For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पिया के नाम का नेकलेस गले में पहने नजर आईं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, तेजी से वायरल हुई फ़ोटो: Janhvi Kapoor Relationship

02:01 PM Apr 11, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
पिया के नाम का नेकलेस गले में पहने नजर आईं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर  तेजी से वायरल हुई फ़ोटो  janhvi kapoor relationship
Janhvi Kapoor Relationship
Advertisement

Janhvi Kapoor Relationship: अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस श्री देवी और निर्देशक बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर आज कल सोशल मीडिया में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में एक इवेंट के दौरान गले में एक नेकलेस पहने नजर आई, इस नेकलेस में कुछ ऐसा नजर आया जो फ़िल्मी दुनिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बता दें कि जाह्नवी कपूर के पिता निर्देशक बोनी कपूर की आने वाली फिल्म 'मैदान' के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेत्री चर्चा का विषय बने इस नेकलेस को पहने नजर आई थीं।

Also read : जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन हैं शानदार, पहनकर आप भी लगेंगी कमाल: Janhvi Kapoor Blouse Design

क्या कन्फर्म हुआ जाह्नवी का रिश्ता

बॉलीवुड की अदाकारा जाह्नवी कपूर खबरों के मुताबिक काफ़ी ज्यादा समय से बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं। आपको बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। अक्सर कई जगहों पर ये दोनों कपल एक साथ नजर आ जाते हैं, कई धार्मिक जगहों पर भी इन दोनों को एक साथ देखा गया है। हालाँकि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया दोनों ने ही कभी इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की, दोनों ने ही मीडिया में चल रही इन खबरों पर कभी भी कोई रिक्शन नहीं दिया है।

Advertisement

वहीं अब जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा किया है, जिससे मीडिया में ये अफवाह उड़ रही है, कि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का रिश्ता बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के साथ तय हो गया है। दरअसल जाह्नवी कपूर ने मैदान की स्क्रीनिंग के दौरान अपने गले में एक नेकलेस पहन रखा था, इस नेकलेस पर उनके बॉयफ्रेंड का निक नेम 'शिकू' लिखा हुआ था, जिसके बाद मीडिया में यह फोटो वायरल हो गई है।

स्क्रीनिंग के दौरान दिखीं डैशिंग लुक में

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर उनके पिता बोनी कपूर द्वारा बनाई गई फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग के दौरान व्हाइट ब्लेजर के साथ व्हाइट कलर का पैंट भी पहन रखा था, इसके साथ अभिनेत्री ने इससे मिलता हुआ जूता भी पहन रखा था, जो उनके लुक को और ज्यादा डैशिंग बना रहा था। वहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपने गले में एक कस्टमाइज्ड नेकलेस पहन रखा था, जिसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Advertisement

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का वर्क फ्रंट

अगर हम बॉलीवुड की इस अदाकारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जाह्नवी कपूर साल 2024 में जूनियर एनटीआर की मूवी 'देवरा पार्ट-1' में लीड रोल करती नजर आयेंगी। यह फिल्म बड़े पर्दे पर अक्टूबर 2024 में रिलीज होगी। वहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इस मूवी के अलावा तेलुगु फिल्म 'आरसी-16' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार राम चरण लीड रोल में होंगे।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement