For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन सेलिब्रिटीज के सिंपल ऑल व्हाइट आउटफिट्स देख आप भी रह जाएंगे दंग, जरूर करें ट्राई: Celebrities White Outfits Looks

सफेद बेरंग होते हुए भी एक बेहद खूबसूरत रंग है। इस रंग की खूबसूरती में डूबी कई बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स का हर कोई मुरीद है।
02:30 PM Oct 01, 2023 IST | Renuka Goswami
इन सेलिब्रिटीज के सिंपल ऑल व्हाइट आउटफिट्स देख आप भी रह जाएंगे दंग  जरूर करें ट्राई  celebrities white outfits looks
Celebrities White Outfits Looks
Advertisement

Celebrities White Outfits Looks: सफेद एक ऐसा रॉयल कलर है, जिसको पहनकर हर कोई बेहद हसीन दिखता है। वैसे तो हर रंग शानदार होता है, लेकिन व्हाइट के शेड्स की खूबसूरती की अलग ही बात है। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने जब ऑल व्हाइट आउटफिट्स कैरी किए, तो हर कोई उनका मुरीद हो गया। इस रॉयल कलर में वो किसी महारानी से कम नहीं लग रही रही हैं। अगर आप भी ये क्वीन लुक कैरी कर खास दिखना चाहती हैं, तो व्हाइट शेड से सराबोर ये आउटफिट्स आपकी वॉर्डरोब में होने ही चाहिए। इन हसीनाओं के मस्ट हैव व्हाइट आउटफिट्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Read More : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक मचाया है इन हुस्नपरियों ने डंका: Bollywood Divas Looks

इन खूबसूरत सेलिब्रिटीज से लें ऑल व्हाइट आउटफिट इंस्पिरेशन : Celebrities Inspired All White Looks

डेडली एंजेल

खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रकुलप्रीत का फैशन सेंस काफी क्लासी है। अपने हर आउटफिट से वो तहलका मचा देती हैं और हर किसी के दिलों को जीत लेती हैं। अपने शानदार और जानदार फैशन सेंस के लिए मशहूर इस अभिनेत्री ने जब क्लासी व्हाइट आउटफिट कैरी किया तो हर कोई उनको देखता रह गया। व्हाइट नेट पर एंबॉस रेक्टेंगल्स की बनी ये वन पीस ड्रेस बेहद सुंदर है, जिसको कैरी कर रकुल किसी एंजेल की तरह दिख रही हैं। आप चाहें तो रकुल के इस ऑल व्हाइट आउटफिट को कैरी कर सकते हैं। बीडेड ड्यूल चेन वाले इयररिंग्स ने इस लुक में चार चांद लगा दिए हैं।

Advertisement

परी वाला सफेद

हाल ही में राघव की दुल्हनिया बनी परिणीति चोपड़ा काफी ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं। इनके हर आउटफिट में एक अलग सी चमक होती है, जो हर किसी को इनकी ओर खींच लेता है। आप चाहें तो परिणीति के इस व्हाइट हॉट अवतार को ट्राई कर सकती हैं। इस खास आउटफिट में परिणीति ने व्हाइट लेसेस के कई पैच से बनी एक खास आउटफिट कैरी किया, जिसमे उन्होंने एक फिशकट लॉन्ग स्कर्ट को एक कट स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया। व्हाइट श्रग ने परिणीति के इस लुक में जान डाल दी।

कातिलाना ये हसीना

किआरा लाल आडवाणी ने भी व्हाइट कलर के एक ग्लैमरस आउटफिट को बेहद शानदार ढंग से कैरी किया। इस खास लुक में वो एक व्हाइट टॉप और फ्रंट ओपन स्कर्ट में नजर आई, जिसमे वो बेहद हॉट लग रही हैं। हॉटनेस की इस जीती जागती मिसाल ने अपने सभी ऑडियंस को अपने इस हॉट अंदाज से हैरान कर दिया है। आप चाहें तो किआरा के इस लुक से किसी का भी दिल जीत सकती हैं।

Advertisement


Read More : लुक्स पर फिदा हो जाएगी दुनिया, जब चमकेगा आपका ‘लौंग दा लश्कारा’: Nose Pins Style

तारा सुतारिया

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में सिनेमा जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री तारा का डंका आज भी बजता है। अपने हॉट लुक्स से वो हर किसी के दिल में राज करती हैं। बीते दिनों एक खा मौके पर उन्होंने एक व्हाइट डायगनल शोल्डर वन पीस कैरी किया, जिसमे उनके इस हॉट लुक को देखकर हर कोई हैरान हो गया। आप चाहें तो तारा के इस लुक को कैरी कर सकती है। डेट नाइट हो या कोई पार्टी ये लुक बेहद शानदार दिखेगा।

Advertisement

आलिया का मेट गाला लुक

आलिया के गंगुबाई लुक्स में व्हाइट कलर ने पूरे फैशन इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था, लेकिन आलिया का ही मेट गाला वाला सफेद अंदाज बेहद खास है। चांद वाले सफेद या मोती वाले सफेद से भी ज्यादा आलिया वाला ये सफेद खास है। व्हाइट पर्ल्स से सराबोर इस ड्रेस में आलिया की खूबसूरती और चमक दोगुनी हो गई है। आप चाहें तो आलिया के इस लुक को कैरी कर सकती हैं, क्योंकि उनका ये लुक काफी अलग और हटकर है।

Advertisement
Tags :
Advertisement