For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जान्हवी कपूर का साड़ी लुक है कमाल का, महिलाएं कर सकती है इन लुक को कॉपी: Celebrity Saree Look

10:00 AM Aug 03, 2023 IST | Shikha
जान्हवी कपूर का साड़ी लुक है कमाल का  महिलाएं कर सकती है इन लुक को कॉपी  celebrity saree look
Levosulpiride Tablet
Advertisement

Celebrity Saree Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्टर ईशान खट्टर के साथ साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' से अपने एक्टिंग की शुरुआत करने वाली जान्हवी आज फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है।  एक्ट्रेस ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने ड्रेसिंग सेंस से भी लोगों का ध्यान खींचा है। जान्हवी अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर अपने साड़ी लुक से धमाल मचाती रहती हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के उन साड़ी लुक्स पर जिन्हें आप भी फॉलो कर सकती  हैं।

ओरिएंट लेस साड़ी लुक 

लाइट पिंक कलर की ओरिएंट लेस वाली साड़ी पहने जान्हवी कपूर काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने सिंगल स्टेप वाला ब्लाउस कैरी किया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने चेहरे पर ग्लॉसी मेकअप किया है, कानों में हैवी ईयरिंग्स और खुले बालों से कहर बरपा रही हैं। आप भी जान्हवी कपूर के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी साड़ी लुक

प्री-स्टिच्ड एंब्रॉयडरी साड़ी एम्ब्रॉइडरेड साड़ी में जान्हवी कपूर काफी प्यारी दिख रही हैं। इस साड़ी के साथ वह स्लीवलेस हैंडक्राफ़्टेड ब्लाउज़ पहने नज़र आ रही हैं। इस खूबसूरत साड़ी के साथ उन्होंने डार्क मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ रखा है। जान्हवी के इस साड़ी लुक को आप किसी भी साड़ी या पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

Advertisement

शिमरी साड़ी लुक

सिल्वर कलर की शिमरी साड़ी पहने अपनी अदाएं बिखरते नजर आ रही हैं जान्हवी कपूर। इस साड़ी एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत डीप नेक ब्लाउज पेयर किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने चेहरे पर ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ कर अपने फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। जान्हवी कपूर के इस साड़ी लुक को आप किसी भी पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।

शिफॉन साड़ी लुक

रेड कलर की शिफॉन साड़ी में जान्हवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस कढ़ाई वाला ब्लाउज कैरी किया है। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ चेहरे पर पिंक मेकअप किया है और बालों को खोलकर बालों को फैलाती नजर आ रही हैं। आप जान्हवी की तरह इस क्लासी अवतार को फॉलो कर सकती हैं।

Advertisement

फ्लोरल प्रिंट साड़ी लुक

जान्हवी कपूर व्हाइट प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फ्लोरल प्रिंट की इस साड़ी के साथ उन्होंने डीप नेक ब्लाउज पहना है। चेहरे पर डैवी मेकअप के साथ बालों को स्टाइल में बांधे एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। ज्वैलरी की बात करें तो जान्हवी कपूर ने आपके लुक को पूरा करने के लिए एक खूबसूरत अंगूठी और मैचिंग ईयररिंग्स चुने। जान्हवी के ड्रेप्स इस सीजन में फैशन के लिए परफेक्ट हैं तो दोस्तों के साथ घूमने या पति के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर रही हैं तो साड़ी लुक फॉलो कर सकती हैं।

Advertisement

ब्लैक साड़ी लुक

ब्लैक कलर की एम्ब्रॉइडरेड वाली इस साड़ी में जाहन्वी कपूर बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। इसके साथ ही उन्होंने चेहरे पर डार्क मेकअप के साथ बालों में पोनी की हुई है। अगर आप साड़ी पहनकर किसी खास पार्टी या डेट पर जाने का सोच रही हैं तो जाहन्वी का ये लुक ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement