For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Avatars of Lord Shiva: भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन

03:00 PM Aug 08, 2022 IST | sandeep ghosh
avatars of lord shiva  भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Advertisement

Avatars of Lord Shiva: शिव जी की महिमा से कौन नहीं वाकिफ है। सभी लोग भगवान शिव की आराधना करते ही इसलिए हैं कि वो हम भक्तों की जरूर सुनते हैं। वो भक्तों को निराश बिलकुल नहीं होने देते हैं। भगवान शिव की महिमा के चर्चे सिर्फ भारत में नहीं हैं बल्कि भोलेनाथ के चरणों में खुद को समर्पित करने वाले भक्त विदेशों में भी हैं। खास बात ये है कि शिव जी एक नहीं हैं बल्कि उनके कई और रूप हैं। पुराणों में शिव जी के 28 रूपों की बात कही गई है। इन सभी रूपों की अपनी अलग अहमियत और आस्था है। इनमें से 10 के बारें हम बता रहे हैं-

Avatars of Lord Shiva : भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Avatars of Lord Shiva

सती से जुड़ा वीरभद्र अवतार– 

बात तब की है जब दक्ष के यज्ञ में माता सती ने देह त्यागी थी। भगवान शिव को इस बात पर बहुत गुस्सा आया, उन्होंने अपनी एक जटा निकाली और पर्वत पर पटक दी। फिर इस जटा के एक भाग के तौर पर वीरभद्र प्रकट हुए। वीरभद्र को शिव जी का अवतार माना गया है। वीरभद्र ने दक्ष के यज्ञ का नाश करके उन्हें मृत्युदंड दिया।

Lord Shiva Avatars: भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Belonged to SatiVirbhadra Avatar

पिप्पलाद अवतार–

Lord Shiva Avatars: भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Pippalad Avatar

शिव जी का ये अवतार शनि पीड़ा का हल देता है।

Advertisement

नंदी अवतार–

चूंकि भगवान शिव धरती पर मौजूद सभी जीवों के लिए हैं। भगवान शिव का नंदी अवतार इस भावना के आसपास बुना है। ये अवतार बैल यानि कर्म का प्रतीक है। मतलब कर्म किए बिना जीवन सुखद नहीं हो सकता है।

Lord Shiva Avatars: भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Nandi Avatar

भैरव अवतार– 

Lord Shiva Avatars: भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Bhairava Avatar

भगवान शिव के पूर्ण रूप के दर्शन करने हैं तो आपको भैरव की आराधना करनी होगी। पुराणों में भैरव श्वि जी का पूर्ण अवतार माना गया है।

Advertisement

अश्वत्थामा– 

Lord Shiva Avatars: भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Ashwatthama

माना जाता है कि अश्वत्थामा आज भी धरती पर हैं। शिव जी के इन अवतार को अमर माना गया है। अश्वत्थामा पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र थे |

कृष्णदर्शन अवतार– 

Lord Shiva Avatars: भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Krishna Darshan Avatar

शिव जी के इस रूप में धार्मिक कर्मों की अहमियत समझाई गई है। इसमें धार्मिक कार्यों जैसे यज्ञ की जीवन में जरूरत को बताया गया है।

Advertisement

शरभावतार–

Lord Shiva Avatars: भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Sharbhavatar

शिव के इस अवतार में भगवान शिव रूप बिलकुल अलग है। इसमें शिव जी आधे मृग और आधा शरभ पक्षी का है। शरभ पक्षी के बारे में पुराणों में भी बताया गया है। इसमें बताया गया है कि ये आठ पैरों वाला ऐसा जीव है, जो शेर से भी ज्यादा ताकतवार था। इसी अवतार में आकार भगवान शिव ने भगवान नृसिंह का गुस्सा शांत किया था।

ऋषि दुर्वासा

Lord Shiva Avatars: भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Rishi Durvasa

भगवान शंकर के अहम किरदारों में से एक है ऋषि दुर्वासा का अवतार। माना जाता है कि सती अनुसूइया के पति महर्षि अत्रि ने ऋषिकुल पर्वत पर पुत्र के लिए ताप किया था। तब इस ताप असे प्रसन्न होकर बृहमाजी जी से चंद्रमा, विष्णु जी से दत्तात्रेय और फिर रुद्र के अंश से दुर्वासा का जन्म हुआ।

हनुमान अवतार- शिव जी का सबसे श्रेष्ठ अवतार हनुमान जी का ही है। इसमें शंकर जी ने वानर का रूप धरा था।

गृहपति अवतार–

Lord Shiva Avatars: भोलेनाथ के 10 अवतारों के कीजिए दर्शन
Grihapati Avatar

मुनि विश्वानर तथा उनकी पत्नी शुचिष्मती बिलकुल शिव जी जैसा पुत्र चाहते थे। उन्होंने वीरेश लिंग की पूजा की और फिर उन्हें पुत्र प्राप्त हुआ। माना जाता है कि ब्रह्म ने खुद उस बच्चे का नाम गृहपति रखा था।

ये भी पढ़ें-

Advertisement
Tags :
Advertisement