्वत बना हुआ 100 मीटर लंबा कांच का स्काईवॉक अपने आप में अनोखा है। जमीन से 4,700 फीट की ऊंचाई पर बना ग्लास का तियानमेन स्काईवॉक न सिर्फ आपको रोमांच से भर देगा, बल्कि आपकी हिम्मत को भी परख लेगा। यह स्काईवॉक करीब 200 फीट लंबा है। इसमें लगे कांच की मोटाई करीब ढाई इंच है। तीन फीट चौड़े इस स्काईवॉक पर चलने की हिम्मत बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। कुछ लोग तो इतनी ऊंचाई पर पहुंचकर डर जाते हैं और रोने लगते हैं। यहां से आप तियानमेन माउंटेन पार्क का शानदार नजारा देख सकते हैं।  

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement