स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

Colorful and Healthy Juices: झटपट कैसे बनाएं हैल्दी और कलरफुल जूस

12:00 PM Jun 25, 2022 IST | Rajni Arora
Advertisement

Colorful and Healthy Juices: एक गिलास जूस में कई तरह के फलों और सब्जियों के पोषक तत्व मिल जाते हैैं। वैसे तो ये जूस आप दिन में कभी भी पी सकते हैं, लेकिन सुबह के समय पीने से दिन भर एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस कराते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने शरीर को डिटाॅक्स करना चाहते हैं तो खाना खाने के बजाय इनका सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

झटपट बनने वाले ये कलरफुल और हैल्दी जूस आप खुद के साथ घर में आए दोस्तों औैर मेहमानों को भी सर्व कर सकती हैं। बेहतर होगा कि इन्हें आप स्लो-प्रेस्ड जूसर में निकालें। अगर जूसर न हो तो आप मिक्सी में ब्लैंड करके और बारीक छलनी में से छानकर भी जूस बना सकती हैं।

Advertisement

वाॅटरमेलन लेेमनेड-

सामग्री- कटा हुआ लाल तरबूज- डेढ कप
कटा हुआ खीरा- 1 कप
पोदीना के पत्ते-2 छोटे चम्मच
नींबू का रस- 2 छोटे चम्मच
विधि- सभी चीजें जूसर में या मिक्सी में डालकर जूस निकाल लें। नींबू रस आखिर में अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में नींबू डालने से जूस कड़वा नहीं होगा। तरबूज के कटे टुकडे़ को गिलास के कोने पर लगाकर में सर्व करें। चाहें तो आइस क्यूब्स डाल लें।

Advertisement

Watermelon lemonade

एमराल्ड जूस

समग्री- पालक की कटे हुए पत्ते- 2 कप
कटा खीरा- एक कप
कटा हुआ पका अनानास या सेब- 2 कप
अदरक का टुकड़ा- आधा इंच
विधि- सभी चीजें जूसर में डालें। ध्यान रहे कि पालक को खीरे और अनानास के बीच में डालें। ताकि पालक अटके नहीं। जूस निकाल लें। अनानास का टुकड़ा गिलास के किनारे पर सजाएं। जूस को गिलास में डालकर सर्व करें।

Advertisement

Emerald Juice

कैरट स्विंग जूस

सामग्री-
कटी हुई मौसमी गाजर (लाल/ओरेंज)- 5
कटा सेब- 1
अदरक-आधा इंच
नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
दालचीनी पाउडर- चुटकी भर
विधि- गाजर, सेब और अदरक का जूस निकाल लें। इसमें नींबू का रस और दालचीनी मिलाकर सर्व करें। सर्विंग गिलास को सेब के टुकड़े से सजाएं।

Carrot swing juice

चुकुंदर-पालक जूस

सामग्री- कटी हुई चुकुंदर-1
कटी पालक- 1 कटोरी
कटा आंवला- 1
नींबू का रस- 1 चम्मच
अदरक- आधा इंच
विधि- जूसर में पहले पालक डालकर चुकुंदर, अदरक, आंवला डालकर जूस निकाल लें।
इसमें नींबू का रस और एक गिलास पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
तैयार जूस को गिलास में सर्व करें।

Beet-Spinach Juice

कीवी ग्रीन ट्रीट जूस

सामग्री-
कटी किवी-1
नींबू का रस- 2 चम्मच
सैलरी-2
कटा खीरा- आधा
कटा पार्सले- आधा कप
अंकुरित मूंग दाल- आधा कप
विधि- सभी चीजों को जूसर में डालकर जूस बना लें। तैयार जूस गिलास में किवी के टुकड़े और पार्सले के पत्तो से सजाकर सर्व करें।

Kiwi Juice

घिया, खरबूजा, सेब/अनार, पालक जूस

सामग्री- कटी हुई घिया- एक मध्यम आकार की
कटा खीरा- 1
कटा कच्चा आम-1 छोटा
पौदीना- थोडे पत्ते
कटा पालक- 1 कटोरी
कटे सेब- 2/अनार-1
नींबू का रस- 2 छोटेे चम्मच
विधि- नींबू के अलावा सारी चीजों से जूस निकाल लें। नींबू का रस मिलाकर गिलास में सर्व करें।

Ghiya, Melon, Apple/Pomegranate, Spinach Juice

सफेद पेठा और खरबूजे का जूस-

सामग्री- कटा हुआ सफेद पेठा- 2 कटोरी
कटा खरबूजा- 2 कटोेरी
विधि- दोनो चीजों के कटे हुए टुकड़ों को जूसर में डालकर जूस निकालें। बस तैयार है जूस। खरबूजे के टुकड़े से सजे गिलास में सर्व करें।

Melon Juice

बेल जूस

सामग्री
पका हुआ बेल- एक मध्यम आकार का
ठंडा पानी- 1 गिलास
बारीक कटे पोदीने के पत्ते- 2 छोटे चम्मच
विधि- बेल फल के खोल को बेलन या पत्थर की मदद से तोड़े। चम्मच से इसके पल्प को निकालकर बड़े कटोरे में डालें। इसमें ठंडा पानी डालकर करीब दो घंटे फ्रिज में रख दें। अपनी उंगलियोें से बेल के पल्प को अच्छी तरह मैश करें। दूसरे कटोरे में मैश किए पल्प को छलनी की मदद से छान लें। इसमें 1 गिलास पानी मिलाएं। ध्यान रखें कि जूस में कोई बीज या बेल का रेशा न जाए, वरना जूस कड़वा हो सकता है। इसमें पोदीने के पत्ते अच्छी तरह मिलाएं।

खरबूजा या हनीड्यू जूस

Honeydew Juice

सामग्री- कटा हुआ खरबूजा- आधा
शहद- 1 छोटे चम्मच
टाइस क्यूब्स- 5-6
पानी- आधा कप
विधि- जूसर में सभी चीजें डालकर जूस निकाल लें। सर्विंग गिलास में आइसक्यूब डालकर सर्व करें।

फालसा/जामुन/आलूबुखारा जूस

सामग्री-
फालसा/जामुन/आलूबुखारा- आधी कटोरी
नींबू का रस- 2 छोटे चम्मच
कटा खीरा- आधा कप
अदरक- आधा इंच
पोदीना के पत्ते- 6-7
भीगे सब्जा के बीज- आधा चम्मच
काला नमक- चुटकी भर
पानी-एक कप
विधि- जूसर में सभी चीजें डालकर जूस निकाल लें।तैयार जूस में नींबू का रस,काला नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गिलास में जूस डालकर सब्जा के बीज, आइस क्यूब्स डालें। पोदीने के पत्तों से सजाकर सर्व करंे

Jamun Juice

आम का जूस

सामग्री-
कटा आम- 1 कप
चीनी- 1 चम्मच
काला नमक- आधा छोटा चम्मच
पानी- एक कप
विधि- सभी चीजें मिक्सी या जूसर में डालकर जूस बना लें। मोटी छानी से छान लें। आम के टुकडे़ से सजे गिलास में तैयार जूस डालें। आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें।

Mango Juice

ग्रीन जूस

कटा केला-1
कटा हरा सेब-1
कटी नाशपाती- 1
कटे सलाद पत्ते/ पालक के पत्ते- 8-10
संतरे का ताजा रस- आधा कप
नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
पानी-आधा कप
विधि- सारी चीजों को जूसर में डालकर जूस निकाल लें। तैयार जूस में नींबू का रस मिलाकर गिलास में सर्व करें।

Green Juice
Tags :
colorful juice recipesColorful juicesFruit JuicegrehlakshmiHealthy and colorful juicesJuice for healthjuice for health benefitsJuices for healthrainbow juice recipes
Advertisement
Next Article