For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अलिया के बेबी का कमरा होगा ऐसा!: Alia Bhatt Baby News

03:19 PM Oct 19, 2022 IST | Geeta Kainthola
अलिया के बेबी का कमरा होगा ऐसा   alia bhatt baby news
Advertisement

Alia Bhatt Baby News: बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल रणबीर कपूर और अलिया भट्ट बहुत जल्द मातापिता बनने जा रहे हैं। जितनी खुशी नीतू कपूर को दादी बनने की होगी, उतनी ही उन्हें चाहने वालों की भी होगी। वो ये भी जानना चाहते होंगे कि अलिया किस हॉस्पिटल में अपनी डिलीवरी करने वाली हैं और उनके बच्चे का नाम क्या होगा! फिलहाल हम आपको यही बता सकते हैं कि अलिया की डिलीवरी साउथ मुंबई के बहुचर्चित एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में नवंबर महीने की 20 तारिख के आसपास होने वाली है।

न्युट्रल कलर में है बेबी का रूम

Alia Bhatt Baby News
Baby’s room is in neutral color

अलिया और रणबीर अपने पहले बच्चे को लेकर खासा उतसाहित हैं और उन्होंने उसका कमरा भी तैयार कर लिया है। दिलचस्प बात ये है कि बेबी का कमरा न तो पिंक होगा और न ही ब्लू बल्कि इसे न्युट्रल रखा जाएगा। मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा के पाली हिल में बने आलिशान घर इंटीरियर गौरी खान ने किया है और अब उनके बेबी के कमरे को भी उन्होंने बहुत सुंदर ढंग से तैयार करवाया है। क्या आप जानते हैं इस घर को तैयार करने में 35 करोड़ की लागत आई थी है। अलिया और रणबीर को न्युट्रल कलर पसंद है इसलिए उन्होंने अपने बेबी का रूम भी कुछ ऐसे ही तैयार करवाया है। उनके घर की दीवारों पर पेस्टल कलर हैं तो वहीं डीप मेहरून कलर का उनका सोफा है जो काफी हद तक एंटिक लुक लिए हुए है। ट्रेडिशनल रग्स के गोल्डन शेन्डेलियर घर को काफी सूदिंग बनाता है।

अलिया है खास

करियर की शुरुआत हो या फिर बेबी प्लानिंग, सब चीजों में अलिया बाकी अभिनेत्रियों से आगे ही रही हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी। इतने कम सालों में उन्होंने हिंदी सिनेमा में वो दर्जा पा लिया जिसे पाने में शायद लोगों को कई साल लग जाते हैं। और, देखिए अभी कुछ ही महीनों पहले उन्होंने रणबीर कपूर से शादी की थी, अब मां भी बनने जा रही हैं।

Advertisement

युवा कपल्स की पहली पसंद

अलिया की प्रेगनेंसी वाली खबर सभी के लिए बेहद आश्चर्य कर देने वाली बात थी। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां आजकल के युवा शादीशुदा जोड़े शादी के 4 से 5 साल बाद बच्चा प्लानिंग करने के बारे में विचार कर रहे हैं वहीं अलिया एक सही उम्र में मां बनकर इस दायरे को तोड़ चुकी हैं। कुछ साल बाद हर एक नई सोच बदलने लगती है, क्योंकि वो पुरानी हो जाती है। पिछले एक दशक महिलाओं में इनफर्टिलिटी की दिक्कत बढ़ गई थी और टेस्ट ट्यूब बेबी के मामले ज्यादा आने लगे थे, वहीं अब लड़कियों 30 तक आते-आते प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं। ऐसे में अलिया और रणबीर युवा कपल की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement