For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आपकी राशि और प्रेम के रहस्य: Zodiac Sign Facts

06:00 PM Sep 30, 2023 IST | Srishti Mishra
आपकी राशि और प्रेम के रहस्य  zodiac sign facts
zodiac facts
Advertisement

Zodiac Sign Facts: सुखी दाम्पत्य जीवन, हमारे जीवन का मूल आधार होता है। यदि दाम्पत्य जीवन ही सुखमय नहीं हो तो जीवन नर्क समान बन जाता है। दांपत्य जीवन मधुर बना रहे, वर एवं वधु में अगाढ़ प्रेम बना रहे, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर हमारी संस्कृति में विवाह से पहले कुंडली मिलान की रीत है। कुंडली मिलान की तरह ही राशियों को ध्यान में रखकर भी प्रेम रहस्य को जाना जाता है कि अमुक राशियों के बीच प्रेम संबंध किस सीमा तक सफल रहेगा। विभिन्न राशियों के मध्य प्रेम संबंध अलग-अलग होते हैं, किसी में प्रेम अधिक होता है और लंबे समय तक चलता है तो किसी में प्रेम कम होता है और एक समय सीमा के पश्चात विच्छेदन हो जाता है। अत: आवश्यक है कि एक नजर हम दाम्पत्य बंधन में बंधने वाले वर-वधु की राशियों पर भी डालें और उनके मध्य प्रेम-रहस्य को समझने का प्रयत्न करें। आइए देखें कि विभिन्न राशियों के मध्य प्रेम संबंध किस प्रकार रहेगा।

मेष राशि वालों का प्रेम रहस्य

आकर्षक, प्रभावशाली रूप वाले होने के कारण ये जल्दबाजी में प्यार करते हैं लेकिन इनका प्यार ज्यादा दिन नहीं टिक पाता। ऐसे लोग रोमांस कम पसंद करते हैं तथा शारीरिक संबंध बनाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। मेष पति-पत्नी के रूप में काफी अच्छे संबंध बनाते हैं। ऐसे व्यक्ति रोमांटिक एवं कवित्व स्वभाव होने के कारण इनके जीवन साथी इनसे कभी बोर नहीं होते हैं। इनके साथ रहकर काफी मनोरंजन करते हैं। मेष के व्यक्ति जितना जल्दी प्यार करते हैं उतना ही जल्दी प्यार के जाल से बाहर भी आ जाते हैं।

वृष राशि वालों का प्रेम रहस्य

ये व्यक्ति शीघ्रता से प्रेम-प्रसंग स्थापित करने में सक्षम होते हैं। ये एक अच्छा सेक्स जीवन बिताते हैं तथा प्रेम में थोड़े भावनात्मक हो जाते हैं। आपकी वफादारी व त्याग पर कोई प्रश्न नहीं कर सकता है। आपके संबंध चिरस्थायी तथा सदैव बने रहते हैं। ये तलाक के कट्टर विरोधी होते हैं तथा विवाह को बनाए रखने की एवं एक खुशनुमा विवाहित जीवन जीने के इच्छुक होते हैं। वे अपने जीवनसाथी का सहारा बनते हैं व दृढ़ निश्चयी होते हैं। वे बहुत ही दिलदार तथा मजाकिया व निर्मल हृदयी तथा उत्तम सेक्स संबंध बनाने में कामयाब होते हैं।

Advertisement

मिथुन राशि वालों का प्रेम रहस्य

इस राशि के व्यक्ति अपने असंख्य प्रेम प्रसंगों, संपर्कों एवं अनेक विवाहों के कारण जाने जाते हैं। आपको इस बात का अहसास होना चाहिए कि विवाह एक खेल नहीं जिम्मेदारियों का नाम है।
आप दिलों के साथ खेलना बखूबी जानते हैं तथा दिल तोड़ने में माहिर होते हैं। आप किसी एक के साथ बंधकर नहीं रह सकते तथा आप हर किसी पर निगाह जमाना चाहते हैं। आप ये नहीं माने की शादी का अर्थ एक सुखी परिवार घर, बच्चे, एक निश्चित आमदनी है, परंतु आपको इस पर पुनर्विचार करना होगा ताकि आपको वैवाहिक सुख प्राप्त हो सके।
शादी से आपको निराशा हो सकती है। बेशक आप अपनी पत्नी या पति, बच्चों व ससुराल वालों से प्रेम करें, इसलिए आपको एक विश्वसनीय, जीवनसाथी की जरूरत है। अत: आपके लिए तुला, धनु, कुंभ, सिंह व मेष राशि वाले व्यक्ति उत्तम हैं।

कर्क राशि वालों का प्रेम रहस्य

आप हमेशा एक अच्छा प्रेम संबंध कायम नहीं रख सकते क्योंकि आप मूडी हैं। आप अपने निर्णय पर अडिग नहीं रह सकते। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र तो करते हैं परंतु आपके निर्णयों में दृढ़ता दिखाई नहीं देती। अपने वैवाहिक जीवन में माता-पिता को हस्तक्षेप न करने दें वरना आपका विवाहित जीवन खतरे में पड़ सकता है। हालांकि आप एक अच्छे प्रेमी कहे जा सकते हैं। आप अचानक व्यवहार में आए परिवर्तन को शांति से अपनाएं विवाह के पश्चात आप शीघ्र ही स्थापित हो जाएंगे। आपके लिए घर तथा गृहस्थ बहुत मायने रखता है।

Advertisement

सिंह राशि वालों का प्रेम रहस्य

आप हर गतिविधि एक खास अंदाज से करते हैं। इसलिए विपरीत सेक्स का व्यक्ति स्वत: ही आपकी ओर आकर्षित हो जाता है। आप प्रेम करने की कला में माहिर हैं। आपके प्रेम प्रसंगों में काफी हद तक अपना किरदार बढ़ियां निभाते हैं। आपके व्यक्तित्व में अत्यधिक आकर्षण होता है तथा आप हर मामले में एक आदर्शवादी प्रेमी होते हैं। अर्थात् भावनात्मक, शारीरिक व ऐन्द्रियक स्तर पर आप एक अच्छे साथी होते हैं। आप शादी व जीवनसाथी के प्रति वफादार होते हैं। परंतु आप अपना हक व अधिकार प्रदर्शित करते हैं। आप अपने जीवनसाथी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। आपके लिए तलाक असहनीय है तथा आप अपने जीवनसाथी का विछोह सह नहीं सकते हैं।

कन्या राशि वालों का प्रेम रहस्य

आपके विवाह तथा प्रेम को लेकर पारंपरिक व रूढ़िवादी विचारधारा है। आपको गृह सुख, साधन संपन्न व सुखों की जरूरत होती है तथा जीवन में ये आपके लिए बहुत महत्त्व रखते हैं। आप बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं होते हैं। आप एक विश्वासपात्र वफादार जीवनसाथी होते हैं। आपका यही गुण एक सुखद वैवाहिक जीवन पाने में सहायक होता है। आपके संबंध प्रगाढ़ व मजबूत होंगे। आप अपने जीवनसाथी में वे सभी गुण ढूंढ़ते हैं। जो स्वयं आप में है। आपके लिए एक साफ सुथरा व स्वच्छ घर तथा बैंक में बहुत अधिक धन बहुत मायने रखता है। आप अपने घर परिवार के लिए सहर्ष ही त्याग कर देते हैं। सेक्स समस्या आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं। आपके लिए सिर्फ शारीरिक सुख ही मायने नहीं रखता, अपितु मानसिक मिलन भी महत्त्वपूर्ण है।

Advertisement

तुला राशि वालों का प्रेम रहस्य

आप दुनिया के महानतम प्रेमियों में से एक हैं। आप प्रेम करने के लिए ही बने हैं। परंतु आप कई बार रिश्तों व कर्तव्यों को लेकर चिड़चिड़े हो जाते हैं। आप कभी भी अकेले नहीं रह सकते व एक अदद प्रेमी ढूंढ़ते हैं आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करता है तथा आपका साथ उन्हें सुख देता है। परंतु ये स्थिति कई बार बहस व झगड़े को आमंत्रित करती है। जिसे आप बखूबी संभाल लेते हैं। आपका विपरीत सेक्स की तरफ आकर्षण स्वाभाविक व शांत होता है। आप हर प्रकार के व्यक्ति से संपर्क स्थापित करना चाहते हैं। परंतु आप यदि इसी प्रकार विपरीत सेक्स के प्रति लंबे समय तक आकर्षित रहें तो आपकी सहजता, सरलता पर शंका हो सकता है व आप लोगों का विश्वास खो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे ईर्ष्या व डर महसूस करता है।

वृश्चिक राशि वालों का प्रेम रहस्य

आप एक आदर्श प्रेमी होते हैं। किंतु आप एक आदर्श पति या पत्नी नहीं बन पाते। क्योंकि आप में अहम भावना होती है। आप में ईर्ष्या की भावना बहुत होती है। परंतु आप एक अच्छे पोषक व रक्षक होते हैं। आपको गृह सुख का आनंद मिलता है तथा आप अपने परिवार के लिए सहर्ष ही त्याग कर देते हैं आप एक रोमांटिक प्रेमी होते हैं। आप अपने संबंधों को लेकर काफी उत्साही होते हैं। आप अपने सेक्स जीवन में काफी जोशीले व उत्साही होते हैं। आपका शारीरिक सौन्दर्य हर व्यक्ति को आकर्षित करता है, विवाहित जीवन चिरस्थायी होता है।

धनु राशि वालों का प्रेम रहस्य

आप एक महान प्रेमी होते हैं व आपके एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं आप एक संवेदनशील खुशमिजाज प्रेमी हैं। आप किसी एक के साथ लंबे समय तक संबंध नहीं बना सकते। आपको नए व आकर्षक चेहरे आकर्षित करते हैं। आप एक अच्छे प्रेमी हो सकते हैं परंतु विश्वासघाती नहीं। आप एक साथी के साथ हमेशा बंधकर नहीं रह सकते। यह आपके प्रेममयी जीवन में कठिनाई उत्पन्न कर सकता है।
आपको तलाक व अलगाव दुखी कर सकता है परंतु आप शीघ्र ही दूसरा वैवाहिक संबंध बना सकते हैं आप अपने जीवनसाथी का ख्याल रखते हैं व उसे पूरी स्वतंत्रता देते हैं तथा अपने लिए भी यही अपेक्षा करते हैं। आप कई बार कठोर भी हो जाते हैं। आप जीवनसाथी का सम्मान करते हैं परंतु कई बार उन्हें ठेस भी पहुंचाते हैं। जोकि आपके साथी को नजरअंदाज करना पड़ता है। ताकि वो आपके साथ जीवन बिता सके।

मकर राशि वालों का प्रेम रहस्य

आप एक महान प्रेमी नहीं होते हैं। आप अपने जीवनसाथी को सुरक्षा प्रदान करते हैं। आप प्रेम प्रसंगों के प्रति रूखे होते हैं। आपको घर, धन, आराम, बच्चे आदि सुख देते हैं। परंतु साथ ही आपके जीवन में थोड़ा रोमांस भी जरूरी होता है। आप जीवन को पूरी जिंदादिली से जीने की कोशिश करें। आपके जीवन में महत्त्व रखने वाले हर व्यक्ति को महत्त्व व प्रेम दें। नम्रता का व्यवहार करें।

कुंभ राशि वालों का प्रेम रहस्य

आपका प्रेम संबंध चिर स्थायी होता है। आप एक भावुक प्रेमी हैं। आप एक अजनबी से भी प्रेम कर सकते हैं। आप बहुत चतुराई व सच्चाई से प्रेम करते हैं। परंतु आपका साथी बदलने की आदत आपको संकट में डाल सकती है।
इस कारण से, विवाह आपके लिए अधिक महत्त्व नहीं रखता। आप विवाह जैसे बंधन में बंधे नहीं रह सकते। आप अपने जीवनसाथी का दिल तोड़ने में भी नहीं हिचकिचाते। आप अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना चाहते हैं। आप एक लोचपूर्ण संबंध में विश्वास रखते हैं। जहां पर स्वतंत्रता व विश्वास हो।

मीन राशि वालों का प्रेम रहस्य

एक तरफ तो आपका भिन्नता व आकर्षण के प्रति झुकाव होता है वहीं दूसरी ओर आप अटूट व नजदीकी संबंध बनाए रखना चाहते हैं। इस कारण से आपके अनेक प्रेम संबंध होते हैं। आपका दिल अनेकों बार टूटता व जुड़ता है।

आप में प्रेम देने व प्राप्त करने की तीव्र इच्छा होती है। आप अक्सर एक त्यागी प्रेमी नहीं होते हैं। कई बार आप अपने प्रेम रहस्यों को उजागर नहीं होने देते।आपकी किस्मत व विवाहोपरांत अति सुखी जीवन नहीं होता व कई बार आपको गलत जीवनसाथी मिल जाता है। आपको ऐेसे जीवनसाथी की तलाश होती है जो आपसे पूरी सहानुभूति रखे व समझदार हो। कर्क, वृष व मकर राशि अपने व्यक्ति आपके अच्छे जीवनसाथी हो सकेंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement