For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक, 4 हजार साल पहले होती थी इस्तेमाल: World’s Oldest Lipstick

02:30 PM Apr 03, 2024 IST | Sonal Sharma
दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक  4 हजार साल पहले होती थी इस्तेमाल  world’s oldest lipstick
World’s Oldest Lipstick
Advertisement

World’s Oldest Lipstick: आपके मेकअप किट का महत्वपूर्ण हिस्सा रही लिपस्टिक के बारे में एक रोचक जानकारी सामने आई है। क्या आप दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक के बारे में जानना चाहते हैं? जी हां, पुरातत्वविदों को दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक हाथ लगी थी।

दरअसल ईरान के करमान प्रांत में लाल लिपस्टिक खुदाई में मिली थी। एक प्राचीन स्थल की खुदाई के दौरान साल 2001 में जिरोफ्ट क्षेत्र के कब्रगाह में लिपस्टिक की एक ट्यूब मिली थी। यह लगभग 4 हजार साल पहले इस्तेमाल किए जाने वाला कॉस्मेटिक है जो कि एक छोटी पत्थर की शीशी में दिखा।

Also read: इस छोटे से पक्षी की याद्दाश्त है कमाल की, वैज्ञानिकों ने जानी इसकी वजह

Advertisement

World’s Oldest Lipstick
World’s Oldest Lipstick used 4 Thousands Years Ago

इस रिपोर्ट में पाया गया कि इसे 80 प्रतिशत खनिजों से तैयार किया गया था दो कि लाल रंग देता था। इसमें ब्राउनाइट और मैंगनीज भी थे जिनका रंग गहरा होता है। शीशी बिलकुल लिपस्टिक ट्यूब की तरह दिखाई देती है। इसे अभी जिरॉफ्ट के राष्ट्रीय पुरातत्व संग्रहालय में रखा है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement