For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

न्यूड लिपस्टिक शेड के साथ लिप लाइनर कलर के साथ कर सकते हैं कांबिनेशन: Lip Liner Combination

05:00 PM Apr 12, 2024 IST | Anjali Mrinal
न्यूड लिपस्टिक शेड के साथ लिप लाइनर कलर के साथ कर सकते हैं कांबिनेशन  lip liner combination
Advertisement

Lip Liner Combination: मेकअप करना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। मेकअप करने के लिए वह अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं। जैसे कि आईशैडो, पाउडर, फाउंडेशन, आईलाइनर, लिप लाइनर, लिपस्टिक देखा जाए तो इन सभी चीजों के बिना मेकअप बिल्कुल ही इनकंप्लीट होता है। जब तक लिपस्टिक अप्लाई नहीं करते हैं हमारे मेकअप का लुक अच्छा नहीं दिखाई देता है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि लिप्स बिना कलर के दिखाई देते हैं जिसकी वजह से वह बिल्कुल भद्दे नजर आते हैं।

ऐसे में अलग-अलग लिपस्टिक कलर शेड का चुनाव करते हैं, तभी हमारे लिप्स खूबसूरत लगते हैं। लिप्स के साथ लिप लाइनर का इस्तेमाल करते हैं और फिर लिपस्टिक अप्लाई करते हैं, तो वह और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। आज के आर्टिकल में बताते हैं न्यूड कलर के लिपस्टिक के साथ किस प्रकार के लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also read : प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट से जानिए मेकअप को सुपर लॉन्ग लास्टिंग बनाने का राज

Advertisement

पर्पल लिप लाइनर का करें इस्तेमाल

Lip Liner Combination
purple lip liner

पिंक कलर की फैमिली की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके लिए पर्पल लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। देखा जाए तो पिंक कलर लिपस्टिक अप्लाई करना लगभग सभी लड़कियों को पसंद होता है। अगर आप पर्पल कलर की आउटलाइन करते हैं तो लिपस्टिक और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। लिप्स की शेप भी अलग दिखाई देती है। ऐसे में इस शेड के क्रेयॉन कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करते हैं तो लिप्स और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

ब्राउन लिप लाइनर का करे इस्तेमाल

Brown lip liner
Brown lip liner

कॉफी शेड या इसी तरह के लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके साथ आप ब्राउन कलर के लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है और उतना ही ज्यादा परफेक्ट लुक देता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि लाइट कलर के साथ हमेशा ही डार्क कलर का कॉन्बिनेशन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके लिए पेंसिल या फिर क्रेयॉन के किसी भी लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

पिंक लिप लाइनर का करे इस्तेमाल

pink lip liner
pink lip liner

अगर आप चाहते हैं आपकी लिप्स की शेप अच्छी लगे तो आप इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें। इसके जरिए आपके लिप्स बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इस तरह के कलर के लिप लाइनर को आप न्यूड कलर लिपस्टिक के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको लाइट और डार्क हर तरह के शेड मिल जाते हैं। आप अपने हिसाब से शेड का चुनाव कर सकते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • जब भी लिप लाइनर खरीदने के लिए जाते हैं तो स्टोर से ही ले ताकि लिप्स पर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही आए। लिप लाइनर को हाथ पर लगाकर जरूर चेक करना चाहिए कि वह लंबे समय तक चल सकता है या नहीं।
  • कलर का हमेशा ध्यान रखना चाहिए आपकी स्किन टोन से कलर मैच करना चाहिए।

आप भी इस तरीके से लिप लाइनर के साथ लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने आप को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं, क्योंकि इसके जरिए लिप्स की शेप बहुत ही ज्यादा खूबसूरत आती है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement