For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन उपायों से पा सकते हैं संतोषजनक सेक्स लाइफ: Sexual Life

11:00 PM Mar 14, 2024 IST | Anuradha Jain
इन उपायों से पा सकते हैं संतोषजनक सेक्स लाइफ  sexual life
Satisfaction Sexual Life
Advertisement

Sexual Life: सेक्स किसी भी व्यक्ति के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, और हर कोई एक अच्छी सेक्स लाइफ चाहता है। ये व्यक्ति के ना सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है बल्कि रिश्तों को मज़बूती भी देता है। लेकिन कई बार, लोगों को अपनी सेक्स लाइफ में संतुष्टि नहीं मिलती है। यदि आप भी अपनी सेक्स लाइफ को लंबे समय तक एन्जॉय करना चाहते हैं और संतोषजनक सेक्स लाइफ चाहते हैं, तो इन टिप्स को आपको जरूर अपनाएं। इस पर कई शोध भी हुए हैं कि आखिर एक व्यक्ति को किस चीज़ से अधिक यौन संतुष्टि मिलती है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में शोध क्या कहते हैं।

Also read : अगर रिश्ते में चाहते हैं स्पार्क तो सेक्स करें शेड्यूल: Schedule Sex Benefits

खुशहाल रिश्ता है सबसे बड़ा हल

किसी भी बेहतर सेक्स लाइफ के लिए रिश्ते से संतुष्टी होना बहुत जरूरी है। सेक्स लाइफ तब सबसे बेहतर होती है जब आप और आपका साथी आमतौर पर असल जिंदगी में संतुष्ट होते हैं। शोधों में भी ये बात सामने आ चुकी है कि खुशहाल रिश्ता संतोषजनक सेक्स लाइफ का सबसे बड़ा कारक है। ऐसे में जीवन की व्यस्तता में, अपने पार्टनर के लिए समय निकालें। उन्हें महसूस कराएं कि वो आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। इससे उनके साथ संवाद और अंतरंगता बढ़ेगी, जो सेक्स जीवन को सुधारने में मदद करेगा।

Advertisement

बार-बार गले लगाना और चूमना

2020 में आई एक रिसर्च के मुताबिक, गैर-यौन शारीरिक अंतरंगता अधिक संतोषजनक सेक्स से जुड़ी हुई है। यानी सेक्स के बाद चुंबन और आलिंगन से भी यौन जीवन खुशहाल होता है और इससे इंटीमेसी बढ़ती है। आपको फोरप्ले के महत्व को भी समझना चाहिए। फोरप्ले सेक्स की अनुभूति को गहरा और आनंदमय बना सकता है। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं, उन्हें स्पर्श करें और उनकी भावनाएं समझें। फोरप्ले से शरीर में ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन का उत्पादन होता है, जो आपको सेक्स संतुष्टि देने में मददगार हो सकता है।

भावनात्मक जुड़ाव है जरूरी

Emotional connection is important
Emotional connection is important

इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि अपने साथी के करीब या भावनात्मक महसूस करना अधिक संतोषजनक सेक्स से जुड़ा है। जी हां, 2012 के शोध में पाया गया है कि जब कपल्स अपने साथी के साथ भावनात्मक रूप से अधिक अंतरंग महसूस करते हैं, वे अपने यौन जीवन से अधिक संतुष्ट होते हैं। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक माहौल बनाएं, उन्हें स्पेशल फील कराएं। प्यार भरे इशारे जैसे कि फूलों का गुलदस्ता, सरप्राइज़ डेट नाइट्स या प्यार भरी बातें, आपके सेक्स जीवन में नए जोश को उत्पन्न कर सकते हैं।

Advertisement

बेहतर यौन संचार

आप और आपका साथी यदि अपनी यौन इच्छाओं और जरूरतों के बारे में खुलकर बात करते हैं, तो इससे भी सेक्स लाइफ में सेटिफेक्शन मिलता है। 2022 की एक रिसर्च के मुताबिक, अधिक बार सेक्स करने से ज्यादा जरूरी यौन संचार की गुणवत्ता अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। दरअसल, खुलकर अपनी बात पार्टनर के सामने रखने से यौन जीवन में अधिक इंटीमेसी होती है। साथ ही कपल एक-दूसरे की यौन ज़रूरतों को समझकर पूरा करने में मदद करते हैं तो दोनों पार्टनर अपनी सेक्स लाइफ में संतुष्ट रहते हैं।

अधिक बार सेक्स करना

2020 के एक शोध के मुताबिक, अधिक बार सेक्स करने से भी यौन संतुष्टि पाई जा सकती है। जो कपल्स अक्सर यौन संबंध बनाना बंद कर देते हैं, वे अपने यौन जीवन से कम संतुष्ट हो जाते हैं। साथ ही बार-बार यौन संबंध बनाकर आप अपने रिश्ते को खुशहाल बना सकते हैं।

Advertisement

प्रयोग है जरूरी

सिर्फ अधिक बार सेक्स ही मायने नहीं रखता बल्कि इसके साथ ही आपको यौन संबंध बनाते हुए नए प्रयोग भी करने चाहिए। जैसे-विभिन्न प्रकार के सेक्स (संभोग, मौखिक) कर सकते हैं। अपनी-अपनी फैंटेसी को अपना सकते हैं। अमूमन देखा गया है जो लोग सेक्स लाइफ में प्रयोग करते हैं वे औसतन अधिक यौन संतुष्टि की रिपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं, जिन जोड़ों में टर्न-ऑफ और टर्न-ऑन यानी सेक्स के दौरान 'नॉटी बातें करना', उनका आनंद लेना सब एक साथ होता है तो वे यौन रूप से अधिक संतुष्ट होते हैं।

पोर्नोग्राफी या अश्लील साम्रगी से रहना चाहिए दूर

pornography
One should stay away from pornography or obscene material

आमतौर पर ये कहा जाता है कि जो कपल पोर्नोग्राफी अधिक देखते हैं उनके रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जैसे-यौन संबंध बनाने में महारत हासिल करना या यौन कल्पनाएं बढ़ना। लेकिन कई शोध इससे उलट सामने आए हैं। शोधों के मुताबिक, पोर्नोग्राफी अधिक देखने से यौन संतुष्टि कम होती है, पोर्नोग्राफी देखने वाले व्यक्ति और उनके साथी दोनों के लिए ऐसा होता है। हालांकि ये भी देखा गया है कि पोर्नोग्राफी के उपयोग से यौन संतुष्टि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होती है।

दूसरे साथी की पहल का ना करें इंतजार

जब हमेशा एक ही साथी सेक्स की पहल करता है तो यौन संतुष्टि कम हो जाती है। ऐसे में आपको ये इंतजार नहीं करना चाहिए कि हमेशा आपका साथी ही पहल करें। सेक्स के बारे में ये सब बेकार धारणाएं हो सकती हैं कि पुरुष को हमेशा पहल करनी चाहिए।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान

ये तो सभी जानते हैं शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होने से सेक्स जीवन सुधरता है। 2020 के एक शोध के मुताबिक, यौन रोग संबंधी समस्याएं, जैसे सेक्स के दौरान दर्द या इरेक्शन बनाए रखने में कठिनाई, यौन संतुष्टि में कमी लाती है। दुर्भाग्य से, एक साथी को यदि यौन रोग है तो इसका दोनों भागीदारों की यौन संतुष्टि पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यौन रोग संबंधी समस्याओं के बारे में डॉक्टर को खुलकर बताना चाहिए और समय पर इसका इलाज करवाना चाहिए। इसके साथ ही तनाव को कम करें क्योंकि अधिक तनाव सेक्स जीवन को प्रभावित कर सकता है। आप कीगल एक्सरसाइज करके अपनी पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं, जो सेक्स के दौरान आपको अधिक आनंद देने में मदद करता है।

यदि आप अपने यौन जीवन से नाखुश हैं, तो ये परिवर्तन आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। याद रखें, समय निकाल कर अपने पार्टनर के साथ बात करना और उनके साथ संपूर्ण रिश्ता बनाना, संतुष्टि भरे सेक्स जीवन की बुनियाद है। लेकिन फिर भी आपको लगता है कि आप अपने सेक्स जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो किसी सेक्स थेरेपिस्ट से सलाह लें। ये प्रोफेशनल्स आपको सही डायरेक्शन में गाइड कर सकते हैं और आपके सेक्स जीवन को सुधारते हुए आपकी मदद कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement