For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गर्मियों में पुदीने का पानी पीने से मिलेंगे ये सात बेमिसाल फायदे: Mint Water Benefits

08:00 AM Apr 26, 2024 IST | Mitali Jain
गर्मियों में पुदीने का पानी पीने से मिलेंगे ये सात बेमिसाल फायदे  mint water benefits
Mint Water Benefits
Advertisement

Mint Water Benefits: गर्मी का मौसम आते ही हमारे शरीर की पानी से जुड़ी जरूरतें बढ़ जाती हैं। यूं तो इस मौसम के लिए पानी को सबसे बेस्ट ड्रिंक माना जाता है। लेकिन अधिकतर लोगों को बार-बार सादा पानी पीना काफी बोरियत भरा लगता है। वे इस मौसम में कुछ ठंडा पीना चाहते हैं और इसलिए वे कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो पानी में कुछ हर्ब्स मिलाकर उसका टेस्ट बढ़ा सकते हैं। इस तरह की ड्रिंक्स सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती हैं। मसलन, आप गर्मी के दिनों में पुदीने के पानी का सेवन कर सकते हैं।

यह एक ऐसी ड्रिंक है, जो आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। साथ ही इसमें कैलोरी काउंट काफी कम होता है, इसलिए आपको अपने वजन को लेकर भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। गर्मी के दिनों में खुद को रिफ्रेशिंग फील करवाने के लिए आप पुदीने के पानी का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुदीने के पानी से सेहत को मिलने वाले फायदों और इसे बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

Also read: गर्मी के मौसम में पुदीने की पत्तियां हैं सेहत के लिए रामबाण, जाने इसके फायदे: Mint Leaves Benefits

Advertisement

Mint Water Benefits
Mint Water Benefits for Digestion

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर पुदीने के पानी का सेवन किया जाता है तो इससे आपको काफी आराम मिलता है। यह अपच, गैस व ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करता है। जर्नल बायोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि पुदीना पाचन की मांसपेशियों को सिकुड़ने से आराम देता है और आंत में किसी भी तरह की ऐंठन से राहत देता है।

शरीर को रखे हाइड्रेटेड

गर्मी के मौसम में जब बहुत अधिक पसीना आता है तो शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है और इससे आपको कई तरह की हेल्थ प्रोब्लम्स जैसे चक्कर आना या काम में ध्यान ना लगना आदि समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में पुदीने का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, जिससे वह सही तरह से काम करता है।

Advertisement

पुदीने के पानी का सेवन करने का एक लाभ यह भी होता है कि इससे आपको तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। आयुर्वेद में भी तनाव को कम करने और रिलैक्स फील करने के लिए पुदीने का हमेशा से उपयोग किया जाता रहा है। इसके कूलिंग इफेक्ट के कारण आपकी बॉडी रिलैक्स फील होती है और आपको अच्छा लगता है।

गर्मी के मौसम में बॉडी काफी हीटअप हो जाती है। ऐसे में पुदीने के पानी का सेवन करना काफी अच्छा रहता है। दरअसल, पुदीने में मेन्थॉल पाया जाता है, जो नेचुरली कूलिंग इफेक्ट देता है। यही कारण है कि जब आप पुदीने के पानी का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को अंदरूनी तौर पर ठंडक मिलती है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और अधिक गर्मी को रोकने में मदद कर सकता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में पुदीने के पानी का सेवन करना विशेष रूप से लाभदायी हो सकता है।

Advertisement

Weight loss
Mint Water Benefits for Weight Loss

गर्मी के मौसम में हम सभी कई तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन कैलोरी से भरपूर होने के कारण ये वजन बढ़ा सकते हैं। वहीं, पुदीने का पानी ना केवल टेस्टी होता है बल्कि कैलोरी-फ्री होता है। यही कारण है कि अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप पुदीने के पानी का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी अतिरिक्त भूख को कम करता है और तृप्ति की भावना को बढ़ाता है। जिससे आपको तरह-तरह की फूड क्रेविंग्स नहीं होती है।

गर्मी के दिनों में अक्सर मौसमी एलर्जी के कारण लोगों को श्वसन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अगर आप पुदीने के पानी का सेवन करते हैं तो आपको काफी फायदा मिलता है। दरअसल, पुदीने में मौजूद मेन्थॉल श्वसन प्रणाली पर अच्छा असर डालता है। पुदीने का पानी पीने या इसकी सुगंध लेने से आपको कंजेशन, खांसी और अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

पुदीने का पानी पीने से आपके इम्यून सिस्टम पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पुदीना विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का एक पावरहाउस है। ये सभी पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को बूस्टअप करने में मदद करते हैं। पुदने में प्लांट बेस्ड विटामिन होते हैं जो आपके सेल्स को डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। जिसके कारण आपको काफी फायदा मिलता है।

पुदीने का पानी सादे पानी को एक बेहतरीन टेस्ट प्रदान करता है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। पुदीने के पानी को ताजी पुदीने की पत्तियों का उपयोग करके बनाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। अब उन्हें हल्का सा क्रश कर लें। इस पुदीने के पत्तों को एक जग में रखें। साथ ही, इसमें ठंडा पानी डालकर मिक्स करें। इसे फ्रिज में दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि पानी में इसका टेस्ट आ जाए। अब आप इस पानी को छानकर पी सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement