For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

लंबे और खूबसूरत बालों के लिए एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें: Aloevera For Hair

04:00 PM Mar 12, 2023 IST | Anjali Mrinal
लंबे और खूबसूरत बालों के लिए एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें  aloevera for hair
Advertisement

Aloevera For Hair: एलोवेरा जेल में बहुत सारी औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा और बाल दोनों के लिए ही फायदेमंद होती हैं। इसी के साथ एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। एलोवेरा जेल बालों को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत ही लाभदायक होते हैं और यह बालों से कई समस्याओं को भी दूर करते हैं। बालों में एलोवेरा जेल लगाने से बाल लंबे, घने और चमकदार बनते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर एलोवेरा जेल में क्या मिलाकर लगाना चाहिए जिसके जरिए बाल लंबे और चमकदार बन सकते हैं।

यह भी देखे-अपने बालों में हेयर स्टीमिंग करके पाएं ये फायदे: Hair Steaming Benefits

Aloevera For Hair:एलोवेरा के साथ मिलाएं दही

Aloevera For Hair
Benefits of Aloevera For Hair

एलोवेरा और दही का मिश्रण वालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। एलोवेरा में दही को मिक्स करके बालों पर लगाने से हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या भी खत्म होती है। इससे हेयर ग्रोथ भी बढ़ती है और बाल लंबे घने और चमकदार बनते हैं। इसके लिए आपको दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लेना है, इसमें दो चम्मच दही मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अच्छी तरह से बाल धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार किया जा सकता है।

Advertisement

एलोवेरा जेल में मिलाएं आंवला

Benefits of Aloevera for Hair
Aloevera with Amla

एलोवेरा में आंवला मिलाकर भी लगाया जाता है। आंवला बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बालों से रूसी को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल ले। इसके बाद इसमें दो चम्मच आंवला का जूस मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों में लगाएं और कुछ मिनट के लिए मसाज करते रहे। इसके आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार किया जा सकता है।

एलोवेरा में मिलाएं प्याज का रस

Aloevera with onion
Aloevera with Onion Juice

प्याज का रस बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। प्याज के रस में सल्फर पाया जाता है जिससे हेयर फॉल की समस्या कम होती है। इसके लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में चार चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं और 5 से 7 मिनट के लिए मसाज करें। लगभग 1 घंटे तक इसे ऐसे ही लगाए रखें और इसके बाद शैंपू से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम 2 बार किया जा सकता है।

Advertisement

एलोवेरा में मिलाएं मेथी दाना

Aloevera
Aloevera with Fenugreek Seeds

मेथी दाना बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा और मेथी दाना का इस्तेमाल करने से बाल टूटना कम होता है और बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। इसका प्रयोग करने के लिए दो चम्मच मेथी दाना रात भर भिगोकर पानी में रख दे। इसके बाद सुबह इसे पीसकर अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें दो से तीन चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और मसाज करें। लगभग 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें इसके बाद शैंपू से धो लें।

एलोवेरा में मिलाएं कैस्टर ऑयल

Aloevera gel
Aloevera with Castor Oil

एलोवेरा में कैस्टर ऑयल मिलाकर इसका इस्तेमाल बालों के लिए किया जा सकता है। यह बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच कैस्टर ऑयल और एक चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला कर अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। लगभग 1 घंटे के बाद शैंपू से धो ले। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार जरूर करें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement