For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

कपूर के साथ जलाएं ये मसाले, दूर होगी जीवन की तमाम समस्याएं, खिंचा चला आएगा धन: Kapoor Ke Upay

06:00 AM Jan 19, 2024 IST | Ayushi Jain
कपूर के साथ जलाएं ये मसाले  दूर होगी जीवन की तमाम समस्याएं  खिंचा चला आएगा धन  kapoor ke upay
Kapoor Ke Upay
Advertisement

Kapoor Ke Upay: कपूर का इस्तेमाल खासतौर पर पूजा पाठ के लिए किया जाता है। कपूर को अंग्रेजी में कम्फर कहा जाता है। यह एक मोम जैसा सफेद पारदर्शी पदार्थ है, जिसमें एक मजबूत सुगंधित गंध होती है। कपूर का इस्तेमाल पूजा में करने के साथ-साथ औषधि में भी किया जाता है। कपूर एक शक्तिशाली एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी एजेंट है, जो हवा को शुद्ध करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। ज्योतिष शास्त्र में कपूर से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जो विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

Also read : उर्जा से भरपूर है कपूर: Benefits of Camphor

कपूर को घर में जलाना बहुत शुभ माना जाता है, इससे निकलने वाली धुआं से बुरी शक्ति दूर रहती हैं नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, साथ ही साथ ग्रह दोष भी शांत होता है। कपूर के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में किचन में पाए जाने मसाले को लेकर भी कई उपाय बताए गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ मसाले ऐसे भी हैं जिन्हें कपूर के साथ जलाने से घर की कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है, अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख के द्वारा उन मसाले के बारे में बताएंगे जिन्हें कपूर के साथ जलाने से कई लाभ मिलते हैं।

Advertisement

कपूर के साथ किन मसालों को जलाने से मिलता है लाभ

कपूर के साथ लौंग जलाने के फायदे

Kapoor Ke Upay
Benefits of Kapoor

लौंग का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल पूजा पाठ में भी किया जाता है। कपूर के साथ लौंग को जलाने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर हो जाती है। इसके अलावा अगर घर में कोई बीमार रहता है तो यह उपाय उनके लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कपूर और लौंग को साथ में जलाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। शाम के समय कपूर के साथ लौंग जलाने से बीमारी दूर होती है। इस उपाय को रोजाना कर सकते हैं, इस उपाय को करने के लिए घर में 7 से 8 कली लौंग को कपूर के साथ जलाकर घर के किसी एक कोने में रख देना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होने लगता है।

कपूर के साथ दालचीनी जलाने के फायदे

DAALCHINI
DAALCHINI

कपूर और दालचीनी दोनों ही प्राकृतिक पदार्थ है। इन दोनों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। कपूर के साथ दालचीनी जलाने से कई फायदे मिलते हैं। इन दोनों को साथ में जलाने से शुक्र और मंगल ग्रह की शुभता बनी रहती है। काम में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती है। कपूर और दालचीनी का धुआं हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को मारने में मदद करता है। इससे हवा शुद्ध और स्वस्थ होती है। कपूर और दालचीनी का धुआं नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। साथ ही साथ आसपास के वातावरण को शुद्ध और पवित्र करता है। कपूर के साथ दालचीनी जलाने के लिए एक छोटे से बर्तन में कपूर और दालचीनी के टुकड़ों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे धूपबत्ती के आकार का बनाएं और एक बर्तन में रखकर जलाएं। इस तरह इसका धुआं घर में फैल जाएगा और इससे कई फायदे मिलेंगे।

Advertisement

कपूर के साथ काली मिर्च जलाने के फायदे

BLACK PEPPER
BLACK PEPPER

कपूर के साथ काली मिर्च जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। कपूर और काली मिर्च का धुआं बुरी नजर को दूर करने में मदद करता है। इसके धुएं से धन और समृद्धि आकर्षित होती है। इसके अलावा कपूर और काली मिर्च के कई औषधीय गुण भी है। जैसे इसका धुआं सांस की समस्या, दर्द, सूजन और मधुमेह के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कपूर के साथ काली मिर्च जलाने के लिए एक छोटे बर्तन में कपूर और काली मिर्च के टुकड़ों को अच्छी तरह से मिलाएं। इसे मिलाने के बाद धूपबत्ती के आकार का बनाएं। फिर एक बर्तन में रखकर इसे जलाएं।

कपूर के साथ इलायची जलाने के फायदे

GREEN CARDAMOM
GREEN CARDAMOM

कपूर और इलायची को साथ में जलाने से धन और समृद्धि को आकर्षित करने में मदद मिलती है। इसके धुएं से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन के मार्ग खुलते हैं। इसके अलावा कपूर और इलायची को साथ में जलाने से बुध ग्रह मजबूत होता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है उन्हें अक्सर कपूर के साथ इलायची जलाने का उपाय बताया जाता है। इससे निकलने वाला धुआं हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को करने में मदद करता है और हवा को शुद्ध बनता है। कपूर के साथ इलायची जलाने के लिए एक छोटे बर्तन में कपूर और इलायची के टुकड़ों को अच्छी तरह से मिलाएं। इसे मिलाने के बाद धूपबत्ती के आकार का बनाएं। फिर एक बर्तन में रखकर इसे जलाएं। फिर इसे घर के किसी एक कोने में रखें।

Advertisement

कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने के फायदे

TEJ PATTA
TEJ PATTA

कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने से राहु देव प्रसन्न होते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और राहु की अशुभता से बचाव होता है। राहु के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए यह सबसे आसान और अच्छा उपाय माना जाता है। इसके अलावा इसके धुएं से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने के लिए आपको एक छोटे से बर्तन में कपूर और तेजपत्ता के टुकड़ों को अच्छी तरह मिलाना है। इसके बाद धूपबत्ती का आकार बनाकर इसे जलाना है। फिर इसे घर के एक कोने में रखना है। इससे निकलने वाला धुआं पूरे घर में फैल जाएगा और इससे कई लाभ मिलेंगे।

कपूर के साथ सरसों जलने के फायदे

SARSO
SARSO

कपूर के साथ सरसों जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धन लाभ के योग बनते हैं, माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा कपूर के साथ पीली या काली सरसों के दाने जलाने से घर में बुरी दृष्टि प्रवेश नहीं करती है, घर बुरी नजर से बचा रहता है। कपूर और सरसों का धुआं नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने में मदद करता है। घर में शांति का माहौल बना रहता है। कपूर के साथ सरसों को जलाने के लिए आपको एक छोटे से बर्तन में कपूर और सरसों के दानों को अच्छी तरह से मिलाना है। इसके बाद धूपबत्ती का आकार बनाकर इसे जलाना है। इसे जलाने के बाद घर के किसी एक कोने में रखना है। कुछ देर में इसका धुआं पूरे घर में फैल जाएगा, घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होने लगेगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement