For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

नोरा फतेही से विद्या बालन तक, दुर्गा पूजा में इन अभिनेत्रियों की तरह स्टाइल करें ट्रेडिशनल 'लाल पाड़ साड़ी': Celebrities Laal Paad Saree Looks

09:00 PM Oct 13, 2023 IST | Swati Kumari
नोरा फतेही से विद्या बालन तक  दुर्गा पूजा में इन अभिनेत्रियों की तरह स्टाइल करें ट्रेडिशनल  लाल पाड़ साड़ी   celebrities laal paad saree looks
Celebrities Laal Paad Saree Looks
Advertisement

Celebrities Laal Paad Saree: दुर्गा पूजा के दौरान तीन चीजों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। पहले अच्छा खाना, दूसरा नए कपड़े पहनना और तीसरा रातभर पंडाल में पूजा-पाठ करना। दुर्गा पूजा के लिए महिलाएं काफी पहले से ही तैयारी करने लगती है। खासतौर पर उन्हें सजने और संवरने का शौक होता है। वैसे नवरात्रि के दौरान महिलाएं इंडियन आउटफिट्स पहनती हैं। लेकिन, बंगाल में महिलाएं दुर्गा पूजा के समय विशेष रूप से 'लाल पाड़ साड़ी' पहनती है, जो देखने में काफी सुंदर होता है। अगर आप भी ऐसा लुक पाना चाहती है, तो बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सुष्मिता सेन

Laal Paad Saree Looks
Laal Paad Saree Looks-Sushmita Sen

बंगाली मूल अभिनेत्री सुष्मिता सेन दुर्गा पूजा के दौरान अक्सर कई पूजा पंडाल में जाती है, जहां उन्हें ट्रेडिशनल लाल पाड़ साड़ी में देखा जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान शेयर किए गए इस फोटो में एक्ट्रेस ने चौड़े लाल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है। लाल बड़ी बिंदी और ड्रॉप डाउन इयरिंग्स और कंगन के साथ उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

जैकलीन फर्नाडीज

Laal Paad Saree Looks-Jacqueline Fernandez

दुर्गा पूजा के दौरान बाजार में कई तरह की लाल पाड़ साड़ी मिलती है, जिसमें गोल्डन से लेकर सिल्वर वर्क भी दिखता है। अभिनेत्री जैकलीन ने भी कुछ ऐसा ही आउटफिट पहना है। उन्होंने हैंडलूम सिल्क लाल पाड़ साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन थ्रेड और जरी का काम किया हुआ है। उन्होंने स्टेटमेंट ज्वेलरी और ट्रेडिशनल लाल चूड़ियों से लुक कंप्लीट किया है। इसके अलावा बड़ी बिंदी के साथ ही बालों को कर्ल करके खुला रखा है।

Advertisement

दीपिका चिखलिया

Laal Paad Saree Looks-Deepika chikhaliya

आप अगर अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती है, तो अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की तरह व्हाइट और रेड साड़ी के साथ पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज़ पहन सकती हैं। यह देखने में काफी स्टाइलिश लगेगा। अभिनेत्री ने अपने पूरे लुक को मैसी हेयर बन और मिरर वर्क वाले नेकलेस से कंप्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने मेकअप बिल्कुल सिंपल रखा है।

टीना दत्ता

Tina Dutta
Laal Paad Saree Looks-Tina Dutta

टीना दत्ता ने रेड और गोल्ड मिक्स सिल्क लाल पाड़ साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज़ पहना है। आप भी उनकी तरह हैवी नेकलेस सेट, चूड़ियां और कैट आईज़ से अपने पूरे लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। अभिनेत्री ने अपने बालों को खुला रखा है। आप चाहे तो ट्रेडिशनल लाल जुड़ा बनाकर उसमें गजरा लगा सकती हैं।

Advertisement

नोरा फतेही

Nora fatehi
Nora fatehi

दुर्गा पूजा में आप भी नोरा फतेही की तरह रेड बॉर्डर वाली चिकनकारी साड़ी पहनकर हसीन लग सकती हैं। नोरा के आउटफिट पर जरदोजी का काम हुआ है। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के साथ रेड बॉर्डर काफी जंच रहा है। अभिनेत्री ने एक ट्रेडिशनल हेयर बन के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी किया है। माथे पर बिंदी और ग्लोइंग मेकअप वो खूबसूरत लग रही हैं।

विद्या बालन

Vidya Balan
Vidya Balan

विद्या बालन के साड़ी के व्हाइट बेस पर गोल्डन फ्लोरल प्रिंट और बॉर्डर पर गोल्डन जरी का काम काफी अच्छा लग रहा है। उनकी तरह आप भी लुक को मिनिमल मेकअप और हेयर बन के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।

Advertisement

बिपाशा बसु

Bipasha Basu
Bipasha Basu

बिपाशा ने लाल बॉर्डर वाली साड़ी को मैचिंग ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है। कानों में झुमके, माथे पर लाल बिंदी और सिंदूर लगाया हुआ उनका लुक दिल छू रहा है। लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने जुड़ा बनाया है और रेड एंड व्हाइट चूड़ियां पहनी हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement