For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आरती सिंह ने अनोखे तरीके से की ब्राइड एंट्री, लाल जोड़े में नजर आईं खूबसूरत: Arti Singh Wedding

12:46 PM Apr 26, 2024 IST | Pinki
आरती सिंह ने अनोखे तरीके से की ब्राइड एंट्री  लाल जोड़े में नजर आईं खूबसूरत  arti singh wedding
Arti Singh Wedding
Advertisement

Arti Singh Wedding: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने बिजनेसमैन दीपक चैहान से पूरे रीति रिवाज के साथ 25 अप्रैल को शादी कर ली। उनके इस खास दिन की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में अन्य एक्ट्रेस की तरह पिंक या बेज कलर को न चुन पारंपरिक लाल जोड़ा चुना। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं। अपनी शादी को खास बनाने के लिए सभी सेलेब्रिटीज़ कुछ न कुछ अलग जरूर करते हैं। आरती सिंह ने भी इस ट्रेंड के साथ चलते हुए अनोखी ब्राइडल एंट्री ली।

Also read : बिल्ली ने खराब किया आरती सिंह की हल्दी का जोड़ा, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जताया दुख: Arti Singh Wedding News

लाल रंग में आरती का दुल्हन शृंगार

वैसे तो आरती अपनी शादी की सभी रस्मों खूबसूरत नजर आईं, लेकिन शादी में उनका लुक पारंपरिक लाल रंग में दिखा। एक्ट्रेस लाल जोड़े में ट्रिडिशनल ब्राइड दिखीं। उन्होंने लहंगे के साथ हरे रंग की हैवी ज्वेलरी को चुना जो उनके पूरे लुक की खूबसूरती को बढ़ा रही थी। साथ ही वे लाल चूड़ा पहने हुए भी नजर आईं। इस दौरान उनके चेहरे की हंसी उनकी खुशी को जाहिर कर रही थी।

Advertisement

खास थी ब्रिडेल एंट्री

जैसे आजकल एक्ट्रेस डांस करते हुए या फूलों की चादर के नीचे चलकर मंडप तक पहुंच रही हैं वहीं आरती सिंह पर्दों में छिपकर मंडप तक पहुंची। सामने आये एक वीडियो में आरती सिंह पर्दों से बनी चार दीवारी में छुपकर वेन्यू तक पहुंची। जाहिर है उन्होंने मीडिया से अपने लुक को छुपाने के लिए इस तरीके को चुना है। आरती की इस एंट्री देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं उनके इस ब्राइडल लुक की तारीफ हो रही है।

शादी की हर रस्म में खूबसूरत दिखीं आरती

Arti Singh Wedding
Arti Singh Wedding

आरती अपनी बैचलर पार्टी से लेकर मेहंदी तक में खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने ट्रेंड को फॉलो न करते हुए हर फंक्शन में ब्राइट कलर को चुना। बैचलर पार्टी में आरती नेवी ब्लू कलर की वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। वहीं संगीत नाईट में उन्होंने नियॉन ग्रीन रंग का लहंगा, हल्दी में मल्टी कलर का लहंगा और मेहंदी में आरती ने पर्पल और गोल्डन कलर का शरारा सूट पहना था। उनका हर लुक काफी खूबसूरत था।

Advertisement

बिजनेसमैन हैं आरती के पति

आरती सिंह के पति दीपक चौहान एक बिजनेसमैन हैं, उनका फिल्मी दुनिया से कोई रिश्ता नहीं है। अभिनेत्री आरती सिंह और दीपक चौहान की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी जहां से इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। आरती की शादी की जिम्मेदारी उनकी भाभी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा ने उठाई। एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा ने खुद ये बात कही थी। बात करें महमानों की तो आरती और दीपक की शादी में टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के भी कई सितारे पहुंचे। 90 के दशक के सुपर स्टार गोविंदा भी इस शादी में शामिल हुए। गोविंदा कृष्णा और आरती के मामा हैं। लेकिन शादी में गोविंदा अकेले ही नजर आये। वहीं बिपाशा बासु अपने पति कारण सिंह ग्रोवर के साथ नए नवेले कपल को बधाईयां देने पहुंचे ।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement