For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या शनि की साढ़ेसाती से मिल सकते हैं शुभ फल, जानें: Shani Sadesati

06:00 PM Jan 20, 2024 IST | Ayushi Jain
क्या शनि की साढ़ेसाती से मिल सकते हैं शुभ फल  जानें  shani sadesati
Shani Sadesati
Advertisement

Shani Sadesati: शनि की साढ़ेसाती को एक अशुभ काल माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस अवधि में व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, आर्थिक नुकसान, पारिवारिक कलह आदि। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार शनि की साढ़ेसाती से अशुभ फल की ही प्राप्ति हो कई बार शनि की साढ़ेसाती के दौरान शुभ फल भी मिलते हैं। शनि देव को क्रूर देवता माना जाता है। शनि देव लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है वही बुरे कर्म करने पर शनि देव दंड देते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। उन्हें कर्मफलदाता भी कहा जाता है। शनि की साढ़ेसाती एक ग्रह दशा होती है, जो साढ़े सात साल तक चलती है। इस अवधि के दौरान शनि व्यक्ति के जीवन में कई तरह के परिवर्तन ला सकता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा शनि की साढ़ेसाती से होने वाले शुभ फलों के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

Also read: कई राशियों पर प्रभाव डालेगी शनि राहु की युति,बन रहा है अशुभ योग: Shani Rahu Yuti

Advertisement

शनि की साढ़े साती से मिल सकते हैं ये शुभ फल

Shani Sadesati
You can get these auspicious results from Saturn's Sade Sati

आध्यात्मिक विकास: शनि की साढ़े साती के दौरान व्यक्ति को आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ सकता है। इस दौरान व्यक्ति को आत्मज्ञान और मोक्ष प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है।

ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि: शनि की साढ़े साती के दौरान व्यक्ति के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान व्यक्ति को नए अवसर और ज्ञान प्राप्त हो सकता है।

Advertisement

नए अवसर: शनि की साढ़े साती के दौरान व्यक्ति को नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान व्यक्ति का करियर आगे बढ़ सकता है और उसे आर्थिक लाभ हो सकता है।

पारिवारिक संबंधों में सुधार: शनि की साढ़े साती के दौरान व्यक्ति के पारिवारिक संबंधों में सुधार हो सकता है। इस दौरान व्यक्ति के परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement