For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इस तारीख को मनाया जाएगा वर्ल्ड अर्थ डे, जानिए क्या है इस साल की थीम: World Earth Day Theme

11:30 AM Apr 20, 2024 IST | Ankita Sharma
इस तारीख को मनाया जाएगा वर्ल्ड अर्थ डे  जानिए क्या है इस साल की थीम  world earth day theme
World Earth Day Theme
Advertisement

World Earth Day Theme: दरकते पहाड़, उजड़ते जंगल, प्लास्टिक से भरे समुद्र, गंदगी से अटी नदियां, ये सब इस ओर इशारा कर रही हैं कि अब हमें पृथ्वी को बचाने के लिए जागरूक और एकजुट होने की जरूरत है। अगर अब भी हम सचेत नहीं हुए तो ग्लोबल वार्मिंग, बाढ़, भूकंप, जंगलों की आग जैसी घटनाएं लाखों लोगों को प्रभावित कर सकती हैं। दुनियाभर को यह बात समझाने और सचेत करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को 'वर्ल्ड अर्थ डे' मनाया जाता है। ये एक कोशिश है इस पृथ्वी पर मौजूद हर एक इंसान, जीव-जंतु, पेड़, पहाड़, नदियों और समुद्रों की रक्षा करने की। 'वर्ल्ड अर्थ डे' की शुरुआत 1970 में की गई। हर साल यह खास दिन एक थीम के साथ मनाया जाता है और साल 2024 की थीम रखी गई है  'प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक' ।

 World Earth Day Theme
Bael Tree

वर्ल्ड अर्थ डे की शुरुआत का श्रेय अमेरिका के एक सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन को जाता है। हालांकि नेल्सन ने इस दिन की शुरुआत पर्यावरण की शिक्षा के रूप में की थी। लोगों ने इस पहल को खुले दिल से अपनाया। धीरे-धीरे लोग इस मुहिम से जुड़ते गए। आज 195 से ज्यादा देश इस खास दिन को बहुत ही खास अंदाज में मनाते हैं। इस दिन की शुरुआत से एक बड़ी घटना भी जुड़ी है। 22 जनवरी, 1969 में अमेरिका के सांता बारबरा में तेल रिसाव की बड़ी घटना हुई। करीब तीन मिलियन गैलन तेल रिसाव से करीब दस हजार समुद्री जीव मारे गए। इस घटना के विरोध में 22 अप्रैल, 1970 में करीब दो करोड़ लोग सड़कों पर उतर आए। तभी से अर्थ डे की नींव पड़ी और हर साल इस दिन का आयोजन किया जाने लगा।

Advertisement

वर्ल्ड अर्थ डे 2024 की थीम 'प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक' रखी गई है। इस थीम को रखने का उद्देश्य है पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त बनाना। इस मुहिम के जरिए साल 2040 तक प्लास्टिक यूज को 60 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य तय किया गया है। हम सभी के सामूहिक प्रयासों से यह लक्ष्य पाना कोई बड़ी बात नहीं है।

अगर आप अपनी आने वाली पीढ़ियों को अच्छा पर्यावरण धरोहर के रूप में देना चाहते हैं तो ये जरूरी है कि आप वर्ल्ड अर्थ डे के उद्देश्य को समझें और पृथ्वी को बचाने के पूरे प्रयास करें। साथ ही अपने बच्चों को भी ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के बारे में बताएं। बच्चों को कुछ एक्टिविटी का हिस्सा बनाएं। जैसे गली, सार्वजनिक पार्कों, सड़कों, बीचेज आदि की सफाई करना। कार की जगह साइकिल का उपयोग करना। पक्षियों को दाना डालना, जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करने जैसे एक्टिविटी का उन्हें हिस्सा बनाएं। इस दिन बच्चों से प्लांटेशन करवाएं और उस पौधे की जिम्मेदारी भी उन्हें ही दें। इससे वे नेचर से जुड़ेंगे। सबसे जरूरी है कि आप बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में बताएं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement