For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पीरियड क्रैम्प्स को कम करने के लिए पिएं अजवाइन की चाय, एक्सपर्ट से जानें फायदे: Celery Tea For Period Cramps

08:00 AM Jun 12, 2023 IST | Vandana Pandey
पीरियड क्रैम्प्स को कम करने के लिए पिएं अजवाइन की चाय  एक्सपर्ट से जानें फायदे  celery tea for period cramps
Celery Tea For Period Cramps
Advertisement

Celery Tea For Period Cramps: हर महिला को अपने जीवन के एक लंबे वक्त तक पीरियड्स की समस्या से गुजरना पड़ता है। ये वक्त आपके लिए भी काफी मुश्किल होता होगा। पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग के साथ-साथ कई और भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान एक महिला को दर्द से गुजरना पड़ता है। ये दर्द झेलना अपने आप में बहुत ही मुश्किल काम है।

यह भी देखें-हाथ-पैरों में अक्सर होती है झनझनाहट, जान लीजिए इसकी वजह

बहुत सी महिलाओं को तो इस हद तक का दर्द होता है कि उसका झेल पाना असंभव सा हो जाता है। पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए दवाई लेना एक स्मार्ट सॉल्यूशन नहीं है। दर्द से राहत के लिए आपको कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए। इसी तरह अजवाइन की चाय भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है।

Advertisement

अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके अंदर मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन, फॉस्‍फोरस, आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। पीरियड क्रैम्प्स को कम करने के लिए अजवाइन की चाय के सेवन के फायदों के बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरिवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं पीरियड्स में अजवाइन की चाय के फायदे।

पीरियड क्रैम्प्स में दवाई लेने के नुकसान

Celery Tea For Period Cramps
Disadvantages of taking medicines for period cramps

अक्सर पीरियड क्रैम्प्स को झेल पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बहुत सी महिलाएं दवाई खा लेती हैं। आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान पेन किलर खाना ठीक नहीं माना जाता है। पीरियड में अधिक दर्द हार्मोन्स के अंसतुलन की वजह से हो सकता है। ऐसे में पेन किलर कुछ देर के लिए आपके दर्द को कम तो कर सकती है, लेकिन इसकी वजह से हार्मोन्स का अंसतुलन और अधिक बढ़ जाता है।

Advertisement

दर्द के लिए कैसे बनाएं अजवाइन की चाय

How to make celery tea for pain
How to make celery tea for pain
  • अजवाइन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 300 मि.ली. लीटर पानी को उबाल लें।
  • इसके बाद इस पानी में 1 टीस्पून अवाइन के बीज मिला लें।
  • इसके बाद पानी को धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाएं, जब तक बर्तन का पानी आधा ना हो जाए।
  • इसके बाद गैस को बंद करके पानी को छान लें।
  • अगर आप इसे ऐसे नहीं पी पा रही हैं, तो इसमें हल्की सी मिश्री मिलाकर इसका सेवन करें।
  • ध्यान रहे इसका सेवन आपको गरमागरम ही करना है।

कितनी मात्रा में पिएं अजवाइन की चाय

How much to drink celery tea
How much to drink celery tea

किचन में मिलने वाली अजवाइन काफी गरम तासीर की होती है। ये एक गरम मसाला है। अगर आप गर्मी के मौसम में इस चाय का सेवन कर रहे हैं, तो आपको दिन में केवल एक बार ही इसका सेवन करना चाहिए। वैसे अगर आपको ज्यादा दर्द है, तो आप दिन में 3-4 बार इसका सेवन कर सकते हैं। इसके असावा सर्दियों में आप इसे दिन में 2-3 बार पी सकती हैं।

क्या हैं अजवाइन के फायदे

Ajwain Benefits
What are the benefits of celery

अजवाइन ना केवल आपके पीरियड्स के दर्द को कम करने का काम करती हैं, बल्कि इसके कई और भी लाभ हैं। अजवाइन बहुत अच्छा ड्यूरेटिक भी माना जाता है। जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वाटर रिटेंशन या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, उन्हें अजवाइन की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा ये महिलाओं को गैस, अपच, बदहजमी की समस्या से भी राहत दिलाता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement