For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आपकी जोड़ी और अंकों का जोड़: Love Numerology

06:00 PM Mar 19, 2024 IST | Srishti Mishra
आपकी जोड़ी और अंकों का जोड़  love numerology
Love Numerology
Advertisement

Love Numerology: यह जादुई प्रेम अंक जानने के लिए अपने जन्म अंक को उसके (प्रेमी) जन्म अंक में जोड़ दीजिये। ये उदाहरण देखें।
देव का जन्म अंक है 3
प्रिया का जन्म अंक है 7
3+7 = 10
प्रेम अंक को हमेशा घटाकर एक डिजिट/अंक में ले आये, जैसे 10=1+0=1 इसलिए देव और प्रिया का प्रेम अंक 1 है। आप और आपके प्रेमी का अंक क्या है, जोड़िए और अपनी जोड़ी का मेल जानिए।

Also read: इस मूलांक के जातकों पर होती है शनि देव की विशेष कृपा, कभी नहीं होती धन की कमी: Numerology Tips

नम्बर एक के जोड़ी जोग-वरण मेल
1+9, 2+8, 3+7, 4+6, 5+5
कुल मिलाकर, अन्दाजा
आप सुख-दुख में इके बने रहेंगे, किन्तु आपके बीच तीखी बहस होगी। कुछ ईर्ष्यालु लोग भी होंगे जो आपके रिश्ते में दखलअन्दाजी करेंगे। किन्तु इके बने रहें। बड़े-बड़े सपने देखें। एक दूसरे के लक्ष्यों में समर्थन दें, और एक डेट को पागल बनकर समाप्त न करें। आपस में चूम लो और झगड़ा निबटा लो। रिश्ते के अलावा बाहर की चीजों में भी रुचि लें, नहीं तो रिश्ता बासी हो जाएगा। कभी-कभी बढ़िया चीज भी जब जरूरत से ज्यादा हो जाती है तो ठीक नहीं रहती।
जोड़ी जोग-वरण मेल
1+9 डेटिंग के लिए किसी के भी नियमों का अनुसरण न करें। अपना नियमों का सैट अपनी सुविधा से बना लें। अंक नौ पर जबरदस्ती चीजें थोपने के बजाय हमें उससे सीखना है, हमें उसे अधिक देना है। अंक एक, बौसी हो सकता है और रिश्ते पर शासन कर सकता है, पर अंक नौ भी पीछे नहीं हटेगा। आप दोनों स्वतन्त्र और बहादुर हैं और बड़ी-बड़ी प्राप्ति करने वाले हैं। ये एक बहुत बढ़िया जोड़ी हो सकती है और ऐसी जो जीवन भर चलेगी। आपस में एक दूसरे की प्रतिबद्धता आपको सितारों तक पहुंचने की प्रेरणा देगी।
2+8- यह मेल एक दीर्घकालीन रोमांस की ओर इशारा करता है पर शर्त यह है कि अंक आठ, अंक दो की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए। अंक दो अति संवेदी है। अंक आठ ईमानदार और बेबाक है, इसलिए चलने के लिए मध्यम मार्ग रखना है। अंक आठ को स्थायित्व और भावात्मक पोषण की जरूरत है जो अंक दो दे सकता है। अंक दो, अंक आठ को शिशु की तरह सम्भालेगा। अंक आठ अंक दो को बाहर की दुनिया में धकेलेगा और अपने सपने पूरे करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कभी-कभी ऐसा लगेगा की रिश्ता कहीं नहीं पहुंच रहा है। ये बासी हो सकता है, किन्तु दोनों में से कोई पार्टी इसको तोड़ना नहीं चाहेगी। इसे बोरिंग न बनने दें।
3+7- अंक तीन हमेशा सच नहीं देखना चाहते। वे सब पर विश्वास करना चाहते हैं और सीधे-सीधे बने रहते हैं। जबकि दूसरी और अंक सात सिक्के के दोनों पहलू देखना चाहते हैं। अंक तीन स्वप्निल और रोमांटिक होते हैं। अंक सात चीजों का आखिरी हद तक विश्लेषण करते हैं। यह मेल 50/50 है। इन दोनों अंकों में अनेकानेक अंतर हैं पर याद रखें विपरीत आकर्षित करते हैं। एक बात निश्चित है, रिश्ते में बोरियत नहीं होगी।
4+6- अंक छ: को हमेशा यह जरूरत रहती है कि दूसरे उन्हें प्यार करें। भावात्मक सुरक्षा वाकई बहुत महत्त्वपूर्ण है। घर और परिवार उन्हें बहुत प्यारा होता है। वे जरा-जरा सी बात पर रो देते हैं। उनके संवेदनशील होने में ही उनका पतन है। दूसरी ओर अंक चार प्यार के मामले में भी बहुत व्यवहारिक और तार्किक होता है। वे पारम्परिक और ईमानदार होते हैं और एक समय के साथ ही डेटिंग करने में विश्वास रखते हैं। प्राय: अंक छ: धोखेबाज नहीं होते। यद्यपि यह मेल बहुत झीना है, फिर भी ये दोनों एक दूसरे के जीवन में सन्तुलन बनाये रखते हैं।
5+5 जब ये दोनों इक_ïे हो जाते हैं तो इनके जीवन में कोई नीरस क्षण नहीं होता। ऌफुलझड़ियां निकलती रहेगी और यह जोड़ी हर काम में जल्दी करेगी। इस प्रेम योग को सफल बनाने में सबसे बड़ी चुनौती समान रुचियों और लक्ष्यों को पाना है। अंक पांच मस्तमौजी वाले होते हैं और हमेशा दौड़ते रहते हैं। उनके सपने बड़े होते हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें बहुत कुछ करना है। एक पक्ष को अपने स्वार्थी होने के और मनमानी के रूझान पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

Advertisement

अंक दो की जोड़ी का जोग-वरण मेल
1+1, 2+9, 3+8, 4+7, 5+6
कुल मिलाकर, अन्दाजा
अंक दो की प्रतिबद्धता में समझौता कुंजी है। हर बात पर चर्चा कर लेना और ईमानदार बने रहना महत्त्वपूर्ण है। अंक दो के इकाई मेलों में ढेर सारा रसायन है। अत: यदि आपका अंक निम्नलिखित किसी पैराग्राफ मेंं आता है तो समझिए आप अतिरिक्त भाग्यवान हैं प्रेम के मामले में। किसी भी चीज को सहज मान कर न चलें और जो प्यार मिले उसकी सराहना करें। आपके बहुत से मित्र आपको और आपके लड़के मित्र को मिलाकर आपको आदर्श जोड़ी समझेंगे।
1+1- जब आप दोनों समान उद्देश्यों और समान आदर्शों को रखते हैं तो समझिये ये रिश्ता केक का टुकड़ा है। हर चीज इतनी बढ़िया होती है कि सन्देह होता हैं कि यह सच भी है कि नहीं। किन्तु यदि कोई घटिया बहस शुरू हो जाए, तो सतर्क रहिये। आप दोनों पुराने योद्धा जैसे हैं, जिद्दी, जो अपनी जगह से एक इंच हटना नहीं जानता। कोई भी अपनी शक्ति नहीं छोड़ना चाहता, और यही से रिश्ता टूटने की शुरुआत होती है। सामान्यतया 1+1 का मेल मित्रता के लिए श्रेष्ठ हैं। यदि आपको कुछ ज्यादा चाहिए तो बिना झुके आप उन चुनौतियों और परीक्षाओं से नहीं निकल पाएंगे जो आपके सामने आयेंगी।
2+9- जैसे ही आप पहली बार मिलेंगे तो आप अपने आप ही यह जान जाएंगे कि आपकी जोड़ी सदा के लिए है। यह मन के मीतों का मेल है। अंक दो और अंक नौ के बीच रसायन गर्म होता है। बस एक ध्यान रखें कि कोई बात छिपाएं नहीं, दिमागी खेल न खेलें, क्योंकि दोनों ही पक्ष थोड़े-थोड़े असुरक्षित हैं। ये मेल चलता रहेगा क्योंकि दोनों ही पार्टियां में शामिल होना और मौज मस्ती करना चाहते हैं। अंक दो, लोगों को प्रसन्न रखने वाला है और अंक नौ, को इसकी कतई परवाह नहीं कि उसका साथी दूसरों को प्रसन्न रखता है।
3+8- ये जोड़ा पार्टियों में जाना पसन्द करता है। आपस में कई समान रुचियां भी हैं। लगता है दोनों एक ही प्रकार की आत्माएं हैं। आप दोनों सारी रात किसी भी चीज पर चर्चा करते रहेंगे। प्रेम-युगल में यह जोड़ी सर्वश्रेष्ठ है। अंक तीन और अंक आठ बड़े आकर्षक लोग हैं, और ये दिल ऌफेंकने में मजा लेते हैं। हालांकि, आपस में वे निष्ठावान हैं। इस जोड़ी की सबसे बड़ी समस्या एक सप्ताहान्त में अपने सारे क्रिया-कलापों को ढूंस लेना होती है।
4+7- अंक चार व्यवहारिक है और अंक सात विश्लेषक। अंक सात अन्तर्मन से अपने मनमीत को चाहता है। सुरक्षित मुस्कानों के नीचे एक वायवी पहलू दबा हुआ है। अंक चार अपने समान आध्यात्मिक स्पन्दनों के बजाय इस बात का ज्यादा ध्यान रखता है कि उसका प्रिय जोड़ीदार लो-राइज नीली जीन्स में कैसा दिखता है। किन्तु कुल मिलाकर यह रोमांस से भरपूर रिश्ता बन सकता है- कुछ ऐसा जो सस्ते, पांच पैसे के उपन्यास में मिलता है, शर्त एक ही है आपस में कुछ छिपाएं नहीं। यहां कोई अधिक समस्याएं, या खूंखार लड़ाई हो ऐसा नहीं हैं। इस जोड़ी को एक टीम की तरह काम करना सीखना है।
5+6- ये दोनों बात करना पसन्द करते हैं। इनका एक दूसरे के प्रति सहज आकर्षण है, किन्तु इन्हें अपने प्रेम-प्रसंग को दीर्घकालीन बनाने के लिए एक दूसरे से आधा रास्ता तय करके मिलने की जरूरत है। जहां अंक छह यह अनुभव करते हैं कि- रिश्ते को बनाये रखने का सारा काम वही करते हैं, जब कि अंक पांच बस एक समय एक दिन की जरूरत का ध्यान रखते हैं। अंक छ: तो भविष्य की योजनाएं बनाते हैं, अंक पांच आज के क्षण में जीते हैं। अंक छ: चाहते हैं प्रतिबद्धता का अन्त सुखद हो। अंक पांच स्वतन्त्रता के लिए लालयित रहते हैं।

अंक तीन की जोड़ी का जोग-वरण मेल
1+2, 3+9, 5+7, 4+8, 6+6
कुल मिलाकर अन्दाजा
आप शरीर में शक्ति की आखिरी बूंद तक खरीददारी करते हैं। उतनी ही जल्दी पैसा खर्च करना जितनी जल्दी आप कमाते हैं खतरनाक हो सकता है, पर सुनिए, इसमें मजा है। जीवन क्रियाकलापों और नाटक का निरन्तर तेज तूफान है। अंक तीन के मेल में मित्र बहुत हैं, और आप नए लोगों से मिलने और नई जगह जाने में कभी नहीं थकेंगे। ये रिश्ता कभी बोरिंग नहीं होगा, पर कभी आप बहुत थक, टूट जाएंगे, और हमेशा मां और बाप के कर्जदार बने रहेंगे।
1+2- अंक एक अपनी ही मर्जी से चलना चाहता है, और कुछ स्वार्थी रुझान भी है। अंक दो हमेशा शांति बनाये रखना चाहते हैं और वे समझौतों में विश्वास रखते हैं। इस रिश्ते को लम्बा चलाने के लिए अंक एक को अपने पार्टनर की जरूरतों का ध्यान रखने की जरूरत हैं। डेटिंग भी ताजा और मौज-मस्ती से भरी होनी चाहिए। छोटे-छोटे नोट लिखिए। उसको एक प्रेम-कविता ई-मेल कीजिये। उसके लिए टैड्डी बीयर खरीद कर लाइये। एक दूसरे को प्रतिदिन आश्चर्य चकित करते रहिये ताकि बोरियत न बने।
3+9- अंक तीन अंक नौ को आई लव यू, कहने के पहले गम्भीरतापूर्वक विचार करें। आप जो भी कहते हैं अंक नौ उसे गम्भीरता से लेते हैं। वे प्रेम के लिए अपना जीवन दांव पर लगा देते हैं अत: यदि आप अंक तीन हैं, तो अपने शब्दों का चयन बहुत सोच समझकर करें। अंक नौ को सारे खराब लड़कों और अस्थिर लड़कियों को आकृष्ठ करने की आदत होती है। उन्हें प्रतिबद्धता चाहिए, और उनके सारे साथी केवल दिल फेकी, आशिकी चाहते हैं। अंक नौ जल्दी शादी करना चाहते हैं। अंक तीन कुछ समय तक अकेले रहना चाहते हैं। इस रिश्ते में ज्यादा आशा नहीं है।
4+8- अंक चार जमीनी लोग हैं, किन्तु वे थोड़ा सावधान रहना चाहते हैं। अंक आठ चीजों को बारीकी से और पूरी तरह अध्ययन कर लेना चाहते हैं। इनमें से कोई सा भी अंक दिल हथेली पर लिए नहीं घूमता। आपको उनका विश्वास पाना होता है। अंक आठ नियंत्रक की स्थिति में होना पसन्द करते हैं, किन्तु प्रेम के खेल में वे ईमानदारी से खेलेंगे। ये जोड़ी उनके मित्रों के वायदे की तारीखों के स्वीकारने से पहले ही सगाई, शादी और सुहागरात की योजना बना लेते हैं। अंक चार और अंक आठ निश्चय ही अच्छी जोड़ी है।
5+7- या तो वे दोनों बहुत मिलते जुलते हैं या बिल्कुल अलग-अलग। अंक पांच और अंक सात में तुरन्त और बड़ा गहरा प्यार होगा, पर क्या यह चलेगा? अंक पांच को निरन्तर परिवर्तन चाहिए। वे जीवन को पूरा जीते हैं। वे बोर नहीं होना चाहते। अंक सात को चीजों को रुचिकर बनाये रखना चाहिए। यहां काफी रसायन है, किन्तु यदि डेट्स नीरस हो गई, तो चमक और सितारे गायब हो जायेंगे।
6+6- अंक छ: के बीच निष्ठा एक बड़ा मुद्दा है। कभी झूठ मत बोलो, धोखा मत दो, नहीं तो पछतावा पड़ेगा। क्योंकि अंक छह अपने प्रियजनों के प्रति सच्चे और ईमानदार होते हैं, यह मेल लंबी प्रतिबद्धता में बदल जाता है। यदि किसी ने परेशानी करने की सोची या आप दोनों को अलग करना चाहा तो उसके लिए अच्छी खासी मुसीबत बन जाएगी। ये दम्पत्ति एक दूसरे से गोंद की तरह चिपके रहेगे। आप दोनों के जीवन, मित्रों, और परिवार के लिए समान मौलिक जीवन मूल्य हैं। आप दोनों की मिलकर शानदार जिन्दगी होगी।

Advertisement

अंक चार की जोड़ी का जोग-वरण मेल
1+3, 2+2, 5+8, 4+9, 6+7
कुल मिलाकर अन्दाजा
ये ऐसा मेल है जिसमें विपरीत आकर्षित करते हैं। जोड़ी में अन्तर तो इतना है जितना दिन और रात में, किन्तु वे इसकी परवाह नहीं करते क्योंकि उनमें एक दूसरे से इतना बढ़िया और मजबूत मेल है। शहरी चालाक को देहाती भोंदू मिल गया। आप तस्वीर समझे? अंक चार, सामान्यतया, पारम्परिक प्रकार के होते हैं और ये चीज दोनों में समान है।
1+3 अंक एक को साहसिक कार्य पसन्द हैं, अत: वे सदा नई उत्तेजनापूर्ण योजनायें और विचार बनाते रहते हैं। अंक तीन मौज मस्ती के लिए हर समय तैयार हैं। वे पक्के रोमांटिक भी होते हैं। अंक एक को वह हल्का-ऌफुल्का सामान कम ही पसन्द है। प्रेम के लिए यह श्रेष्ठ मेल नहीं है, हां यदा-कदा डेटिंग और दिलचस्प दोस्ती ठीक रहेगी।
2+2 आप दोनों एक से हैं और शांति तथा समन्वय की तीव्र इच्छा रखते हैं। वास्तव में आप कभी नहीं लड़ेंगे। समान वेवलैंथ पर होने से सहायता मिलती है। अंक दो अपनी जड़ों को गहरी ले जाना पसन्द करते हैं। आप प्रेम में डूबे रहना पसन्द करते हैं और रिश्ते को श्रेष्ठतम बनाएंगे। आपकी जोड़ी मिलकर कुछ जादुई क्षण भी पैदा कर सकती है।
4+9 यदि आपको स्कूल डांस के लिए किसी चेयरमैन या अध्ययनशील आदमी की तलाश है तो यह रिश्ता बहुत शानदार है। एक दूसरे के प्रति समर्थन और सम्मान है। यदि एक को सहायता की जरूरत है तो दूसरा तुरन्त सहायता लिए खड़ा हैं। जब भी समस्या बने तो आप एक दूसरे पर निर्भर कर सकते हैं, और उससे उबर सकते हैं। रही रोमांस की बात, इसके लिए आवश्यक आकर्षण विकसित होने में समय लगेगा। ये हो भी सकता है और नहीं भी।
5+8 ये एक विचित्र मेल है क्योंकि अंक पांच परिवर्तन चाहते हैं और अंक नौ अपने में एक ढांचा और सुरक्षा चाहते हैं। अंक आठ अधिक पैसा कमाने के लिए बहुत सोचते हैं। उनके लिए पैसा महत्त्वपूर्ण है। अंक पांच को पैसा खर्च करने में कोई परेशानी नहीं होती, और प्राय: वे यथा शीघ्र अपना आखिरी सिक्का खर्च कर डालते हैं। अंक आठ बहुत पहले से डेट की योजना बनाते रहते हैं, अंक आठ ऐन मौके पर अपनी डेट कैंसिल कर सकते हैं। अंक पांच कतई ध्यान नहीं रखते। उन्हें बंधकर रहना नहीं भाता, उन्हें तो उत्तेजक साहसिक कार्यों में न जमाने का डर लगा रहता है। दोनों अंकों का मूल स्वभाव बहुत भिन्न है। रिश्ते को चलाते रहने के लिए यह जोड़ी भरसक प्रयत्न करेगी।
6+7 आप एक दूसरे से अलग भी नहीं रह सकते, किन्तु यदि इक_े हो गए तो एक दूसरे को बिल्कुल पागल कर देंगे। पारम्परिक अंक छ: निष्ठा और प्रतिबद्धता चाहते हैं। अंक सात प्यार मोहब्बत से झगड़ा निबटाना नहीं जानते, वे तो एक ही समय में एक से अधिक के साथ बेसाख्ता प्यार कर सकते हैं। उनकी आदत है, चालाक अंक सात उधर डेट करते रहते हैं। उनकी मजबूरी हैं, दिल ऌफेंकने में बेहिसाब मजा है। अगर ये रिश्ता छ: महीने से ज्यादा चल जाता है तो हो सकता है कुछ और समय तक डेटिंग चलती रहे।

अंक पांच की जोड़ी का जोग-वरण मेल
1+4, 2+3, 5+9, 6+8, 7+7
कुल मिलाकर, अन्दाजा
मौज, मौज, मौज! इस रिश्ते को सबसे अच्छा इसी तरह बतलाया जा सकता है। आप आशा कर सकते हैं खूब नई दिलचपस्पियां, दोस्त और अभिरुचियां आप निश्चय ही इसमें बोर नहीं होंगे। जब तक आप दोनों रिश्तें को ताजा और उत्तेजनापूर्ण रखेंगे तब तक यह रिश्ता आजीवन चलता रहेगा। यदि यह किसी बिन्दु पर समाप्त भी हो जाता है तो आप इसे जीवन भर अपने श्रेष्ठ प्रेम की तरह याद रखेंगे। शायद आपके जीवन में यह एकमात्र, और अद्वितीय प्रेम था।
1+4 एक बार इस मेल को चलाने की कोशिश की जा सकती हैं, किन्तु इसमें चुनौतिया हैं स्थायित्व और दीर्घकालीन प्रतिबद्धता, जबकि अंक एक अपने विकल्प खुले रहना चाहता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि अंक एक ऐसे हैं जिन्हें दो समय चाहिए। उन्हें एक व्यक्ति के सात रिश्ते में स्थायी बनने में जल्दी नहीं है। इस आकर्षण को स्थायी बनाने के लिए मित्रता की मजबूत नींव जरूरी है।
2+3 अंक दो शर्मीले हो सकते हैं, किन्तु अंक तीन उन्हें अपनी खोल से बाहर खींच ला सकते हैं। अंक तीन को बात करना पसन्द है और वे अपनी वार्ता को घंटों चलाते रह सकते हैं। कुछ सप्ताहों तक तो इस रिश्ते में मौज-मस्ती रहेगी। यदि अंक दो ने अपनी भावनाएं छिपायी तो ये रिश्ता खत्म हो सकता है। अंक दो अपने बॉय फें्रड या गर्ल ऌफें्रड से अकेले में समय गुजारना पसन्द करते हैं। अंक तीन के बहुत से मित्र होते हैं जो उनका समय लेते रहते हैं। आप खुद तस्वीर बना लीजिए?
5+9 प्रथम दृष्टि में प्रेम! आप दोनों मिलकर पर्वत हिला सकते हैं। कुछ भी असम्भव नहीं लगता। यहां आपको पारस्परिक सम्मान और प्रशंसा मिलेगी, पर साथ ही प्रतिस्पर्धा भी। ध्यान रखें, एक दूसरे से बढ़ चढ़कर नहीं चलना है। ये ऐसी प्रतिस्पर्धा नहीं है जो यह तय करें कि श्रेष्ठ कौन है। ये एक रिश्ता है- जिसे आप एक दूसरे के विरोधी नहीं, प्रोत्साहक बनकर ऊंची बुलन्दियों तक ले जा सकते हैं।
6+8 इस जोड़ी में प्यार सदा बना रह सकता है। अंक छ: और अंक आठ दोनों सच्चे प्रेम और दीर्घकालीन रिश्ते में विश्वास करते हैं। अंक छ: अंक आठ को पूजता है और बदले में अंक आठ उस पर अपने प्यार का दुलार, ध्यान और उपहारों की वर्षा कर देता है। यदि इस जोड़ी के सामने कोई समस्या आ खड़ी होती है तो ये उसे सुलझा लेते हैं। हां, यदि किसी एक ने धोखा दिया, फिर रिश्ता बने रहने की कोई सम्भावना नहीं है।
7+7 अंक सात निजी लोग होते हैं। आपके सबसे नजदीकी दोस्त भी अपने अन्दर की बातों को नहीं जानेंगे। दो सात अंक को एक साथ रख दीजिये तो जैसे सगों को इक_ा कर दिया। वे एक दूसरे को समझते हैं और इस रिश्ते में आराम से हैं। आपस मे आत्मीय मित्रता और अच्छा रसायन भी है। यह समय आने पर पुष्पित होकर अद्भुत प्रेम और समर्पण में बदल सकता है।

Advertisement

अंक छ: की जोड़ी का जोग-वरण मेल
1+5, 2+4, 3+3, 6+9, 7+8
कुल मिलाकर अन्दाजा
अंक छ: के रिश्ते को बड़ी गम्भीरता से लिए जाने की आवश्यकता है। इसमें बेईमानी, झूठ और हेरा-फेरी के लिए जगह नहीं है। यदि पहली डेट पर आपको मजा आता है, और फिर तुरन्त दूसरी डेट तय हो जाती है और ठीक गुजर जाती है तो आप यह समझ सकते हैं कि आप एक प्रतिबद्ध रिश्ते के रास्ते पर चल पड़े हैं। दीर्घकालीन वायदे किये जाते हैं और स्कूल के समय के प्रेमी शादी की वेदी तक पहुंच जाते हैं। ये एक मजबूत और सुरक्षित प्रकार का रिश्ता हो सकता हैं।
1+5- बेचैन अंक पांच साहसी अंक एक साथ आसानी से बोर नहीं होंगे। आप दोनों के रचनाशील मस्तिष्क हैं और आप जगह-जगह जाना पसन्द करते हैं। भले ही ये रिश्ता अंक छ: के दूसरे अन्य मेलों (दोनों साथी बराबर का खेल खेलना चाहते हैं) जितना लम्बा न चले, इस जोड़ी के इक_ा रहने में ढेर सारी मौज रहेगी। कई बार ये दोनों अलग-अलग हो जाते हैं, पर वर्षों बाद जब ये परिपक्व हो जाते हैं और बहुत सी डेट्स कर चुके होते हैं, ये फिर दोबारा मिल जाते हैं।
2+4- सावधान, अंक दो अंक चार को जो प्रथम दृष्टि में ही प्रेम में दीवाने बन जाते हैं, थोड़ा हतोत्साहित कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि अंक दो अंक चार को ना पसन्द करते हैं- उन्हें अंक चार कुछ अधिक भावुक, हल्के- ऌऌफुल्के या अति चिन्तित प्रतीत हो सकते हैं। पहली डेट पर ही कोई अमर प्रेम की कसम कैसे खा सकता है? यदि अंक चार को ऐसा अनुभव होता है तो वह कह सकता/सकती है। अंक दो को पकड़ पाना कठिन है, किन्दु पीछा करने लायक है। वे अंक चार को उनकी चाही गयी सुरक्षा प्रदान करेंगे। लम्बे चलने वाले प्रेम के लिए धैर्य की आवश्यकता है। ये कुंजी है।
3+3- आप कुछ मायनों में एक समान हैं। यदि आप बॉय ऌफ्रेंड या गर्ल ऌफ्रेंड के बजाय परिवार जैसे ज्यादा महसूस करें तो रिश्ते का मुद्दा ज्यादा मत चलाइये। सिऌर्फ मित्रता का आनन्द लें। आप दोनों के पास बात करने के लिए बहुत कुछ है, और आप एक दूसरे के दिमाग और अन्तिम वाक्यों को पढ़ सकते हैं। आप दोनों में शायद ज्यादा रसायन तो नहीं, पर भाईचारा, दोस्ती बहुत हैं।
6+9- अंक छ: यदि अंक नौ को ज्यादा न दबायें तो ये मेल जादुई हो सकता है। नाटकीय अंक नौ चाहता है कोई उसकी पूजा करे और ऊंचे स्थान पर स्थापित कर दे। अंक छह अंक नौ को जी भर कर प्रंशसा और सम्मान देंगे। इस रिश्ते को लम्बा चलाने की कुंजी समझौते में है। यदि ये दोनों अपने दिमाग के साथ अपने दिलों को भी एक जगह रखें तो मन के मीतों का गहरा रिश्ता बन सकता है।
7+8- हरी आंखों वाले दैत्य से सावधान! पुरानी ईर्ष्या से इस रिश्ते का पतन हो जाएगा। अंक आठ नियंत्रण चाहते हैं। अंक सात को यदि पूरा ध्यान न मिला तो वे असुरक्षित महसूस करेंगे। अंक सात हमेशा ही अंक आठ की कही गयी बातों की अनावश्यक व्याख्या करते और अर्थ लगाते रहेंगे। यदि आप छोटी मोटी बातों की ओर अनावश्यक ध्यान नहीं देंगे, तो जीवन और प्रेम बहुत आसान हो जायेगा।

अंक सात की जोड़ी का जोग वरण मेल
1+6, 2+5, 3+4, 7+9, 8+8
कुल मिलाकर अन्दाजा
क्या यह नियति है? सच्चा प्रेम? अंक सात के रिश्ते में नियति के गुण-विशेषता हैं। जब पहली बार आपकी आंखें मिलती हैं तो आप तुरन्त जान जाते हैं कि यह सामान्य संबंध नहीं, कुछ और अधिक है। मित्र आपको 'परफैक्ट जोड़ीÓ कहते हैं। आप रक्षित, सुरक्षित और ठीक समझे गए अनुभव करते हैं। ये आपका पहला सच्चा प्रेम है, जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे। इसका आप पर इतना गहरा असर होगा कि आप वर्षों तक स्वयं का एवं रिश्तों का इसके प्रकाश में मूल्याकंन करते रहेंगे।
1+6- बातचीत की लाइन खुली रहना महत्त्वपूर्ण है। यदि आपने नहीं रखी तो गलतफहमी और गलत असर होगा जो बढ़कर बड़ी परेशानी बन सकता है। इस जोड़े में इका रहने की तीव्र इच्छा है, और इनमें शारीरिक आकर्षण की भी कमी नहीं है। फिर भी, अंक छ: हमेशा यह महसूस करते हैं कि झगड़ा होने की सूरत में शांति की पहल उन्हें ही करनी होगी। अंक एक को थोड़ा और दानी होने की जरूरत है और अंक छ: को अपने भावात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए और अधिक बोलने की जरूरत है। 2+5- यदि आपको वास्तविक चुनौती में आनन्द आता है, तो इस मेल पर नजर डालिए। आप दोनों एक दूसरे का श्रेष्ठ और निकृष्ठ दोनों ही उभारते और बाहर लाते हैं। अंक पांच बंधें रहना पसन्द नहीं करते, किन्तु अंक दो को भी प्यार पाने के लिए व्यवस्थित होने की जरूरत है। जबकि अंक पांच को पार्टी में हर एक से इश्क लड़ाना अच्छा लगता है, अंक दो अपने स्पेशल किसी के साथ अकेले समय बिताना पसन्द करते हैं। यदि ये जोड़ी अपने मतभेदों को गले लगा लें, तो रिश्ता अच्छा और सम्पन्न बनेगा। यदि ऐसा न हुआ तो रिश्ता स्मृति में खो जायेगा। 3+4- अंक तीन और अंक चार एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों समान रुचियों में आनन्द लेते हैं। जब अंक तीन किसी दूर के विचार से खेलता होता है, तब अंक चार उसे वापस जमीन पर आने में मदद करता है। अंक तीन अंक चार को बड़े सपने देखने और अपनी अजीबो गरीब आशाओं और इच्छाओं का पीछा करना सिखाता है। दोनों का अच्छा विनोदी स्वभाव भी है जो चीजों को जीवन्त बनाये रखता है। आपके परिवार आप दोनों की एक दिन शादी की आशा करते हैं। यह सुनिश्चित करें कि आप और अधिक समय एक साथ बिता कर इस बढ़िया चीज को संभव बना देंगे। 7+9- यदि ये आपके अंक हैं तो आपको ऐसा लगेगा कि आपको अपने सपनों का लड़की/लड़की मिल गया/गई है। ये बड़ा आध्यात्मिक संबंध है। और आप दोनों के निकट आने का एक विशिष्ट कारण है। हो सकता है कि आप कठिन समय में एक दूसरे की सहायता करें या प्रोत्साहन का साधन बनें। ये सबसे नजदीकी मेल है और बिना शर्त वाले प्रेम की ओर ले जा सकता है। यदि यह लम्बा नहीं चलता, तो भी यह ऐसा रिश्ता है जिसे आप कभी भुला नहीं सकेंगे और न हीं इसके लिए अफसोस होगा। 8+8- शक्ति के खेल देखिये और प्राप्तांकों का हिसाब मत रखना। इस रिश्ते में एक प्रतिस्पर्धात्मक किनारा है जहां से बढ़कर सर्वतोमुखी युद्ध शुरू हो सकता है। आप इके है… और फिर अलग भी। ये बार-बार टूटना इक_ा हो जाना आपको अजीब बना देगा। यदि आप ये रिश्ता चलाना चाहते हैं तो ऐसे बॉसी मत बनिये। अपनी बात कह जरूर दीजिये, किन्तु जब आवश्यक हो तो क्षमा भी मांग लें। यदि आप अपने अहम् पर अंकुश रखें, तो आप अति शक्तिशाली जोड़ी हैं, एक सफल कहानी।

अंक आठ की जोड़ी का जोग-वरण मेल
1+7, 2+6, 3+5, 4+4, 8+9
कुल मिलाकर अन्दाजा
आप एक दूसरे के बौद्धिक पक्ष की ओर आकृष्ठ होते हैं। आपको आपका मीत मिल गया और महसूस होता है कि किसी ने आज से पहले आपको इतना अच्छा नहीं समझा। जब आठ का रिश्ता बन जाता है, तो जीवन में उत्साह विकसित होता है। आपको लगता है आप सातवें आसमान पर हैं और दुनिया बहुत सुन्दर है। आपको कुछ भी असंभव नहीं लगता और आप बड़े बड़े सपने देखते हैं। इसे मत सिकोड़यें। परिपक्व बनिये और समस्याओं का हल निकालिए, उनसे भागिए नहीं।
1+7- एक मस्ती भरी ऌफेंक, किन्तु एक दीर्घकालीन वस्तु तब तक नहीं बनेगी, जब तक आप दोनों यह नहीं समझ लेते कि आपके बीच एक आत्मिक संबध है। एक पागल आकर्षण होगा, किन्तु कुछ सप्ताह बाद गति तिरोहित होती नजर आएगी। यदि हो सके तो अपने बीच मित्रता बनाये रखें। यदि रिश्ता समाप्त हो जाता है तो प्राय: यह देखा गया कि अंक एक सात की लालसा करता रह जाता है।
2+6- कई बार अंक छ: अंक दो को टोका-टाकी करने वाला समझते हैं। किन्तु अंक दो तो केवल सहायता करना चाहते हैं। प्राय: उनकी सलाह का गलत अर्थ लगाया जाता है। फिर भी, दोनों अंक अच्छे श्रोता हैं और एक दूसरे को सुनने का अवसर देंगे। उनका छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकता है, किन्तु कुल मिलाकर दोनों की तस्वीर समान है। ये स्वर्ग में बनी हुई जोड़ी नहीं है। फिलहाल के लिए ठीक है, हमेशा के लिए नहीं।
3+5- ये रिश्ता धैर्य की कुंजी लेकर ही लम्बा चलेगा। आप एक दूसरे को ठीक से नहीं समझेंगे। तोड़ने के बजाय, बनाने में अधिक समय लगता है। आपका परिवार और मित्र सिर हिलाते रहेंगे और शर्त लगाते रहेंगे कि रिश्ता कितनी देर चलता है। आप उन्हें मूर्ख बना सकते हैं। इस रिश्ते के आश्चर्यजनक प्रेम को उभरने देने के लिए समझ, समझोते और क्षमा की जरूरत होगी।
4+4- समय के साथ-साथ यह रिश्ता बेहतर जायेगा। परेशानी के समय आप एक दूसरे पर निर्भर कर सकते हैं। भरोसेमन्द, ईमानदार और पारम्परिक, जहां तक डेटिंग और प्रतिबद्धता का सवाल है, अंक चार एक ही व्यक्ति से डेट करना पसन्द करते हैं और वर्षों उसी रिश्ते में टिके रहते हैं- हाई स्कूल से लेकर कॉलेज तक। आप इक_े बड़े हो सकते हैं। सिऌर्फ इतना सुनिश्चित कर लें कि आप इस रिश्ते को सहज या अपने आप चलने वाला न मानें।
8+9- इन दोनों के बीच कर्मो का संबंध है, एक प्रकार का पूर्व जन्मों का संबंध जो शुरू में एक दूसरे को आकर्षित करता है। कुछ केसेज में ऐसा पाया गया है कि यह रिश्ता तभी तक चलता है जब तक कुछ पाठ सीख नहीं लिया जाता, या जब तक कर्जा चुका नहीं दिया जाता। हालांकि, यह पता लगाना कठिन है कि यह जोड़ा क्या सीख रहा है। समय आने पर ये रहस्य भी उद्घाटित हो जाते हैं, प्राय: दोनों के परिपक्व हो जाने और रिश्ते के समाप्त हो जाने के बाद।

अंक नौ की जोड़ी का जोग-वरण मेल
1+8, 2+7, 3+6, 4+5, 9+9
कुल मिलाकर, अन्दाजा
अंक नौ रिश्ते में शामिल दम्पति आपको बतलाएंगे कि उनके प्रथम मिलन पर ही तुरन्त संबंध बन गया। पहला मिलना बाई-चान्स नहीं हुआ, अपितु विचित्र परिस्थितियों में हुआ। अंक नौ की जोड़ी के बीच रहने वाली चिंगारी को भुलाया नहीं जा सकता। उनके बीच संबंध बड़ा मजबूत होता है। यदि यह जोड़ी यह समझ ले कि उनके बीच मेल कितना स्पेशल है, तो यह उनके जीवन का सबसे बढ़िया रिश्ता होगा।
1+8- यहां प्रेम बढ़ने में समय लगता है, क्योंकि इसके पोषण की जरूरत है। इस जोड़ी के बीच विश्वास एक मुद्दा हो सकता है। इसको लंबे चलने वाले मेल बनाने के लिए निरन्तर एक सा बना रहना जरूरी है। आप दोनों का एक दूसरे की ओर आकृष्ट होने का एक आध्यात्मिक कारण है, पिछले जीवन के रहस्य कुछ ऊंच नीच से गुजरने के बाद ही उजागर होंगे। यदि ये लोग अपने मतभेदों को संभाल लें तो ये देखेंगे कि इनका प्यार इतना मजबूत हो जाता है कि फिर कोई भी चीज इन्हें अलग नहीं कर सकेगी।
2+7- अंक दो और अंक सात एक कनैक्शन तो महसूस करते हैं, पर रिश्ते के बाबत उनका महसूस करने का नजरिया समान नहीं है। अंक दो तो हर समय दूसरे से चिपके रहना चाहते हैं जबकि अंक सात को शांति चाहिए। मूर्खतापूर्ण और छोटी-छोटी बातों पर इस जोड़ी में दुनियाभर की असहमति होगी। ये परफैक्ट मैच नहीं है, पर आप तो और भी खराब कर सकते हैं। आपका बॉय ऌफे्रंड या गर्ल ऌफ्रेंड क्या कर रहा है उसे सुनने की चेष्टा करते रहिये बजाय इसके कि आप अनुमान लगाएं वह क्या महसूस करता/करती है। आपका विभिन्न चीजों के विषय में अन्दाजा बहुत अलग हो सकता है, अत: या तो उसे स्वीकार करें या अन्यत्र देखें।
3+6- मिले जुले संकेत मत भेजिये। अंक छ: अंक तीन के दिल फेंकी स्वभाव के कारण सुरक्षित अनुभव नहीं करते, किन्तु ईर्ष्या के अलावा भी दूसरी बहुत सी चीजों का ध्यान रखना है। अपनी भावनाओं के विषय में खुलें और ईमानदार रहें। अपनी राय बताने में देर नहीं, पर दूसरे के विचारों को भी सुनें। ये रिश्ता आसान नहीं है किन्तु अंक तीन और अंक नौ रिश्ता टूटने के बाद भी कैसे न कैसे फिर इका होने का रास्ता ढूंढ लेते हैं। 4+5- अंक चार की इच्छा रहती है कि अंक पांच हर समय उसके सामने बना रहे। अंक पांच को 'प्रेम काराÓ में रहना नहीं भाता हां, यदि यह जोड़ी एक दूसरे के मतभेदों का सम्मान करें तो इसमें स्थायित्व की सम्भावना है। एक दूसरे से क्या आशा करते हैं, इस विषय में मूर्खतापूर्ण बहस होगी। आपके मित्र आपको इस चीज में प्रभावित करेंगे कि रिश्ते को आप कैसे देखते हैं। कुछ इसकी ईर्ष्या करेंगे कि आपका लड़का/लड़की इतनी बढ़िया है। दूसरी ओर वे इन चीजों को देखेंगे जो आपको नहीं दिखाई दे रही। 9+9- आप तत्काल एक दूसरे की ओर आकृष्ट होंगे। तुम्हें महसूस होगा कि तुम्हें मन का मीत मिल गया है। अंक नौ को प्रेम आसानी से नहीं मिलता, किन्तु यदि आप एक दूसरे की कमियों को भूलते रहें तो यह संबंध हमेशा के लिए चल सकता है। खराब समय में इके बने रहें और अच्छे वक्त का जश्न मनाएं। यदि आप तैयार हैं और इसमें मेहनत कर सकते हैं तो यह रिश्ता चट्टान की तरह दृढ़ हो सकता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement