For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ब्रिस्क वॉक है सेहत का खज़ाना, जाने कैसे: Brisk Walk Benefits

09:00 AM Oct 17, 2023 IST | Taruna Bhatt
ब्रिस्क वॉक है सेहत का खज़ाना  जाने कैसे  brisk walk benefits
Brisk Walk Benefits
Advertisement

Brisk Walk Benefits: ब्रिस्क वॉक आजकल चलन में हैं। जब भी आप अपनी कोई स्वास्थ समस्या डॉक्टर के पास ले कर जाएंगे तो वो भी आपको ब्रिस्क वॉक करने की ही सलाह देंगे। आइये जानते हैं क्या हैं ब्रिस्क वॉक। आसान शब्दों में समझने के लिए आप इसे दौड़ने और टहलने के बीच की प्रक्रिया मान सकते हैं। तेज़ क़दमों से चलना जो दौड़ने से जरा काम हो और टहलने वाले क़दमों से जरा ज्यादा यही हैं ब्रिस्क वॉक। सेहत में सुधार लाने या ये कहें की वजन कम करने के लिए घंटो की मेहनत से भी जब कोई असर न हो तो समझ लीजिये अब ब्रिस्क वॉक का समय आ गया हैं। वजन संतुलित बनाये रखने के लिए आपका खान पान और शारीरिक गतिविधियां दोनों ही मायने रखती हैं। दोनों का संतुलन अच्छा हो तो आप सेहतमंद रह सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह हैं की इस तरह की वॉक हर उम्र के व्यक्ति के लिए अच्छी मानी जाती हैं।

आइये जानते हैं ब्रिस्क वॉक के फायदे।

कमर दर्द से राहत

Brisk Walk Benefits

जिन्हें कमर दर्द की अक्सर शकायत रहती हैं उनके लिए ये वसलक एक वरदान हैं। इससे मांसपेशियों का खिंचाव काम होने लगता हैं। हमारी मांसपेशियों को आराम मिलने लगता हैं, जिस से शरीर की अकड़न खत्म होती हैं। इस तरह का कमरदर्द हमारे पैरों तक बना रहता है। कमर और पेअर दोनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए ब्रिस्क वॉक जरूर करें।आसान शब्दों में समझें तो ये शरीर में लचीलापन देती हैं। रीढ़ की हड्डियों का विकार दूर होता हैं। कमर दर्द से हमेशा के लिए राहत पाना चाहते हैं तो इस वॉक को अपनी दिनचर्या का एहम हिस्सा बना लीजिये। धीरे धीरे आपको इसकी आदत पड़ जायेगी और आप एक स्वस्थ जीवनशैली को अपना लेंगे।

Advertisement

हैप्पी हॉर्मोन

Brisk Walk Benefits for Happy Hormones

जब आप इसे अपनी दिनचर्या में शामिल लकरते हैं तो इस से आपके शरीर में आराम आने लगता हैं खासकर शरीर में बानी हुई अकड़न धीरे धीरे खत्म होने लगती हैं। इस तरह आप खुश रहने लगते हैं। जब हम खुश होते हैं तो हमारे शरीर में डोपामाइन हॉर्मोन बनता हैं। इस तरह हम शारीरिक रूप से खुश रहने के साथ मानसिक रूप से भी खुश रहने लगते हैं। हैप्पी हॉर्मोन को सक्रिय बनाये रखने के लिए ब्रिस्क वॉक जरूर करें।

हड्डियां बनाये मजबूत

Brisk Walk Benefits for Bone

ब्रिस्क वॉक की मदद से आपके शरीर की हड्डियों पर दबाव बनने लगता हैं जिसकी वजह से  जो जरुरी मिनरल्स हमारी अंदरूनी हड्डियों तक नहीं पहुंच पा रहे थे वो अब सक्रिय रूप से अपना काम करना शुरू कर देते हैं। इस तरह आपके जोड़ों, कोहनी, पैरो और रीढ़ की हड्डियों का दर्द धीरे धीरे कम होने लगता हैं। आप काफी अच्छा महसूस करने लगते हैं।

Advertisement

ब्लड प्रेशर पर रखे नियंत्रण

Brisk Walk Benefits to Control your blood pressure

ब्लड प्रेशर बढ़ना एक आम सी समस्या बनता जा रहा हैं। ख़राब और आरामदायक जीवनशैली के चलते ये साड़ी बीमारियां इंसान को कमजोर बना रहीं हैं। लेकिन हर परेशानी का कोई न कोई हल तो होता ही हैं, इसी तरह ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए आप ब्रिस्क वॉक को अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिये। वॉक करते समय हमारी धमनियाँ फैलती और सिकुड़ती हैं, यही धमनियों का काम होता हैं। जब धमनियाँ अपना काम सही तरह से करेंगी तो ब्लड प्रेशर बढ़ने का कोई खतरा नहीं होगा।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement