For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बच्चे के पहले जन्मदिन पर पार्टी कैसे करें ऑर्गेनाइज: Birthday Celebration

05:45 PM May 03, 2023 IST | Nidhi Goel
बच्चे के पहले जन्मदिन पर पार्टी कैसे करें ऑर्गेनाइज  birthday celebration
Advertisement

Birthday Celebration: हर माता-पिता को अपने बच्चे के पहले जन्मदिन को मनाने को लेकर बेहद उत्सुकता होती है। वे चाहते हैं उनके बच्चे का पहला जन्मदिन यादगार बन जाए। इसके लिए वे अपनी पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन, ये कोशिश तभी सफल होती है जब आप सारी तैयारियां अच्छे से करें। क्योंकि जब बंदोबस्त सही होंगे तो ही आने वाले रिश्तेदार आपकी तारीफ करेंगे। यदि आपका बजट कम है और आप घर में ही पार्टी को बंदोबस्त करना चाहते है तो भी आप यादगार जन्मदिन पार्टी मना सकते हैं। आज आपको हम यहां कुछ टिप्स बता रहे है उसको ध्यान में रखते हुए अगर आप अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी अरेंज करेंगे तो लोग आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे-

कुछ इस तरह करें पार्टी की तैयारी

Birthday Celebration
Birthday Celebration Preparation
  • सबसे पहले जरूरी है कि आप अपना बजट तय कर लें कि कितने लोगों के हिसाब से आपको पार्टी रखनी है। और किस चीज में कितने पैसे खर्च करने हैै।
  • इसके बाद आप एक लिस्ट तैयार कर लें कि आपको पार्टी में क्या मेन्यू रखना है या फिर क्या ड्रेस कोड और साथ ही क्या गिफ्ट देने है। ये सभी चीजे पहले से एक लिस्ट बनाकर जरूर लिखें।
  • इसके बाद मेन्यू में जो भी बनाना है उसका सामान खरीद लें क्योंकि बाद में भागदौड़ हो जाती है। ध्यान रखें कि खाने मे ऐसी चीजों को बनाएं जिनमें ज्यादा समय परोसने में नहीं लगे। सिर्फ माइक्रोवेव में गर्म करें और लगा दें। जैसे कि बच्चों और बड़ों को पाव भाजी, नूडलस, छोले-कुल्चे, बर्गर आदि पसंद होते है इन्हे आप पहले से बनाकर रख सकती है। और जल्दी मेहमानों के आने पर सर्व कर सकती हैं।
  • ये तो बात नाश्ते की हुई अगर इसके बाद बात मेनकोर्स की आती है तो उसके लिए आप पूरी और बेडमी या फिर भटूरे के साथ सब्जियां बना सकती है। छोले, आलू और पनीर ये सब्जियां अच्छी लगती है। रायता और मीठे में कोई डिश को भी अरेंज कर सकती है।

डेकोरेशन और थीम

  • अब बात आती है कि घर को कैसे सजाया जाए तो आप रंग बिरंगे गुब्बारों से घर को सजाएं। गुब्बारें की डेकोरेशन तो वैसे भी बजट फ्रेंडली होती है। साथ ही गुब्बारे तो वैसे भी जन्मदिन की थीम है तो आप गुब्बारों से स्वयं ही घर की डेकोरेशन करें। आप अगर घर की डेकोरेशन को थोड़ा डिफरेंट लुक देना चाहती है तो गोल्डन और रेड से भी इन्ह सजा सकती है।
  • अब बात थीम की आती है कि आप बर्थडे को क्या थीम देना चाहती है तो आप इसकों कलरफुल थीम रख सकती है। या फिर किसी एक कलर में भी थीम को रख सकती है उसी के हिसाब से घर की डेकोरेशन को भी कर सकती है।
  • देखा जाए तो आपके बच्चे का पहला जन्मदिन है तो उसके कोई दोस्त तो नहीं हो सकते। तो आप जिन भी रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाते है उनके बच्चों या फिर बड़ों के लिए एक जैसा गिफट रख दें। जैसे चॉकलेटस या फिर कुछ भी खाने पीने की चीजों से भरी छोटी बॉस्केट। जिन्हे सभी छोटे बच्चे या बड़े खा सके।
  • कुछ गेर्म्स ऑर्गेनाइज करें जिससे बच्चों और बड़ों को पार्टी मजेदार लगे। आजकल बहुत सारे गेम्स चल रहे है तो आप उनके द्वारा पार्टी को मजेदार बना सकती है।     
Advertisement
Tags :
Advertisement