For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वास्तु के अनुसार, इस दिशा में अलमारी रखने से मिलती है समृद्धि: Almirah Vastu Direction

11:00 AM Dec 27, 2022 IST | Ankita Bagaria
वास्तु के अनुसार  इस दिशा में अलमारी रखने से मिलती है समृद्धि  almirah vastu direction
Almirah-Vastu-Direction
Advertisement

Almirah Vastu Direction: आपको यह जानकार शायद आश्चर्य हो कि वास्तु के अनुसार आपके घर में रखी गई अलमारी आपके घर में एनर्जी फ्लो में अहम भूमिका निभाती है। फिर चाहे आपको कपड़े टांगने हों या फिर कैश रखना होम यह हमारे पॉजीवटिव और निगेटिव वाइब्रेशन पर असर डालती है। अलमारी फर्निचर का वह बड़ा हिस्सा है, जो आपके घर में बहुत ज्यादा जगह घेरती है और घर के डेकोरेशन को भी प्रभावित करती है। इसलिए, यह जरूरी है कि हम अलमारी को अपने घर में सही जगह पर रखें। ऐसे में वास्तु धन संबंधी और खुशियों के लिए अलमारी को सही दिशा में रखने में मदद करता है। आप अपने घर में अलमारी को किस दिशा में रखें, इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स यहां दिए गए हैं -

Almirah Vastu Direction:सही मटीरियल

material
material

अगर आप अलमारी खरीदने जा रहे हैं, कभी भी पत्थर या मार्बल से बनी अलमारी न खरीदें। ये अलमारियां देखने में खूबसूरत जरूर लगती हैं लेकिन आपके घर के लिए सूटेबल नहीं होती हैं। आपको लकड़ी का आयरन की बनी अलमारी लेनी चाहिए, ये टिकाऊ भी होती हैं। लकड़ी आपके घर की निगेटिव एनर्जी को अवशोषित भी कर लेती है।

अलमारी की दिशा

 Almirah Vastu Direction
Almirah Vastu Direction

आपके किसी भी फर्निचर की दिशा वास्तु में अहम भूमिका निभाता है। यहां तक कि अलमारी किस दिशा में रखी है, इसका असर धन के आने और आपके साथ आपके परिवार के सदस्यों की किस्मत को भी प्रभावित करती है। अपनी अलमारी को हमेशा दक्षिण- पश्चिम दिशा में रखन चाहिए और इसका मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

Advertisement

बेडरूम में अलमारी की दिशा

Almirah Vastu Direction
Almirah Vastu Direction

बेडरूम में आपको अलमारी को उत्तर- पूर्व या दक्षिण- पश्चिम कोने में रखना चाहिए। अगर आप अलमारी को अपने बेडरूम में रख रहे हैं, तो इसके अंदर या आस- पास आईना न रखें। सुनिश्चित करें कि अलमारी का मुंह आपके बेड की ओर नहीं हो। अलमारी खुलने पर इसका मुंह पूर्व या दक्षिण दिशा में होना चाहिए। बेडरूम में रखने वाली अलमारी के लिए लाइट कलर पैनल और शेल्फ को प्राथमिकता दीजिए।

रंगों का चयन

Almirah Vastu Direction
Almirah Vastu Direction

अलमारी का रंग आपके घर की दीवारों से मैच करता होना चाहिए। हालांकि, आपको रंगों का चयन करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि व्यक्ति के स्वास्थ्य और समृद्धि पर रंगों का असर पड़ता है। आपके घर की अलमारी व्हाइट, सॉफ्ट ब्लू, ग्रीन, पेस्टल और क्रीम जैसे लाइट कलर में पेंट होनी चाहिए।

Advertisement

आईना की जगह

Almirah Vastu Direction
Almirah Vastu Direction

अगर आप अलमारी के नजदीक आईना रखना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि इसे आप अलमारी के दक्षिण- पश्चिम दिशा में न रखें। आईना पॉजिटिव एनर्जी की बजाय निगेटिव एनर्जी को रिफ्लेक्ट कर सकता है।

धन राशि का रखना

हम में से अधिकतर लोग अलमारी में ही कैश और अन्य कीमती चीजें रखते हैं। कोशिश करें कि जिस अलमारी में आप कैश रखें, वह सिंगल दरवाजे वाला हो। अपने लॉकर या कैश अलमारी को उत्तर दिशा में रखते हुए भगवान कुबेर को श्रद्धांजलि अर्पित करें। कभी भी लॉकर या कैश अलमारी को उत्तर- पूर्व दिशा में न रखें क्योंकि इससे नुकसान होने की आशंका रहती है।

Advertisement

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या गर्भवती स्तनपान कराने वाली महिलाएं निकोटेक्स का सेवन कर सकती हैं? 

गर्भवती महिला पर इसका प्रभाव हल्का सा ज्यादा देखने को मिल सकता है। अगर आपको इसका सेवन करने के बाद कोई साइड इफेक्ट नजर आता है तो इसे लेना तुरंत बंद कर दें। इसके अलावा आपको इसका सेवन करने से पहले ही डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं निकोटेक्स का सेवन कर सकती हैं? 

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं पर भी इसका प्रभाव मीडियम रहता है। हो सकता है आपको कुछ साइड इफेक्ट देखने को भी मिल जाए इसलिए ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

क्या गाड़ी चलाते समय या अन्य ऐसा गंभीर और जिम्मेदार काम करते समय निकोटेक्स का सेवन किया जा सकता है? 

जी नहीं, अक्सर यह सलाह दी जाती है की इस दवाई का सेवन करने के बाद आपको ड्राइविंग जैसा जिम्मेदारी भरा काम नहीं करना चाहिए या फिर इसका सेवन करने के कुछ घंटों बाद ड्राइविंग करनी चाहिए।

क्या निकोटेक्स का प्रभाव खाने पीने की आदतों पर पड़ सकता है? 

नहीं, निकोटेक्स एकदम स्वस्थ ऑप्शन है और इसका सेवन करने के बाद आपकी खाने पीने की आदतें बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होती हैं।

निकोटेक्स क्या है?

निकोटेक्स एक निकोटीन गोली है, जो धीमे धीमे निकोटीन विकसित करती है, जो धुआंदार उत्पादों को छोड़ने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें -

Home Decoration : विंटेज थीम से ऐसे सजायें अपने घर को

Celebrity Home : शिल्पा शेट्टी के घर में पॉजिटिविटी की यह है वजह, देखें ये वीडियोज

इंटीरियर संबंधी टिप्स कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com

Advertisement
Tags :
Advertisement