For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

90 के दशक की ये एक्ट्रेस आज भी दिखती हैं खूबसूरत, देखे लिस्ट: Beautiful actress of the 90s

10:35 PM May 07, 2023 IST | Shikha Trivedi
90 के दशक की ये एक्ट्रेस आज भी दिखती हैं खूबसूरत  देखे लिस्ट  beautiful actress of the 90s
Advertisement

Beautiful actress of the 90s: वो गाना तो सभी को याद ही होगा जो आज से कुछ सालों पहले लगभग आते जाते हर जगह सुनने को मिल जाता था ‘एक दो तीन चार पाँच छः सात..’। जी हां हम उसी गाने की बात कर रहे है जिसने नब्बे के दशक से लेकर आज तक लोगों के दिलों में अपनी जगह बना कर राखी हैं और जैसे ही ये गाना कही बजता हैं तो आंखों के सामने एक खूबसूरत सा चेहरा सामने आ जाता हैं। वो कोई और नहीं हमारी अपनी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित हैं जो आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी की उस ज़माने में हुआ करती थी। हालांकि उनके जैसे ही कई और भी अदाकाराएं हैं जिनके सिल्वर स्क्रीन पर आते ही लोगों का दिल थम जाता था और लोग बस उनकी एक झलक के लिए सिनेमाघरों में दौड़ते चले आते थे। ऐसे में आज हम बात करेंगे ऐसी ही उन अदाकाराओं की जिनकी उम्र भले ही पचास पार कर गई हो लेकिन वो आज भी अपनी खूबसूरती से सबका मन मोह लेती हैं। आइए जानते हैं उन अदाकाराओं के बारे में।

1- माधुरी दीक्षित

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का। जिन्हें बॉलीवुड क्वीन के नाम से भी जाना जाता हैं। माधुरी ने नब्बे के दशक में सभी हिंदुस्तानियों के दिल पर राज किया। अपनी अदाओं के साथ साथ ये अपने डांस से भी सबका मन मोह लिया करती थी। माधुरी उस वक्त में जितनी खूबसूरत थी उतनी ही आज भी हैं है। फ़िलहाल एक्ट्रेस रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘देवदास’, ‘माजा मां’ और ‘आजा नचले’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

2- रवीना टंडन

हमारी लिस्ट में दूसरा नाम हैं रवीना टंडन का, जी हां ये वही हैं जिन्होंने कभी अँखियों से गोली मार कर दर्शकों का दिल जीता तो कभी तू चीज बड़ी हैं मस्त मस्त पर अपनी अदायों से लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। आज भी कई जगहों पर इनके गाने सुनने को मिल जाएंगे। हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर है लेकिन आज भी अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए लोगों के दिलों पर राज करती है। रवीना ने ‘K.G.F: चैप्टर 2’, ‘दमन’, ‘मोहरा’, ‘अंदाज़ अपना अपना’, ‘दिलवाले’, ‘लाडला’ और ‘अखियों से गोली मारे’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

Advertisement

3- शिल्पा शेट्टी

अपनी अदाओं से यूपी बिहार को लूट लेने वाली शिल्पा शेट्टी का इस लिस्ट में नाम न हो तो बेकार हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती से पहचानी तो जाती ही साथ ही वो अपने ठुमकों से लोगों के दिलों पर आज भी राज कर रही हैं। 47 साल की शिल्पा शेट्टी अपनी शानदार फिटनेस से लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। शिल्पा उस पुरानी वाइन की तरह हैं जिसकी जितनी उम्र बढ़ती जाती हैं वो उतनी ही अच्छी होती जाती हैं। शिल्पा शेट्टी ने ‘धड़कन’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘बाजीगर’, ‘जानवर’, ‘इंडियन’, ‘अपने’ और ‘रिश्ते’ जैसी फिल्म में काम किया है।

4 – काजोल

आपको कुछ कुछ होता हैं की चुलबुली सी अंजली का किरदार तो याद ही होगा। इस फिल्म में अंजलि का किरदार निभाने वाली काजोल को सभी ने खूब पसंद किया। जहां काजोल ने अंजली बनकर दोस्ती में मोहब्बत करना सिखाया तो कभी सिमरन बन कर अपने प्यार के लिए कैसे जीते है ये सिखाया। इन किरदारों के लिए आज भी काजोल को काफी पसंद किया जाता है। आज भी एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करती है।

Advertisement

5- जूही चावला

मिस इंडिया के खिताब को अपने नाम कर चुकी जूही चावला भी एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं जिनपर उम्र का असर पड़ता नजर नहीं आता हैं। 55 साल की जूही अपनी हेल्थ और खानपान का खास ध्यान रखती है आज भी बिल्कुल परफेक्ट है। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से आज की यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है।

6- सोनाली बेंद्रे

कैंसर को मात दे चुकी सोनाली बेंद्रे आज भी कई यंग एक्ट्रेस को अपनी खूबसूरती से मात देती है। इन दिनों सोनाली कई रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ रही हैं। हाल ही में सोनाली ने OTT प्लेटफार्म पर डेब्यू करते ही धमाल मचा दिया। 48 साल की एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज भी अपने लुक्स से बिजलियां गिरती है।

Advertisement

7- करिश्मा कपूर

कपूर खानदान लाड़ली बेटी करिश्मा कपूर उन चंद एक्ट्रेसेस में हैं एक हैं जिन्हे उनके एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर आज भी राज करती हैं। एक्ट्रेस भले ही इनदिनों बड़े पर्दें से दूर हो लेकिन अपनी फिटनेस और खूबसूरती से आए दिन धमाल मचती रहती हैं। 48 साल की करिश्मा किसी फैशन शो या इवेंट में अपने लुक से अक्सर लाइमलाइट में नजर आती रहती है।

8- तब्बू

नब्बे के दशक की जानी-मानी अदाकारा तब्बू ने उस समय में तमाम फिल्मों में काम किया था। हालांकि आज भी एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का मन मोह लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अजय देवगन के साथ फिल्म भोला में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस की फिटनेस और खूबसूरती देखने लायक थी।

9- सुष्मिता सेन

मैं हूँ न, सिर्फ तुम और आँखें जैसी तमाम फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज भी अपने लुक्स से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। 47 साल की सुष्मिता हाल ही में वेब सीरीज आर्य में नजर आई थी। इस दौरान एक्ट्रेस के दमदार लुक्स और ब्यूटी का हर कोई दीवाना हो गया। नब्बे के दशक की सुष्मिता सेन आज भी पहले की तरह खूबसूरत है।

10- प्रीति ज़िंटा

नब्बे के दशक की मशहूर ऐक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा भले ही अपना देश छोड़ कर पति के साथ विदेश में बस गई हो लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें उतना ही प्यार देते हैं। ऐक्ट्रेस अपने चाहने वालो और फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अपने चुलबुले स्वभाव के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए आज भी प्रीति ज़िंटा को उतना जहि पसंद किया जाता है जितना पहले किया जाता रहा है।

Advertisement
Tags :
Advertisement