For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

कंधे में दर्द को दूर करने के लिए करें ये 6 योगासन: Yoga for Shoulder Pain

08:00 AM Mar 05, 2023 IST | Nikki Mishra
कंधे में दर्द को दूर करने के लिए करें ये 6 योगासन  yoga for shoulder pain
Advertisement

Yoga for Shoulder Pain: लंबे समय तक एक ही पॉजिशन मे बैठने की वजह से कंधे में काफी ज्यादा दर्द हो सकता है। कई बार यह दर्द आपके रातो की नींद को खराब कर सकता है। ऐसे मे इस दर्द से राहत पाने के लिए आप कई तरह के मसाज और थेरेपी का सहारा लेते है, लेकिन कुछ देर आराम मिलने के बाद दर्द फिर से शुरू हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको योग का सहारा लेना चाहिए। योग की मदद से आप कंधे में मे होने वाले दर्द से आराम पा सकते है। आइए जानते हैं कंधे मे दर्द की परेशानी को दूर करने वाले योगासन कौन से हैं?

यह भी देखे-अपनाएं योग रहें निरोग

Yoga for Shoulder Pain: बालासन योग का करें अभ्यास

अगर आप कंधे में दर्द की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो बालासन यानी चाइल्ड पोज का अभ्यास करें। चाइल्ड पोज की मदद से आप कंधे में होने वाले दर्द से आराम पा सकते हैं। इसके अलावा यह योगासन आपके वजन, पाचन संबंधी परेशानी, कब्ज, पेल्विक में होने वाली परेशानी, अपच की परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा बालासन योग के कई अन्य फायदे होते है।

Advertisement

Yoga for Shoulder Pain
Balasana Yoga for Shoulder Pain

मत्स्यासन योग है फायदेमंद

कंप्यूटर में लगातार काम करने की वजह से अगर आप कंधे में दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में मत्स्यासन योग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से इस योग के अभ्यास से आपकी मांसपेशियों का तनाव कम हो सकता है। साथ ही पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो कंधे के दर्द को दूर करने में प्रभावी है।

Matsyasan Yoga for Shoulder
Matsyasan Yoga

वीरभद्रासन का करें अभ्यास

अगर आप कंधे में दर्द की परेशानी को दूर करना चाहते है, तो वीरभद्रासन योग आपके लिए प्रभावी हो सकता है। वीरभद्रासन योग में तीन तरह के योग शामिल होते हैं, जिसमे पहली मुद्रा की मदद से आप कंधे में दर्द की परेशानी को कम कर सकते है।

Advertisement

Virabhadrasana Yoga
Virabhadrasana

धनुरासन है प्रभावी

Dhanurasana
Dhanurasana Yoga for Shoulder Pain

कंधे मे होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप धनुरासन का अभ्यास कर सकते है। इस आसन को करते समय बॉडी का पॉश्चर धनुष की आकृति का हो जाता है, इसी वजह से इस आसन को धनुरासन कहा जाता है। नियमित रूप से धनुरासन का अभ्यास करने से आप कंधे और गर्दन में होने वाले दर्द को कम कर सकते हैं। साथ ही इससे कमर, सीने और जाघ की चर्बी को भी कम किया जा सकता है।

सूर्य नमस्कार

Surya Namaskar
Surya Namaskar

सूर्य नमस्कार मे 12 आसन शामिल होते हैं। अगर आप नियमित रूप से इन 12 आसान का अभ्यास करते है, तो इससे काफी हद तक कंधे में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। इसके अलावा सूर्य नमस्कार के अभ्यास से बढ़ता मोटापा, ब्लड सर्कुलेशन, ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

Advertisement

लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से कंधे में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप इन आसान से आसन का अभ्यास कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि कभी भी लगातार एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठकर कार्य न करें, इससे आपको न सिर्फ कंधे में दर्द की परेशानी हो सकती है, बल्कि कई अन्य तरह की समस्याएं भी घेर सकती हैं। ऐसे काम के दौरान हर 30 मिनट पर थोड़ी देर के लिए अपने सीट से जरूर उठें।

Advertisement
Tags :
Advertisement