For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बंद होने जा रहा है सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'?,जानें क्या कह रहे हैं शो के प्रोड्यूसर: YRKKH Off Air News

05:35 PM Apr 15, 2024 IST | Richa Mishra Tiwari
बंद होने जा रहा है सीरियल  ये रिश्ता क्या कहलाता है   जानें क्या कह रहे हैं शो के प्रोड्यूसर  yrkkh off air news
YRKKH Off Air News
Advertisement

YRKKH Off Air News: यह रिश्ता क्या कहलाता है टेलीविजन का एक बहुत ही चर्चित शो है। टेलीविजन एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर रोजाना नए शो शुरू होते हैं और कोई ना कोई शो रोज बंद भी होता है। साल 2009 से 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' दर्शकों का मनोरंजन करता चला आ रहा है। 15 साल से पसंद कर रहे हैं और टीआरपी के लिस्ट में नंबर वन जगह बनाकर रखी हुई है। बीते दिनों की खबर सामने आई थी कि यह शो कुछ कारणों से ऑफ एयर होने जा रहा है।

Also read: अभिनव-अक्षरा से दूर होगा अभीर, अभिमन्यु जीतेगा केस: YRKKH Serial Update

पिछले कुछ दिनों से लगातार यह रिश्ता क्या कहलाता है के बंद होने की बातें की जा रही है। अब इस बारे में शो के प्रोड्यूसर रंजन शाही को बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि ये शो मेरे लिये बच्चे की तरह है। पिछले कई साल से शो टॉप 5 में अपनी जगह बनाये हुए है। इस दौरान हमने कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है कि शो की टीआरपी डाउन गई है, जिसके लिये हमें ट्रोल भी किया गया।

Advertisement

हमें प्रोग्रामिंग टीम की तरफ से शो को बंद करने का नोटिस दिया गया है पर हर बार कुछ नया होता है। रंजन शाही ने बताया कि जब उन्हें शो ऑफ एयर करने का नोटिस मिला। शो की टीआरपी अचानक बढ़ गई। ऐसा लगता है कि दर्शक इसे कभी बंद नहीं होने देना चाहते हैं। प्रोड्यूसर की बातों से साफ है कि जब तक शो चलता रहेगा और इसे दर्शक प्यार देते रहेंगे तब तक यह बंद नहीं होगा।

'यह रिश्ता क्या कहलाता है' एक ऐसा शो है जिसने न सिर्फ सालों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। बल्कि कई सितारों को पहचान भी दी है। हिना खान, करण मेहरा, शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ जैसे सितारों को स्टारडम इसी शो से हासिल हुआ है। आज सभी कलाकार काफी लोकप्रिय हैं। ये लोग काफी पसंद किये जाते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement